सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

महाशिवरात्रि पर अरविंद केजरीवाल और CM भगवंत मान पहुंचे रणकेश्वर महादेव मंदिर, विशेष पूजा में हुए शामिल

महाशिवरात्रि के मौके पर आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और CM भगवंत मान ने धुरी के रणकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने धर्म ध्वज भी फहराया।संगरूर: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आज (रविवार को) आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान, पंजाब के धुरी स्थित रणकेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित पूजा में शामिल हुए। दोनों साथ में पूजा के कार्यक्रम में पहुंचे और शिवलिंग के दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की। शिवलिंग पर दूध भी चढ़ाया। फिर पुजारी से अपनी कलाई पर रक्षा सूत्र बंधवाया।

अरविंद केजरीवाल-CM मान ने की विशेष पूजा
बता दें कि महाशिवरात्रि के मौके पर रणकेश्वर महादेव मंदिर में विशेष पूजा का आयोजन किया गया। इसमें पहुंचकर अरविंद केजरीवाल ने धर्म ध्वज का रोहण भी किया। मंदिर में इस मौके पर भारी भीड़ दिखाई दी। रणकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा के बाद अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान ने वहां मौजूद लोगों का अभिवादन भी किया।

रणकेश्वर महादेव मंदिर का इतिहास?
रणकेश्वर महादेव मंदिर एक प्राचीन और महाभारत काल का सिद्ध स्थल है। यह पंजाब के संगरूर जिले की धूरी-बरनाला रोड पर रणीके गांव में स्थित है। मान्यता है कि यहां अर्जुन ने भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए तपस्या की थी। जिसके बाद उन्हें आशीर्वाद स्वरूप गांडीव धनुष मिला था। यह मंदिर पांडवों से जुड़े इतिहास और अपनी आध्यात्मिक ऊर्जा के लिए मशहूर है।

रणकेश्वर महादेव मंदिर पर लगता है विशाल मेला
महाशिवरात्रि पर रणकेश्वर महादेव मंदिर पर विशाल मेला लगता है। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। भगवान शिव से अपनी मनोकामना पूरी करने की प्रार्थना करते हैं। अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी महाशिवरात्रि के दिन यहां पहुंचे और पंजाब व देशवासियों की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

संबंधित समाचार

50 रुपये में हर बीमारी के इलाज का दावा, झाड़ा लगवाने के लिए लग रही लंबी-लंबी लाइनें; बाकायदा कट रहा पर्चा

जीन्द में एक साध्वी के यहां झाड़ा लगाकर हर बीमारी के इलाज का दावा किया जा रहा है। इसके लिए 50 रुपये का पर्चा...

मणिशंकर अय्यर ने ऐसा क्या बोला जो मच गया बवाल? पार्टी नेता ने कहा, ‘उनका कांग्रेस से कोई लेना देना नहीं’

कांग्रेस के दिग्गज नेता मणिशंकर अय्यर के बयान से पार्टी के अंदर बवाल मच गया है। अय्यर ने एक कार्यक्रम में विपक्षी सरकार के...

तमन्ना भाटिया ने आदियोगी में मनाई महाशिवरात्रि, साथ दिखीं ‘धुरंधर’ स्टार सारा अर्जुन, मगन होकर झूमती आईं नजर

धुरंधर स्टार सारा अर्जुन से लेकर तमन्ना भाटिया, श्रीनिधि शेट्टी और मौनी रॉय सहित कई बॉलीवुड सेलेब्स ने ईशा योग केंद्र में महाशिवरात्रि मनाई,...

ताज़ा समाचार

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img