सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

भाजपा राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने जत्थेदार गुरचरण सिंह टोहड़ा को दी श्रद्धांजलि।

जत्थेदार टोहड़ा ने हमेशा पंजाब की स्थिरता और विकास के लिए काम किया : तरुण चुग

पटियाला, 01 अप्रैल ( ): भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने आज जत्थेदार गुरचरण सिंह टोहड़ा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें सिख पंथ और पंजाब की राजनीति का महानायक बताया। उन्होंने कहा कि जत्थेदार टोहड़ा ने अपना संपूर्ण जीवन सिख धर्म, समाज और राजनीति की सेवा में समर्पित कर दिया था।

तरुण चुग ने कहा, “जत्थेदार गुरचरण सिंह टोहड़ा एक साधारण परिवार से उठकर सिख राजनीति के शिखर तक पहुंचे। उन्होंने करीब 40 वर्षों तक शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) की सेवा की और 27 वर्षों तक इसके अध्यक्ष पद को सुशोभित किया। उनका योगदान सिख समुदाय और पंजाब की स्थिरता के लिए अविस्मरणीय रहेगा।”

तरुण चुग ने जत्थेदार टोहड़ा के राजनीतिक योगदान को याद करते हुए कहा कि अकाली दल और भाजपा के बीच मजबूत गठबंधन की नींव रखने में उनकी अहम भूमिका रही। उन्होंने हमेशा सिखों और हिंदू समुदाय के बीच सद्भाव और एकता बनाए रखने के लिए कार्य किया।

उन्होंने कहा, “टोहड़ा साहब ने हमेशा पंजाब की स्थिरता और विकास के लिए काम किया। उनकी दूरदृष्टि और नेतृत्व ने पंजाब में शांति और राजनीतिक संतुलन बनाए रखा।”

सिख पंथ के प्रति उनकी निष्ठा अमूल्य तरुण चुग ने कहा कि जत्थेदार गुरचरण सिंह टोहड़ा को “पंथ रत्न” की उपाधि से सम्मानित किया गया था, जो उनके योगदान का प्रमाण है। उन्होंने हमेशा सिख सिद्धांतों और मूल्यों को प्राथमिकता दी और अपने संघर्षों के बावजूद कभी भी व्यक्तिगत लाभ के लिए राजनीति नहीं की।

“टोहड़ा साहब की विरासत सदा अमर रहेगी” श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए तरुण चुग ने कहा, “टोहड़ा साहब का जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा। सिख पंथ और पंजाब के लिए उनका योगदान अविस्मरणीय है। भाजपा और पूरा देश उनके योगदान को नमन करता है।”

अंत में, तरुण चुग ने सभी से अपील की कि वे जत्थेदार गुरचरण सिंह टोहड़ा के दिखाए गए मार्ग पर चलें और पंजाब की एकता व विकास के लिए कार्य करें।

संबंधित समाचार

Jindal Panther Crowned Indian Masters Champions with Thrilling 12–11 Victory

Led by two goals from Naveen Jindal, Jindal Panther mounted a stunning comeback against Vimal Arion Achievers, with Matt Perry sealing the 14-goal title via an extra-time golden goal.

Jindal Panther Edge Bharat Select 16–14 in Thrilling Indian Masters League Encounter at Jindal Polo Estate

The match witnessed an electrifying start, with Jindal Panther taking an early 5–1 lead after the first chukker. However, Bharat Select fought back strongly, overturning the deficit to take a 7–6 lead.

सीजन के अंतिम टूर्नामेंट में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त रूप से बने जिन्दल एस्टेट कप के विजेता

नोएडा स्थित जिन्दल पोलो एस्टेट में आयोजित पोलो सीजन के अंतिम टूर्नामेंट जिन्दल एस्टेट कप में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त विजेता रहे। टूर्नामेंट के दौरान खेले गए दो रोमांचक मुकाबलों में इन दोनों टीमों ने जीत दर्ज की।

ताज़ा समाचार

Polo Estate and Mayfair Polo Share Jindal Estate Cup Title in Season’s Final Tournament

Polo Estate and Mayfair Polo emerged joint winners of the Jindal Estate Cup, the final tournament of the polo season, following victories in two exciting encounters at the Jindal Polo Estate in Noida.

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img