सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

बीजेपी ने कौशल कर्मियों व बिजली उपभोक्ताओं के साथ किया विश्वासघात- हुड्डा

हिसार एयरपोर्ट के साथ उद्घाटन-उद्घाटन खेल रही है बीजेपी- हुड्डा

चंडीगढ़, 4 अप्रैल । बीजेपी जब से सत्ता में आई है, तभी से अपने वादों के विपरीत काम करते हुए लगातार जनता के साथ विश्वासघात कर रही है। ये कहना है पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का। हुड्डा अपने आवास पर पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बिजली की दरों में बढ़ोत्तरी, कौशल कर्मियों की बर्खास्तगी, हिसार एयरपोर्ट निर्माण में देरी समेत कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने इसबार विधानसभा में बिना नए कर का बजट पेश करने का दावा किया था। लेकिन विधासनभा सत्र खत्म होते ही बीजेपी के दावे की पोल खुल गई। उसने बिजली की दरों में बढ़ोत्तरी करके स्पष्ट कर दिया कि वो जनता से लूट का खेल जारी रखेगी।

हुड्डा ने कहा है कि बीजेपी लगातार लोगों पर महंगाई और बेरोजगारी की मार मारती जा रही है। एक तरफ उसने बिजली की दरों में बढ़ोत्तरी की तो दूसरी तरफ कौशल रोजगार निगम कर्मियों को काम से निकालने का फरमान जारी कर दिया। सरकार ने बिजली की दरों में 40 पैसे प्रति यूनिट तक की बढ़ोतरी और नई स्लैब लागू किए हैं। ऐसा करके सरकार जनता से लगभग 5000 करोड़ की अवैध लूट करने जा रही है। इससे पहले भी मौजूदा सरकार उपभोक्ताओं पर लगभग 95 रुपये प्रति 200 यूनिट की दर से एफएसए वसूली का फरमान सुना चुकी है। यानी बीजेपी लगातार आम जनता की जेब पर डाका डालने के फैसले ले रही है।

इतना ही नहीं आम उपभोक्ताओं के साथ-साथ सरकार ने इंडस्ट्रीज के लिए भी बिजली की दरों में बढ़ोतरी की है। जबकि अन्य राज्य उद्योग को बढ़ावा देने व निवेशकों को आकर्षित करने के लिए अपने राज्यों में उन्हें अलग-अलग रियायतें दे रहे हैं। यही वजह है कि हरियाणा से उद्योग लगातार पलायन कर रहे हैं। महंगी बिजली से अब यह चलन बढ़ेगा और निवेशक हरियाणा में आने से परहेज करेंगे। इसके चलते प्रदेश में बेरोजगारी और ज्यादा बढ़ेगी। यानी सरकार की कारगुजारियों का खामियाजा प्रदेश के युवाओं को भुगतना पड़ेगा।

पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए हुड्डा ने कहा कि बीजेपी कौशल कर्मियों के साथ सबसे बड़ा धोखा किया है। क्योंकि उसने झूठ बोलकर कौशल कर्मियों से चुनाव में वोट ली। चुनाव से पहले बीजेपी ने सवा लाख कच्चे कर्मचारियों को पक्के करने का ऐलान किया था। लेकिन चुनाव जीतते ही उसने अपने वादे के विपरीत कौशल कर्मियों को निकालने का सिलसिला शुरू कर दिया। आए दिन सैंकड़ों कर्मचारियों को काम से निकाला जा रहा है।

हिसार एयरपोर्ट के मसले पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि बीजेपी ने इस परियोजना को लटकाने के लिए हरेक हथकंडा अपनाया। जबकि कांग्रेस सरकार के दौरान 2013-14 में ही हिसार और करनाल एयरपोर्ट को केंद्र सरकार की मंजूर मिल गई थी। लेकिन 11 साल तक बीजेपी ने इसके निर्माण को लटकाए रखा। आज तक ये सरकार हिसार एयरपोर्ट के साथ उद्घाटन-उद्घाटन खेल रही है। कभी मुख्यमंत्री, कभी केंद्रीय मंत्री तो अब प्रधानमंत्री से इसका उद्घाटन करवाया जा रहा है। इसी तरह बीजेपी ने कांग्रेस सरकार में मंजूर हुए यमुनानगर पावर प्लांट और खरखौदा मारुति प्लांट को भी लटकाने का कार्य किया। वक्फ संशोधन बिल पर टिप्पणी करते हुए हुड्डा ने कहा कि इसे जल्दबाजी में लाया गया। इसके लिए पहले सभी पक्षों व स्टेक होल्डर के साथ बात की जानी चाहिए थी।

संबंधित समाचार

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

इटानगर में लोगों की बात सुनकर बोले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह– हर पीड़ित परिवार तक मदद पहुंचाकर ही चैन लेंगे

पूर्वोत्तर के दौरे में केंद्रीय मंत्री श्री किरन रिजिजू और मुख्यमंत्री भी साथ, अरुणाचल में अधिकारियों की बैठक भी लेंगे शिवराज सिंह चौहान*इटानगर/गुवाहाटी/नई दिल्ली,...

ताज़ा समाचार

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

Jyotiraditya M. Scindia Reviews Flood Situation Across Northeast, Assures Full Central Support

*Ministry of Development of North Eastern Region Closely...

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img