सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

एक्मे ग्रुप ने मैनुफैक्चरिंग बिज़नेस में विकास को बढ़ावा देने के लिए मैनुफैक्चरिंग पोर्टफोलियो और लीडरशिप को बनाया सशक्त

गुरूग्राम, अक्टूबर, 2025: 2025 की शुरूआत में एमएनआरई ने एक्मे ग्रुप को एएलएमएम सूची में शामिल करते हुए सोलर मोड्यूल निर्माता के रूप में इसकी विश्वसनीयता को कई गुना बढ़ा दिया। एक्मे ने अपने नवीकरणीय उपकरण मैनुफैक्चरिंग कारोबार के संचालन के लिए एक्मे ग्रुप के तहत अलग युनिट स्थापित की है। कंपनी ने जयपुर में रु 230 करोड़ के निवेश के साथ 1.2 गीगावॉट सालाना क्षमता वाली सोलर मोड्यूल मैनुफैक्चरिंग युनिट स्थापित की है। जयपुर की यह युनिट विभिन्न ऐप्लीकेशन्स जैसे युटिलिटी-स्केल पावर प्लांट, कुसुम परियोजना, निर्यात तथा रूफटॉप इंस्टॉलेशन्स के लिए उच्च दक्षता वाले सोलर मोड्यूल बनाती है।

एएलएमएम पहल स्थानीय निर्माण को बढ़ावा देकर, आयात पर निर्भरता कम कर तथा रोज़गार के नए अवसर उत्पन्न कर ‘मेक-इन-इंडिया को समर्थन प्रदान करती है। यह भारत के नवीकरणीय ऊर्जा लक्ष्यों के अनुरूप भी है जो अपने ही देश में उच्च गुणवत्ता के सोलर मोड्यूल्स के निर्माण को सुनिश्चित करती है।

कारोबार की विकास योजनाओं के तहत एक्मे ग्रुप ने अपने बिज़नेस लीडरशिप को सशक्त बनाते हुए श्री जीतेन्द्र अग्रवाल को मैनुफैक्चरिंग बिज़नेस का चीफ़ ऑपरेटिंग ऑफिसर नियुक्त किया है। अपने मजबूत दृष्टिकोण के साथ जीतेन्द्र एक्मे ग्रुप के नवीकरणीय उपकरण मैनुफैक्चरिंग कारोबार को भारत के साथ-साथ मुख्य अंतर्राष्ट्रीय बाज़ारों में भी विस्तारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। वे एक्मे की महत्वाकांक्षी विकास योजनाओं एवं कार्यान्वयन क्षमता को नई गति प्रदान करेंगे। उनकी नियुक्ति ऐसे समय में और भी महत्वपूर्ण हो जाती है जब कंपनी नवीकरणीय उत्पादों एवं सहायक उपकरणों की मूल्य श्रृंखला में दीर्घकालिक मौजूदगी स्थापित करने के लिए मैनुफैक्चरिंग कारोबार का पैमाना बढ़ाने हेतु नए निवेश कर रही है।

कंपनी की कारोबार योजनाओं पर बात करते हुए श्री जीतेन्द्र अग्रवाल, सीओओ, एक्मे रीन्युएबल इक्विपमेन्ट मैनुफैक्चरिंग बिज़नेस ने कहा, ‘‘नवीकरणीय उपकरण निर्माण कारोबार में हमारा प्रवेश भारत के स्वच्छ ऊर्जा रूपान्तरण में योगदान देने की हमारी यात्रा में उल्लेखनीय उपलब्धि है। हम नई क्षमता के विस्तार और मैनुफैक्चरिंग क्षमता में निवेश तथा अपने पोर्टफोलियो को मजबूत बनाकर इस कारोबार का पैमाना बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’

एक्मे की पोर्टफोलियो योजनाएं विश्वस्तरीय सोलर मोड्यूल्स के निर्माण पर ध्यान केन्द्रित करती हैं। कंपनी ने ACM-HD144N N-टाइप टनल ऑक्साईड पैसिवेटेड कॉन्टैक्ट का लॉन्च किया है, जिसे टॉपकॉन बाइफेशियल ड्यूल ग्लास मोनो मोड्यूल्स के नाम से जाना जाता है, इसकी पीक पावर रेटिंग 600 वॉट है। ये ड्यूल ग्लास मोड्यूल अपने वर्ग में सर्वश्रेष्ठ हैं और 30 साल की परफोर्मेन्स वारंटी के साथ आते हैं। ये ऊर्जा की लागत कम करने में मदद करते हैं और एक्सेसरीज़ सहित कुल निवेश पर कम रिटर्न के चलते बेहतरीन विकल्प हैं। हाल ही में सोलर मोड्यूल्स पर जीएसटी की दरों को 12 फीसदी से कम कर 5 फीसदी कर दिया गया है, ऐसे में सभी उपभोक्ताओं के लिए सोलर एनर्जी में निवेश करना और भी आकर्षक हो गया है, क्योंकि इससे भुगतान की अवधि 2-3 महीने कम हो जाती है।

ये सोलर मोड्यूल्स मुश्किल परिस्थितियों जैसे नमक, अमोनिया, मिट्टी एवं अन्य मुश्किल परिस्थितियों से निपटने में सक्षम हैं। इन्हें जांच कर IEC, UL, ISO जैसे विश्वस्तरीय मानकों पर अनुमोदित किया गया है। ये सभी अनुमोदन गुणवत्ता एवं भरोसे पर एक्मे के फोकस को दर्शाते हैं। वर्तमान में एक्मे अपनी क्षमता का पैमाना बढ़ाने और मैनुफैक्चरिंग के विस्तार पर काम कर रही है।

संबंधित समाचार

Jindal Panther Crowned Indian Masters Champions with Thrilling 12–11 Victory

Led by two goals from Naveen Jindal, Jindal Panther mounted a stunning comeback against Vimal Arion Achievers, with Matt Perry sealing the 14-goal title via an extra-time golden goal.

Jindal Panther Edge Bharat Select 16–14 in Thrilling Indian Masters League Encounter at Jindal Polo Estate

The match witnessed an electrifying start, with Jindal Panther taking an early 5–1 lead after the first chukker. However, Bharat Select fought back strongly, overturning the deficit to take a 7–6 lead.

सीजन के अंतिम टूर्नामेंट में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त रूप से बने जिन्दल एस्टेट कप के विजेता

नोएडा स्थित जिन्दल पोलो एस्टेट में आयोजित पोलो सीजन के अंतिम टूर्नामेंट जिन्दल एस्टेट कप में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त विजेता रहे। टूर्नामेंट के दौरान खेले गए दो रोमांचक मुकाबलों में इन दोनों टीमों ने जीत दर्ज की।

ताज़ा समाचार

Polo Estate and Mayfair Polo Share Jindal Estate Cup Title in Season’s Final Tournament

Polo Estate and Mayfair Polo emerged joint winners of the Jindal Estate Cup, the final tournament of the polo season, following victories in two exciting encounters at the Jindal Polo Estate in Noida.

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img