राष्ट्रीय, 26.11.25: BOBCARD LIMITED, जो Bank of Baroda की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है, ने आज अपने नए Cashback Credit Card की घोषणा की। यह कार्ड रोज़मर्रा के उपयोगकर्ताओं को एक सरल, पारदर्शी और मूल्य-संचालित क्रेडिट अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से विकसित किया गया है। ₹49 मासिक शुल्क या ₹499 वार्षिक शुल्क पर उपलब्ध यह कार्ड ऐसे समय में पेश किया गया है जब ग्राहक किराना, यूटिलिटी, परिवहन, ऑनलाइन शॉपिंग और लाइफस्टाइल खर्चों के लिए डिजिटल भुगतान पर तेजी से निर्भर हो रहे हैं। BOBCARD Cashback Credit Card का उद्देश्य अपने सीधे और स्पष्ट कैशबैक स्ट्रक्चर और ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों जगहों पर सार्वभौमिक उपयोग के माध्यम से इन दैनिक लेनदेन को अधिक लाभदायक और सुविधाजनक बनाना है।
यह कार्ड रोज़मर्रा की खरीदारी को एक पुरस्कृत अनुभव में बदलने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिससे कार्डधारक प्रत्येक दैनिक पल को तुरंत मिलने वाले लाभों के साथ सेलिब्रेट कर सकें। Cashback Credit Card हर स्वाइप को सार्थक बनाता है—ऑनलाइन पात्र खर्चों पर 5% Cashback और अन्य सभी खर्चों पर 1% Flat Cashback प्रदान करके। ग्राहक कार्ड को आसानी से 30 दिनों के भीतर BOBCARD मोबाइल ऐप और अन्य माध्यमों के जरिए सक्रिय कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, इस प्रोडक्ट में फ्यूल खर्चों पर 1% सरचार्ज वेवर और 6 से 48 महीने तक की Smart EMI सुविधा उपलब्ध है, जिससे दैनिक खरीददारों को किफ़ायती भुगतान विकल्प मिलते हैं।
लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए BOBCARD LIMITED के MD & CEO, Mr. Ravindra Rai ने कहा,
“हमें Cashback Credit Card पेश करते हुए अत्यंत खुशी हो रही है, जो हमारे कार्डधारकों को अनंत रिटर्न और संतोष प्रदान करता है। यह लॉन्च BOBCARD की ‘Reimagine Credit’ की प्रतिबद्धता को दर्शाता है—ऐसे नवोन्मेषी क्रेडिट समाधान प्रदान करना जो आज के ग्राहकों की बदलती जरूरतों को पूरा करें। उत्कृष्ट रिवार्ड्स और फ़ायदों से युक्त यह Cashback Credit Card उन लोगों के लिए पसंदीदा विकल्प बनने जा रहा है जो effortless savings और हर खर्च पर अधिकतम मूल्य की तलाश में हैं।”
इस कार्ड के मुख्य आकर्षणों में से एक इसका “Happy Returns” कॉन्सेप्ट है, जिसे इस तरह से स्थापित किया गया है कि ग्राहकों को बचत केवल कभी-कभार ही नहीं, बल्कि हर रोज़ के खर्चों का एक स्थायी और अर्थपूर्ण हिस्सा बनकर मिले। यह कैशबैक स्ट्रक्चर कई प्रकार के आवश्यक और लाइफ़स्टाइल खर्चों पर लागू होता है—जैसे ऑनलाइन मार्केटप्लेस, सुपरमार्केट, किराना दुकानें, रेस्टोरेंट, फ्यूल स्टेशन, कैब राइड्स, मेट्रो और बस भुगतान, यूटिलिटी बिल, फार्मेसी, OTT प्लेटफ़ॉर्म, शिक्षा शुल्क और रिटेल खरीदारी। इस व्यापक उपयोगिता से ग्राहक अपने नियमित लेनदेन पर स्वाभाविक रूप से कैशबैक अर्जित करते रहते हैं, जिससे यह कार्ड का मुख्य लाभ व्यावहारिक और प्रभावी दोनों बनता है।
ग्राहक BOBCARD Cashback Credit Card के लिए BOBCARD के DIY (Do-It-Yourself) प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। पूरी आवेदन प्रक्रिया डिजिटल, तेज़ और बिना किसी फिजिकल डॉक्यूमेंटेशन के होती है, जिससे आवेदकों को एक सुविधाजनक और निर्बाध अनुभव मिलता है।
ऑनबोर्ड होने के बाद, कार्डधारक BOBCARD App या वेबसाइट पर ऑनलाइन अकाउंट एक्सेस के लिए रजिस्टर कर सकते हैं, जहाँ वे ट्रांजैक्शन ट्रैक कर सकते हैं, स्टेटमेंट देख सकते हैं, बिल भुगतान कर सकते हैं और सेवा अनुरोधों का सुरक्षित प्रबंधन कर सकते हैं।
इस कार्ड के बारे में अधिक जानें: https://www.bobcard.co.in/credit-card-types/bobcard-cashback
About BOBCARD LIMITED:
BOBCARD Limited (पूर्व में BOB Financial Solutions Limited के नाम से जाना जाता था) की स्थापना वर्ष 1994 में हुई थी। यह एक Non-Banking Financial Company है, जो Bank of Baroda के पूर्ण स्वामित्व में है। कंपनी का प्रमुख व्यवसाय क्रेडिट कार्ड है, जिसकी प्रमुख विशेषता सरल, आसानी से समझ आने वाले, उचित मूल्य वाले उत्पाद और पूरी तरह डिजिटल आवेदन प्रक्रिया है, जिससे इन्हें प्राप्त करना बेहद आसान है। क्रेडिट कार्ड क्षेत्र में अग्रणी, BOBCARD Limited विभिन्न ग्राहक वर्गों के लिए व्यापक उत्पाद श्रृंखला प्रदान करता है—जिसमें Shopping Cards, Travel Cards, Defense Personnel कार्ड, ICAI, ICMAI और ICSI जैसे प्रोफेशनल्स के लिए कार्ड, HPCL, Snapdeal, IRCTC जैसे ब्रांड्स के साथ को-ब्रांडेड कार्ड, और Eterna, Tiara, Premier जैसे Premium Lifestyle कार्ड शामिल हैं। कंपनी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी का उपयोग करके अपने ग्राहकों को अनोखे और प्रभावी भुगतान समाधान प्रदान कर रही है।
अधिक जानकारी के लिए देखें: www.bobcard.co.in




