सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

एयरटेल ने स्पैम के खिलाफ अपनी लड़ाई को आगे बढ़ाते हुए नए फीचर्स की घोषणा की

– अंतरराष्ट्रीय कॉलों और संदेशों पर बढ़ाया कवरेज

– क्षेत्रीय भाषाओं में शुरू किए गए स्पैम अलर्ट

भोपाल: हाल ही में अपनी एआई आधारित स्पैम डिटेक्शन टूल की शुरुआत के बाद एयरटेल ने आज दो महत्वपूर्ण नई सुविधाओं की घोषणा की है, जो स्पैमर्स से एक कदम आगे रहने के उद्देश्य से शुरू की गई है। एयरटेल की इस प्रणाली ने अब तक 27.5 अरब से अधिक कॉलों को स्पैम के रूप में पहचानकर उपभोक्ताओं को अलर्ट किया है।

अब ग्राहकों को कॉल और संदेश के लिए स्पैम अलर्ट उनकी मनचाही भारतीय भाषाओं में मिलेगा। यह नई सुविधा प्रारंभ में दस क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध होगी और भविष्य में अन्य भाषाओं को भी जोड़ा जाएगा। एयरटेल का एआई आधारित टूल अब अंतरराष्ट्रीय नेटवर्कों से आने वाली सभी स्पैम कॉलों और संदेशों की पहचान कर उपभोक्ताओं को अलर्ट करेगा।

जबसे एयरटेल ने देश के भीतर स्पैम कॉलों पर सख्ती बढ़ाई है, तब से स्पैमर्स अंतरराष्ट्रीय नेटवर्कों का सहारा लेकर भारत में फर्जी कॉलों की बाढ़ लाने लगे हैं। इस खतरनाक प्रवृत्ति से पिछले छह महीनों में विदेशी स्पैम कॉल में 12 प्रतिशत की बढ़त देखी गई है। एयरटेल को उम्मीद है कि ये नई सुविधा इस बढ़ती समस्या को प्रभावी रूप से समाप्त कर देगी।

इस पहल पर टिप्पणी करते हुए, सिद्धार्थ शर्मा, निदेशक मार्केटिंग एवं सी ई ओ – कनेक्टेड होम्स, भारती एयरटेल ने कहा:“हम जो कुछ भी करते हैं, उसमें ग्राहक और उनकी प्रतिक्रिया केंद्र में होती है। ग्राहकों की राय का गहराई से विश्लेषण करने के बाद, हमने अपने समाधानों को भारत की भाषाई विविधता के अनुरूप और अधिक सक्षम बनाया है। साथ ही, जब से स्पैम ट्रैफिक अंतरराष्ट्रीय नेटवर्कों की ओर ट्रांसफर हुआ है, हमने अपने एआई आधारित टूल को इस दिशा में भी सक्रिय कर दिया है, ताकि सभी अंतरराष्ट्रीय कॉलों और संदेशों की जांच की जा सके। हमारी इंजीनियरों और डेटा वैज्ञानिकों की समर्पित टीम इन सॉल्यूशन्स को लगातार और बेहतर बनाने में जुटी है, ताकि हम किसी भी नए खतरे से पहले ही निपट सकें।”

नए अपग्रेड के साथ एआई आधारित ये स्पैम डिटेक्शन सोल्यूशन अब राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दोनों प्रकार के नंबरों से आने वाली कॉलों और संदेशों को जांच कर हिंदी, मराठी, बांग्ला, गुजराती, तमिल, कन्नड़, मलयालम, तेलुगु, पंजाबी और उर्दू सहित दस भारतीय भाषाओं में अलर्ट भेजेगी।

स्थानीय भाषाओं में स्पैम अलर्ट फिलहाल केवल एंड्रॉइड फोन पर उपलब्ध होंगे। ये सभी सुविधाएँ ग्राहकों के लिए पूरी तरह निःशुल्क हैं और इन्हें सक्रिय कराने के लिए किसी भी प्रकार का सेवा के लिए रिक्वेस्ट करने की ज़रूरत नहीं होगी — यह सभी एयरटेल ग्राहकों के लिए अपने आप ही ऐक्टिव हो जाएंगी।

सितंबर 2024 में लॉन्च हुआ एयरटेल का ये इनोवेशन, कम्यूनिकेशन इंडस्ट्री में अपनी तरह का पहला इनोवेशन है। ये एंटी-स्पैम टूल ग्राहकों को अवांछित कॉल्स से काफी हद तक राहत पहुंचा चुका है। एयरटेल के अनुसार, अब तक इस टूल ने 27.5 अरब कॉल्स को स्पैम के रूप में पहचान कर उपभोक्ताओं को अलर्ट किया है — यानी हर सेकंड लगभग 1,560 स्पैम कॉल्स की पहचान की गई। इसके लॉन्च के बाद से एयरटेल ग्राहकों को मिलने वाली स्पैम कॉल्स में 16% की कमी देखी गई है।

संबंधित समाचार

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

इटानगर में लोगों की बात सुनकर बोले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह– हर पीड़ित परिवार तक मदद पहुंचाकर ही चैन लेंगे

पूर्वोत्तर के दौरे में केंद्रीय मंत्री श्री किरन रिजिजू और मुख्यमंत्री भी साथ, अरुणाचल में अधिकारियों की बैठक भी लेंगे शिवराज सिंह चौहान*इटानगर/गुवाहाटी/नई दिल्ली,...

ताज़ा समाचार

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

Jyotiraditya M. Scindia Reviews Flood Situation Across Northeast, Assures Full Central Support

*Ministry of Development of North Eastern Region Closely...

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img