सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

‘बालिका वधू’ की मशहूर एक्ट्रेस बनीं बिजनेसवुमन, शार्क टैंक इंडिया में पेश किया अपना ब्रांड, शो पर मिला रियलिटी चैक

हा मर्दा शार्क टैंक इंडिया सीजन 5 में अपने फिटकरी से बने अंडरआर्म रोल-ऑन ब्रांड को लेकर आईं, जिसकी कीमत 999 रुपये थी। शार्क्स ने इसकी ज्यादा कीमत पर सवाल उठाए। टीवी एक्ट्रेस के मार्केटिंग गेम पर भी बात की।टीवी की मशहूर एक्ट्रेस नेहा मर्दा, जिन्हें हिट सीरियल ‘बालिका वधू’ में गहना के रोल के लिए जाना जाता है। वे शार्क टैंक इंडिया सीजन 5 में आने वाली हैं, जहां उन्होंने प्रेग्नेंसी के बाद अपना कॉन्फिडेंस खोने और बच्चे के जन्म के बाद बॉडी से आने वाली बदबू के बारे में नेशनल टेलीविजन पर पहली बार खुलकर बात की। हाल ही में एंटरप्रेन्योर बनीं एक्ट्रेस ने शो में अपने पर्सनल केयर ब्रांड फिटकू, जो फिटकरी वाला अंडरआर्म रोल-ऑन है। उसके लिए पिच करने आई। इस दौरान उन्होंने अपने ब्रांड की खूबी बताई, लेकिन शार्क्स के सवालों ने उन्हें हैरान कर दियाशार्क टैंक इंडिया में नजर आएंगी नेहा मर्दा
अपनी पिच के दौरान नेहा ने बताया, ‘मेरी प्रेग्नेंसी के बाद मुझे अपने बॉडी ओडर से थोड़ी दिक्कत होने लगी। एक एक्टर होने के नाते उस दिन मेरा कॉन्फिडेंस हिल गया था। इसे ठीक करने के लिए कुछ भी काम नहीं आया, जो एक पर्सनल प्रॉब्लम के तौर पर शुरू हुआ। वह जल्द ही एक बिजनेस आइडिया बन गया।’शार्क्स के सवाल से परेशान हुई नेहा मर्दा
अनुपम मित्तल ने प्रोडक्ट की खुशबू के दावे पर सवाल उठाते हुए पूछा, ‘इस खुशबू का मतलब क्या है? क्या यह सिर्फ एक दिखावा है?’ खासकर इसलिए क्योंकि रोल-ऑन 100% नेचुरल होने और 24 घंटे तक ताजगी देने का दावा करता है। इस बीच नमिता थापर ने कीमत पर चिंता जताते हुए कहा, ‘200 रुपये में डियो मिलते हैं… 100 रुपये में भी मिलते हैं और आपका 999 रुपये का है। क्या इंडिया इससे रिलेट कर पाएगी?’ उठाए गए इन मुख्य पॉइंट्स में से एक नेहा का सेलिब्रिटी स्टेटस था। पैनल ने सवाल किया कि क्या एक टेलीविजन स्टार के तौर पर उनकी पॉपुलैरिटी ने ब्रांड की मार्केटिंग और सेल्स को बढ़ाने में काफी मदद की है।

शार्क टैंक इंडिया में इस जज की हुई वापसी
इस सीजन में पुराने शार्क अमन गुप्ता, अनुपम मित्तल, नमिता थापर, विनीता सिंह, रितेश अग्रवाल, कुणाल बहल और विराज बहल के साथ अमित जैन भी जज के तौर पर वापसी कर रहे हैं। इस बार पैनल में मिनिमलिस्ट के मोहित यादव, जेटसेटगो की कनिका टेकरीवाल, फिक्सडर्मा की फाउंडर शैली मेहरोत्रा, साथ ही हार्दिक कोठिया और वरुण अलाघ भी शामिल हो रहे हैं।

संबंधित समाचार

दुनिया की सबसे लंबी स्लैग रोड बनाकर जिंदल स्टील ने रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में जिंदल स्टील ने देश के वैज्ञानिकों के साथ मिलकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। कंपनी ने फैक्ट्रियों से निकलने...

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

ताज़ा समाचार

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img