सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

Black Friday Sale में 27 प्रतिशत बढ़ी बिक्री, जानें किन चीजों की हुई सबसे ज्यादा बिक्री

ग्राहक आधार में भी दिलचस्प बदलाव देखने को मिला। इसमें पहली श्रेणी के शहरों का कुल बिक्री में लगभग 40 प्रतिशत, दूसरी श्रेणी के शहरों का 23 प्रतिशत और तीसरी श्रेणी के शहरों का 37 प्रतिशत हिस्सा रहा।

इस साल की ‘ब्लैक फ्राइडे सेल’ के दौरान ऑनलाइन खरीदारी में जबरदस्त तेजी दर्ज की गई है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म को सॉफ्टवेयर सर्विस प्रोवाइडर यूनिकॉमर्स ने कहा कि इस खास बिक्री सप्ताह के दौरान आने वाले ऑर्डर की संख्या सालाना आधार पर 27 प्रतिशत बढ़ गई है। ‘ब्लैक फ्राइडे’ अमेरिका में खरीदारी की एक सालाना परंपरा है जो ‘थैंक्सगिविंग डे’ के अगले दिन से शुरू होती है। ये भारी छूट वाली बिक्री के लिए जानी जाती है। भारत में भी पिछले कुछ सालों में ऑनलाइन खरीदारी के बढ़ते चलन के साथ ब्लैक फ्राइडे सेल की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है।

हेल्दी फूड प्रोडक्ट्स की बिक्री में 83 प्रतिशत की उछाल
यूनिकॉमर्स ने एक बयान में कहा कि ऑर्डर, स्टॉक और गोदाम प्रबंधन करने वाले उसके प्लेटफॉर्म ‘यूनिवेयर’ द्वारा प्रसंस्कृत आंकड़ों से पता चलता है कि इस साल बिक्री की अवधि के दौरान जोरदार उछाल दर्ज हुआ। आंकड़ों के विश्लेषण से पता चला है कि एफएमसीजी प्रोडक्ट्स, खासतौर पर हेल्दी फूड प्रोडक्ट्स ने सबसे तेज 83 प्रतिशत की सालाना वृद्धि दर्ज की। ब्यूटी एंड पर्सनल केयर सेगमेंट में 77 प्रतिशत और होम डेकोरेशन में 63 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई। फैशन और इससे जुड़े प्रोडक्ट्स की श्रेणी सबसे बड़े सेगमेंट के रूप में बनी हुई है, जिसमें 34 लाख से ज्यादा ऑर्डर दर्ज किए गए।

पूरे हफ्ते चलने वाला बड़ा इवेंट बन गया है ब्लैक फ्राइडे सेल
यूनिकॉमर्स ने कहा, ‘‘इस साल का एक प्रमुख रुझान ये रहा कि ब्लैक फ्राइडे अब 2-3 दिन के प्रचार का संक्षिप्त कार्यक्रम न होकर पूरे हफ्ते चलने वाला बड़ा इवेंट बन गया है। उपभोक्ता मांग में बढ़ोतरी के कारण ब्रांड और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म ने अपनी बिक्री योजनाएं पहले शुरू कीं, जिससे उत्पाद की खोजबीन और समय पर आपूर्ति योजना अधिक प्रभावी हो पाई।’’

साइबर मंडे भी तेजी से हो रहा है लोकप्रिय
ग्राहक आधार में भी दिलचस्प बदलाव देखने को मिला। इसमें पहली श्रेणी के शहरों का कुल बिक्री में लगभग 40 प्रतिशत, दूसरी श्रेणी के शहरों का 23 प्रतिशत और तीसरी श्रेणी के शहरों का 37 प्रतिशत हिस्सा रहा। कंपनी ने कहा कि ब्लैक फ्राइडे से ही जुड़ी ऑनलाइन-केंद्रित सेल ‘साइबर मंडे’ भी भारतीय उपभोक्ताओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है। दोनों मिलकर देश में उभरते ‘साइबर सप्ताह’ की अवधारणा को आकार दे रहे हैं, जो ई-कॉमर्स कंपनियों की प्रचार रणनीतियों में महत्वपूर्ण स्थान बना चुकी है।

संबंधित समाचार

लैंड फॉर जॉब्स मामले में लालू यादव और राबड़ी देवी को कोर्ट से बड़ा झटका, खारिज हई याचिका

लैंड फॉर जॉब्स मामले में लालू यादव और राबड़ी देवी की ओर से दायर की गई याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया है।...

भारत को मिली बड़ी सफलता: पोखरण में पिनाका एक्सटेंडेड रेंज रॉकेट का सफल परीक्षण, दहल जाएंगे दुश्मन

रक्षा क्षेत्र में भारत को एक और बड़ी सफलता मिली है। पोखरण में पिनाका एक्सटेंडेड रेंज रॉकेट का सफल परीक्षण किया है। इस रॉकेट...

चीन जा रहे रूसी तेल टैंकर ने समंदर में लिया U-Turn, भारत की तरफ किया रुख

भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल आयातक देश है और अपनी ऊर्जा जरूरतों का बड़ा हिस्सा आयात के जरिए पूरा करता है। इस...

ताज़ा समाचार

चीन जा रहे रूसी तेल टैंकर ने समंदर में लिया U-Turn, भारत की तरफ किया रुख

भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल आयातक देश...

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img