सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

दिल्ली-NCR के इस एरिया में सस्ते प्लॉट खरीदने का सुनहरा मौका, दिसंबर में आ रही नई स्कीम के बारे में जानें सबकुछ

दिल्ली-NCR में सस्ता इंडस्ट्रियल प्लॉट मिलना अब सपना नहीं, हकीकत बनने जा रहा है। यमुना प्राधिकरण (YEIDA) दिसंबर में ऐसी नई स्कीम लॉन्च करने जा रहा है, जिसने निवेशकों और छोटे उद्योगों के मालिकों में खास उत्साह पैदा कर दिया है।

दिल्ली-एनसीआर में निवेशकों के लिए एक बड़ा अवसर सामने आने वाला है। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक प्राधिकरण (YEIDA) दिसंबर में एक नई इंडस्ट्रियल प्लॉट स्कीम लॉन्च करने जा रहा है। इस योजना के तहत छोटे इंडस्ट्रियल प्लॉट्स (क्षेत्रफल 8000 वर्ग मीटर तक) ई-ऑक्शन के जरिए अलॉट किए जाएंगे। प्राधिकरण के अनुसार, यह स्कीम खास तौर पर उन निवेशकों के लिए है जो कम बजट में इंडस्ट्रियल प्लॉट खरीदकर बिजनेस शुरू करना चाहते हैं।

YEIDA ने पहले अपनी अलग-अलग स्कीमों के तहत कुल 3041 इंडस्ट्रियल प्लॉट्स अलॉट कर दिए हैं, लेकिन अभी भी कई प्लॉट खाली पड़े हैं। इन खाली प्लॉट्स में ज्यादातर पहले भूमि विवादों के चलते शामिल नहीं किए जा सके थे। हाल के महीनों में प्राधिकरण ने इन विवादों को सुलझाते हुए जमीन पर कब्जा वापस ले लिया है। अब इन प्लॉट्स को निवेशकों के लिए खोलने की तैयारी की जा रही है।

छोटे प्लॉट्स की बढ़ती मांग
छोटे इंडस्ट्रियल प्लॉट्स की मांग पिछले अनुभवों से स्पष्ट हुई है। पिछली स्कीम में सिर्फ 37 छोटे प्लॉट्स के लिए 527 आवेदन मिले थे, जिनमें से 448 आवेदन ई-ऑक्शन के लिए अनुमोदित किए गए थे। YEIDA के अधिकारियों का कहना है कि छोटे प्लॉट्स पर निवेशकों की दिलचस्पी लगातार बढ़ रही है, इसलिए नई स्कीम में भी इसी आकार के प्लॉट्स पर फोकस किया जाएगा।

नई स्कीम और एयरपोर्ट प्रभाव
YEIDA के CEO राकेश कुमार सिंह ने बताया कि नई स्कीम का उद्देश्य इन्वेस्टर्स की बढ़ती मांग को पूरा करना है। इसके अलावा, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के अगले साल शुरू होने से YEIDA क्षेत्र में बिजनेस और रेजिडेंशियल एक्टिविटी बढ़ने की उम्मीद है। इससे कमर्शियल प्लॉट्स की मांग भी बढ़ेगी और प्राधिकरण इस दिशा में भी नई योजनाओं पर विचार कर रहा है।

ई-ऑक्शन से अलॉटमेंट
इस स्कीम के तहत प्लॉट्स का अलॉटमेंट ई-ऑक्शन के माध्यम से होगा, जिससे प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष रहेगी। निवेशकों को सलाह दी जा रही है कि वे इस मौके का फायदा उठाकर दिसंबर में आने वाली इस नई स्कीम में आवेदन करें और दिल्ली-एनसीआर के इस तेजी से विकसित हो रहे इंडस्ट्रियल एरिया में अपने बिजनेस की मजबूत नींव रखें।

संबंधित समाचार

सीजन के अंतिम टूर्नामेंट में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त रूप से बने जिन्दल एस्टेट कप के विजेता

नोएडा स्थित जिन्दल पोलो एस्टेट में आयोजित पोलो सीजन के अंतिम टूर्नामेंट जिन्दल एस्टेट कप में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त विजेता रहे। टूर्नामेंट के दौरान खेले गए दो रोमांचक मुकाबलों में इन दोनों टीमों ने जीत दर्ज की।

Polo Estate and Mayfair Polo Share Jindal Estate Cup Title in Season’s Final Tournament

Polo Estate and Mayfair Polo emerged joint winners of the Jindal Estate Cup, the final tournament of the polo season, following victories in two exciting encounters at the Jindal Polo Estate in Noida.

अरावली को 10–5.5 से हराकर जिन्दल पैंथर ने जीता जिन्दल पैंथर शील्ड 2026 का खिताब

सिमरन शेरगिल और सिद्धांत शर्मा ने चार-चार गोल किए, गौरव सहगल बने टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी नवीन जिन्दल ने 2036 ओलंपिक में पोलो की वापसी की उम्मीद जताई, खेल प्रेमियों को नोएडा के जिन्दल पोलो एस्टेट में मैच देखने का दिया न्योता

ताज़ा समाचार

JINDAL PANTHER CLINCHES CHAMPIONSHIP TITLE WITH COMMANDING 10–5.5 VICTORY OVER ARAVALI

Simran Shergill and Siddhant Sharma score four goals each; Gaurav Sehgal named Most Valuable Player Naveen Jindal expresses hope for polo's return to the 2036 Olympics, invites sports enthusiasts to experience the game at Jindal Polo Estate

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img