सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में गहन चर्चा

चंडीगढ़, 6 मार्च
हरियाणा विधान सभा के नए भवन के निर्माण को लेकर प्रदेश के सभी दल एकमत हैं। विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण की अध्यक्षता में वीरवार को बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में इस मसले में गहन चर्चा हुई है। सभी दलों के नेता इस विषय पर एकमत दिखाई दिए कि निकट भविष्य में होने वाले परिसीमन में प्रदेश में विधान सभा क्षेत्रों की संख्या बढ़ने के मद्देनजर अपेक्षाकृत बड़े विधान भवन की जरूरत पड़ेगी। फिलहाल हरियाणा विधान सभा के सदन में 90 विधायकों के बैठने के लिए ही स्थान उपलब्ध है। ऐसे में विधायकों की संख्या बढ़ने पर यहां सदन की कार्यवाही संचालित करना संभव नहीं है। इसके अलावा वर्तमान में भी समितियों की बैठकों और विभिन्न कार्यालयों के लिए स्थान अभाव का सामना करना पड़ा रहा है।
गौरतलब है कि 7 मार्च से शुरू हो रहे बजट सत्र के दौरान कार्य उत्पादकता बढ़ाने और अनुशासनपूर्ण ढंग से विमर्श की संस्कृति को बढ़ाने के उद्देश्य से विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने वीरवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई। बैठक में सभी दलों और निर्दलीय विधायकों के प्रतिनिधि शामिल रहे। इस दौरान सत्र की कार्यवाही के साथ-साथ नए विधान भवन को लेकर भी गंभीर चर्चा हुई।
सत्र की कार्यवाही के दौरान उत्पादकता बढ़ाने पर गहन विचार विमर्श हुआ। विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि सत्र के दौरान सदन की गरिमा व अनुशासन बना रहे तथा जनहित के विषयों पर सार्थक चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी दलों से आग्रह किया जाएगा कि वे तथ्यों पर आधारित तैयारी के साथ सत्र में भाग लें, जिससे प्रदेश के विकास को लेकर गंभीरता से सदन में विचार हो सके।
बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, परिवहन एवं ऊर्जा मंत्री अनिल विज, पंचायत एवं विकास मंत्री कृष्ण लाल पंवार, पर्यावरण एवं वन मंत्री राव नरबीर सिंह, संसदीय कार्य मंत्री महिपाल ढांडा, विधायक भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सावित्री जिंदल, अर्जुन चौटाला, अशोक कुमार अरोड़ा, गीता भुक्कल, आफताब अहमद, कुलदीप वत्स मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन :
हरियाणा विधान सभा सचिवालय में वीरवार को विस अध्यक्ष श्री हरविन्द्र कल्याण की अध्यक्षता में आयोजित सर्वदलीय बैठक में उपस्थित मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी और सभी दलों के नेता।

संबंधित समाचार

दुनिया की सबसे लंबी स्लैग रोड बनाकर जिंदल स्टील ने रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में जिंदल स्टील ने देश के वैज्ञानिकों के साथ मिलकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। कंपनी ने फैक्ट्रियों से निकलने...

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

ताज़ा समाचार

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img