सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

एंड्रोमेडा ने वित्तीय वर्ष 2025 में 1.08 लाख करोड़ से ज्यादा के लोन बांटे; वित्तीय वर्ष 2026 के लिए 1.20 लाख करोड़का महत्वकांक्षी टार्गेट रखा

नई दिल्ली, 26 अप्रैल, 2025: भारत की सबसे बड़ी लोन डिस्ट्रीब्युशन कंपनी एंड्रोमेडा सेल्स एंड डिस्ट्रीब्युशन प्राइवेट लिमिटेड ने वित्तीय वर्ष2024-25 में ₹1.08 लाख करोड़ का कुल लोन वितरण कर एक मील का पत्थर स्थापित किया है। यह प्रदर्शन साल-दर-साल आधार पर 25% की वृद्धि दर्शाता है, जिसने होम, बिजनेस, पर्सनल और सिक्योर्ड लोन सेगमेंटों में ऋण वितरण क्षेत्र में कंपनी के नेतृत्व को और भी मजबूत कियाहै।

मजबूत गति और लगातार डिजिटल परिवर्तन के साथ कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए ₹1.20 लाख करोड़ के ऋण वितरण का लक्ष्यरखा है।

पिछले चार वर्षों के दौरान एंड्रोमेडा ने लगातार नई ऊंचाइयों को छुआ है, जो वित्तीय वर्ष 2022 में ₹38,872 करोड़ से बढ़कर वित्तीय वर्ष 2023 में₹64,000 करोड़ हो गया, इसके बाद वित्तीय वर्ष 2024 में ₹86,500 करोड़ और अब वित्तीय वर्ष 2025 में ₹1.08 लाख करोड़ पहुंच गया है। इसप्रभावशाली विकास यात्रा का नेतृत्व मुख्य रूप से होम लोन सेगमेंट ने किया है, जिसके अंतर्गत इस वित्तीय वर्ष में 30% से अधिक की वृद्धि केसाथ ₹48,000 करोड़ का ऋण वितरण किया गया। अर्बन और सेमी-अर्बन मार्केट में सिक्योर्ड लोन प्रोडक्ट की बढ़ती मांग को दर्शाते हुए लोनअगेंस्ट प्रॉपर्टी सेगमेंट ₹41,000 करोड़ की नई ऊंचाई पर पहुंच गया है।

वित्तीय वर्ष 2025 टेक्नोलॉजी और विस्तार के नजरिये से भी एंड्रोमेडा के लिए एक परिवर्तनकारी वर्ष रहा। कंपनी के खास OneAndro ऐप केलॉन्च ने ग्रोथ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जो चैनल पार्टनरों और एजेंटों को 30 से अधिक पार्टनर लेंडरों से ऋण की तुलना करने, आवेदनकरने और ट्रैक करने की सुविधा देता है।

मजबूत प्रदर्शन और भविष्य की योजनाओं के बारे में बताते हुए एंड्रोमेडा सेल्स एंड डिस्ट्रीब्युशन प्राइवेट लिमिटेड के को-सीईओ श्री राउलकपूर ने कहा, “पिछले एक साल में हमने जो शानदार प्रदर्शन किया है, उस पर हमें गर्व है। वित्त वर्ष’25 का महत्व केवल ग्रोथ के नंबरों में नहीं,बल्कि उस बदलाव में भी है कि भारत में लोग कैसे ऋण लेते हैं। हमारे OneAndro ऐप के लॉन्च, सिक्योर्ड लैंडिंग पर विशेष ध्यान, औरटेक्नोलॉजिकल अपग्रेड ने पहुंच का विस्तार करने के साथ-साथ कस्टमरों और पार्टनरों के अनुभव को बेहतर करने का काम किया है। वित्तीय वर्ष2026 में और भी अधिक फोकस और टियर-2 और टियर-3 बाजारों में और भी ज्यादा पैठ के साथ हम ग्रोथ की अपनी गति को बनाए रखने केप्रति आश्वस्त हैं।”

बैंकों, एनबीएफसी और फिनटेक के साथ मजबूत साझेदारी ने उभरती मांग के मद्देनजर कंपनी को चुस्त और उत्तरदायी बने रहने में मदद की है।

वित्त वर्ष 2026 में एंड्रोमेडा अपने डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर में और सुधार करने, अपने लोन पोर्टफोलियो को को-लेंडिंग, क्रेडिट कार्ड औरएमएसएमई उत्पादों में और विस्तारित करने और पूरे भारत में वित्तीय समावेशन को सशक्त बनाने की अपनी प्रतिबद्धता जारी रखने की योजनाबना रहा है।

इसके अलावा भारतीय रिजर्व बैंक ने पिछली दो एमपीसी बैठकों में पहले से ही नीतिगत दरों में कटौती शुरू कर दी है। भविष्य में और कटौती कीसंभावना से ब्याज दरों में और नरमी आने की उम्मीद है। इससे सभी ऋण श्रेणियों में मांग बढ़ने की संभावना है। एंड्रोमेडा को वित्तीय वर्ष 2025-26 में मजबूत बिजनेस ग्रोथ की उम्मीद है, जिसका आधार उधार लेने की बेहतर स्थितियां और ऋण के लिए उपभोक्ताओं की बढ़ती मांग है।

अपने निरंतर शानदार प्रदर्शन, ग्राहक-केंद्रित दृष्टिकोण और इनोवेशन-आधारित रणनीति के साथ एंड्रोमेडा भारत के लोन इकोसिस्टम में ग्रोथ केअगले चरण को आगे बढ़ाने की अच्छी स्थिति में है।

संबंधित समाचार

सीजन के अंतिम टूर्नामेंट में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त रूप से बने जिन्दल एस्टेट कप के विजेता

नोएडा स्थित जिन्दल पोलो एस्टेट में आयोजित पोलो सीजन के अंतिम टूर्नामेंट जिन्दल एस्टेट कप में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त विजेता रहे। टूर्नामेंट के दौरान खेले गए दो रोमांचक मुकाबलों में इन दोनों टीमों ने जीत दर्ज की।

Polo Estate and Mayfair Polo Share Jindal Estate Cup Title in Season’s Final Tournament

Polo Estate and Mayfair Polo emerged joint winners of the Jindal Estate Cup, the final tournament of the polo season, following victories in two exciting encounters at the Jindal Polo Estate in Noida.

अरावली को 10–5.5 से हराकर जिन्दल पैंथर ने जीता जिन्दल पैंथर शील्ड 2026 का खिताब

सिमरन शेरगिल और सिद्धांत शर्मा ने चार-चार गोल किए, गौरव सहगल बने टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी नवीन जिन्दल ने 2036 ओलंपिक में पोलो की वापसी की उम्मीद जताई, खेल प्रेमियों को नोएडा के जिन्दल पोलो एस्टेट में मैच देखने का दिया न्योता

ताज़ा समाचार

JINDAL PANTHER CLINCHES CHAMPIONSHIP TITLE WITH COMMANDING 10–5.5 VICTORY OVER ARAVALI

Simran Shergill and Siddhant Sharma score four goals each; Gaurav Sehgal named Most Valuable Player Naveen Jindal expresses hope for polo's return to the 2036 Olympics, invites sports enthusiasts to experience the game at Jindal Polo Estate

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img