सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

बांग्लादेश हिंसा पर बहुत बड़ा खुलासा, मुनीर ने ISI का ‘ढाका सेल’ बनाया, कौन कर रहा नेतृत्व? जानें

ढाका में हिंदू युवक की हत्या के खिलाफ लोग सड़कों पर उतरे और नारेबाजी की। लोगों के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने बांग्लादेश हाईकमीशन के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है।नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में बांग्लादेश हाई कमीशन के बाहर बड़ा प्रदर्शन हो रहा है। ढाका में हिंदू युवक की हत्या के खिलाफ लोग सड़कों पर उतर पड़े हैं और जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। लोगों के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने बांग्लादेश हाई कमीशन के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है।
बैरिकेडिंग हटाने की कोशिश
इस बीच भीड़ ने सुरक्षा के लिए लगाई गई पुलिस की बैरिकेडिंग भी हटाने की कोशिश की। बांग्लादेश हाई कमीशन के बाहर जमा भीड़ ढाका में हुई घटना के खिलाफ नारेबाजी कर रही है। इस प्रदर्शन में विश्व हिंदू परिषद और अन्य हिंदू संगठन के कार्यकर्ता भी शामिल हैं।

पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां चौकस
हालांकि इस प्रदर्शन के मद्देनजर सुरक्षा एजेंसियां पहले से ही चौकस थी। दिल्ली पुलिस ने बांग्लादेश हाई कमीशन के बाहर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त कर दिए ताकि किसी भी तरह की अनहोनी घटना नहीं हो। बांग्लादेश में हुई घटना का गुस्सा लोगों के चेहरे पर साफ नजर आ रहा था।

भीड़ ने बैरिकेडिंग हटाने की कोशिश की। इस दौरान भीड़ की पुलिस के साथ हल्की झड़प भी हुई। पुलिस ने भीड़ में मौजूद लोगों को बैरिकेड के उस पार जाने से रोकने की कोशिश की। अपने हाथों में तख्तियां लिए लोग बांग्लादेश की सत्ता और कट्टरपंथी ताकतों के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। वही प्रदर्शन के दौरान कुछ लोग बैरिकेडिंग पर चढ़कर हनुमान चालीसा पढ़ते हुए नजर आए।
बता दें कि बांग्लादेश में छात्र विद्रोह के प्रमुख नेता शरीफ उस्मान हादी की हत्या के बाद वहां हिंसा भड़क उठी। इस बीच ईशनिंदा के आरोप में हिंदू समुदाय के एक युवक दीपू चंद्र दास (25)की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई और उसके शव को आग लगा दी गई। दीपू चंद्र दास मैमनसिंह शहर में एक कारखाने में काम करता था। भीड़ कारखाने के बाहर जमा हो गई थी और वहां दीपू चंद्र दास को बाहर निकाल कर तब तक उसे पीटा गया जबतक उसकी मौत नहीं हो गई। फिर भीड़ ने उसके शव को पेड़ से लटकाया और आग लगा दी।

संबंधित समाचार

विराट कोहली के पास स्पेशल क्लब में शामिल होने का मौका, सिर्फ दो खिलाड़ी कर पाए हैं गजब कारनामा

Virat Kohli Sixes Record: IPL 2026 के सीजन में विराट कोहली के पास एक खास रिकॉर्ड लिस्ट में खुद का नाम दर्ज करवाने का...

पंचकूला नगर निगम के 160 करोड़ का गबन, कोटक महिंद्रा बैंक के अधिकारियों पर लगे गंभीर आरोप; जानिए फर्जी FD का पूरा मामला

पंचकूला नगर निगम के 160 करोड़ रुपये के गबन का मामला उजागर हुआ है, जिसका आरोप कोटक महिंद्रा बैंक के अधिकारियों पर लगा...

पंजाबः विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा रेप केस में ग्वालियर से गिरफ्तार, भगोड़ा किया गया था घोषित

रेप केस में पिछले सात महीने से फरार विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा को पंजाब पुलिस ने मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया है। ग्वालियर से...

ताज़ा समाचार

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img