सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

रोहतक में हिमांशु भाऊ गैंग का शूटर पुलिस एनकाउंटर में घायल, दोनों तरफ से 11 राउंड चली गोलियां

हरियाणा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली लगने से हिमांशु भाऊ गैंग का एक शूटर घायल हो गया। बदमाश ने पुलिस पर भी गोली चलाई लेकिन कोई पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ है।हरियाणा के रोहतक में हिमांशु भाऊ गैंग के शूटर और सीआईए 1 के बीच मुठभेड़ हो गई। बदमाश ने पुलिसकर्मियों पर गोली चलाई। जवाबी कार्रवाई में बदमाश मोहन के दोनों पैरों में गोली लगी। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना रोहतक के थाना सांपला एरिया मे बेरी रोड की है।
11 राउंड गोलियां चलीं

जानकारी के मुताबिक, रोहतक पुलिस CIA वन की टीम को बदमाश की लोकेशन की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर नाकाबंदी की गई। इसी दौरान संदिग्ध व्यक्ति को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन उसने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों ओर से कुल 11 राउंड गोलियां चलीं। बदमाश की ओर से 4 राउंड फायर किए गए, जबकि पुलिस ने आत्मरक्षा में 7 राउंड फायर किए।

मुठभेड़ के दौरान आरोपी मोहन के दोनों पैरों में गोली लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा और पुलिस ने उसे काबू कर लिया। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार्रवाई के दौरान CIA-1 के एएसआई विनोद की जान उनकी बुलेट प्रूफ जैकेट की वजह से बच गई।
पुलिस जांच में सामने आई ये बातें
जांच में सामने आया है कि पुरानी गैंगवार से जुड़ा मामले में आरोपी मोहन 19 दिसंबर 2025 को गांव रिटोली में शराब के ठेके पर हुई फायरिंग की घटना में भी शामिल था। उस दिन गांव में दो गुटों — सन्नी रिटोलिया गैंग और हिमांशु भाऊ रिटोलिया गैंग — के बीच पुरानी रंजिश के चलते भारी गोलीबारी हुई थी। बताया जाता है कि सन्नी रिटोलिया गांव में शराब का ठेका चलाता है। हमलावर उसे निशाना बनाने पहुंचे थे। जैसे ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू की, सन्नी और उसके साथियों ने भी जवाबी गोलीबारी की। उस घटना में दोनों ओर से करीब 40 राउंड फायरिंग हुई थी।
घटना में सन्नी रिटोलिया के साथी दीपक को दो गोलियां लगी थीं, जबकि हिमांशु भाऊ गैंग के तीन गुर्गे भी घायल हुए थे। इनमें से एक की मौत हो गई थी, जबकि दो अन्य को झज्जर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।पुलिस कर रही है जांच

रोहतक पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार बदमाश से पूछताछ की जा रही है और गैंग से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की गश्त भी बढ़ा दी गई है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गहन जांच चल रही है और जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा

संबंधित समाचार

राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव नहीं लाएगी सरकार, विवादित भाषण को कार्यवाही से हटाया जाएगा

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ केंद्र सरकार विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव नहीं लाएगी। सूत्रों ने बताया कि अब राहुल के खिलाफ...

अफगान ऑलराउंडर पर गिरी गाज, ICC ने सुनाई सजा, अंपायर से बहस करना पड़ा भारी

T20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच अफगानिस्तान के स्टार ऑलराउंडर मोहम्मद नबी को तगड़ा झटका लगा है। नबी पर भारी जुर्माना लगाया गया है।ICC...

चारधाम रेल परियोजना को लेकर आ गया बड़ा अपडेट, जानें कब खत्म होगा बस-टैक्सी का झंझट

चारधाम यात्रा पर जाने का सपना तो हर किसी का होता है। लेकिन दुर्गम रास्‍ते और बस-टैक्सी के झंझट की वजह से कई लोग...

ताज़ा समाचार

अफगान ऑलराउंडर पर गिरी गाज, ICC ने सुनाई सजा, अंपायर से बहस करना पड़ा भारी

T20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच अफगानिस्तान के स्टार...

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img