सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहा अत्याचार, एक और युवक समीर दास का बेरहमी से किया गया कत्ल

बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के लोगों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा का सिलसिला जारी है। यहां से एक और दर्दनाक घटना सामने आई है। दागनभुइयां में 28 साल हिंदू युवक समीर कुमार दास की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। समीर कुमार दास रामानंदपुर गांव (मातुभुइया संघ) का निवासी था और बैटरी चालित ऑटो-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का गुजारा करता था।

परिजनों ने शुरू की तलाश
रविवार रात (11 जनवरी 2026) को जब समीर घर नहीं लौटा तो परिजनों ने शहर के विभिन्न इलाकों में तलाश शुरू की। जब कोई सुराग नहीं मिला, तो पुलिस को सूचना दी गई। रात करीब 2 बजे स्थानीय लोगों ने दक्षिण करीमपुर मुहुरी बाड़ी के पास उनका लहूलुहान शव देखा। सूचना मिलते ही दागनभुइयां पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।
पुलिस अधिकारी ने क्या बताया
पुलिस के अनुसार, घटनास्थल में हालात देखकर यह एक सुनियोजित हत्या प्रतीत होती है। दागनभुइयां थाने के पुलिस अधिकारी फैयाजुल अजीम नोमान ने बताया कि समीर पर देशी हथियारों से हमला किया गया था और उन्हें पीट-पीटकर मारा गया था। हत्या के बाद अपराधियों ने उनका ऑटो-रिक्शा भी लूट लिया और फरार हो गए। परिजनों ने मामला दर्ज करवाया है।
भड़के स्थानीय लोग
पुलिस ने आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए व्यापक अभियान शुरू कर दिया है। इस जघन्य घटना के बाद स्थानीय निवासियों और अन्य ऑटो चालकों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि दोषियों को जल्द पकड़कर सख्त सजा दी जाए, ताकि इलाके में सुरक्षा की स्थिति बहाल हो सके। यह घटना बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के खिलाफ बढ़ती हिंसा की एक और मिसाल है, जिस पर गंभीर चिंता जताई जा रही है।
चंद्र दास की लिंचिंग का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
इस बीच यहां यह भी बता दें कि, बांग्लादेश पुलिस ने हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की लिंचिंग के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने आरोपी की पहचान यासीन अराफात के रूप में की है जो एक पूर्व शिक्षक है। माना जाता है कि उसने हमले की योजना बनाने और उसे अंजाम देने दोनों में मुख्य भूमिका निभाई थी। 27 साल के दीपू की 18 दिसंबर को मैमनसिंह जिले में हत्या कर दी गई थी। भीड़ ने उसे पीट-पीटकर मार डाला था और उसके शव को एक पेड़ से लटकाकर आग लगा दी थी।

संबंधित समाचार

दुनिया की सबसे लंबी स्लैग रोड बनाकर जिंदल स्टील ने रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में जिंदल स्टील ने देश के वैज्ञानिकों के साथ मिलकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। कंपनी ने फैक्ट्रियों से निकलने...

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

ताज़ा समाचार

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img