सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

भारतीय टीम से बाहर चल रहे खिलाड़ी को अचानक मिली कप्तानी, ऋषभ पंत चोटिल और आयुष बदोनी की टीम इंडिया में एंट्री

यविजय हजारे ट्रॉफी में दिल्ली की टीम आज विदर्भ से भिड़ रही है। इसमें दिल्ली की कमान ईशांत शर्मा को दी गई है। ऋषभ पंत और आयुष बदोनी से टीम छोड़ चुके हैं।इस वक्त जहां एक ओर भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेली जा रही है, वहीं विजय हजारे ट्रॉफी के भी अहम मैच जारी हैं। अब ये टूर्नामेंट समापन की ओर है। सेमीफाइनल की दो टीमें मिल चुकी हैं और आज दो और टीमों को टिकट मिल जाएगा। इस बीच दिल्ली की टीम एक बार​ फिर मैदान पर है। उसका मुकाबला विदर्भ से हो रहा है। इसमें टीम को नया कप्तान भी मिल गया। टीम ने उस खिलाड़ी को कप्तानी की जिम्मेदारी दी है, जो पिछले कई साल से टीम इंडिया से बाहर चल रहा है।

ऋषभ पंत और आयुष बदोनी छोड़ चुके हैं दिल्ली की टीम का साथ
विजय हजारे ट्रॉफी में आज दो मुकाबले हैं। दिल्ली की टीम विदर्भ से भिड़ रही है, वहीं पंजाब और मध्य प्रदेश की टीमें आमने सामने हैं। जो भी टीमें इस मैच को जीतेंगी, वे सेमीफाइनल में चली जाएंगी। इस बीच बात अगर दिल्ली की करें तो इसके कप्तान ऋषभ पंत हुआ करते थे। वे पहले भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया में शमिल ​हुए तो उन्हें दिल्ली का साथ छोड़ना पड़ा। लेकिन अब वे भारतीय टीम से भी बाहर हो गए हैं। पता चला है कि उन्हें चोट लगी है।

आयुष बदोनी को भी पहली बार आया टीम इंडिया से बुलावा
ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में आयुष बदोनी को दिल्ली की टीम कमान मिलनी थी। लेकिन इसी बीच एक और मामला हो गया। भारत बनाम न्यूजीलैंड पहले ही वनडे मैच में वॉशिंगटन सुंदर भी चोटिल हो गए। वे बचे हुए दो मैच अब नहीं खेल पाएंगे। ऐसे में अचानक बीसीसीआई की सेलेक्शन कमेटी ने आयुष बदोनी को टीम इंडिया में शामिल कर लिया। आयुष को पहली बार भारतीय टीम में शामिल होने का मौका मिला है। हालांकि वे खेल पाएंगे कि नहीं, ये बात की बात है। भारतीय टीम में शामिल होने के लिए आयुष ने भी दिल्ली का साथ छोड़ दिया है। इसके बाद जब मंगलवार को टीम विजय हजारे का मैच खेलने के लिए उतरी तो पता चला कि ईशांत शर्मा कप्तानी दी गई है।

ईशांत शर्मा बहुत अनुभवी तेज गेंदबाज हैं, हालांकि अब वे टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। आधिकारिक रूप से अभी तक ईशांत ने संन्यास का भी फैसला नहीं लिया है। ऐसे में वे दिल्ली की ओर से डोमेस्टिक टूर्नामेंट खेलते हुए नजर आ जाते हैं।

साल 2021 से टीम इंडिया के लिए नहीं खेले हैं ईशांत शर्मा
तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने साल 2007 में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था। वे लगातार खेलते भी रहे, लेकिन अब टीम से बाहर हैं। वनडे और टी20 इंटरनेशनल से तो वे पहले ही बाहर हो गए थे, लेकिन टेस्ट मैच खेल रहे थे। साल 2021 में उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ कानपुर में अपना आखिरी टेस्ट मैच खेला था, उसके बाद से अपनी वापसी का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच देखना ये भी दिलचस्प होगा कि क्या दिल्ली की टीम ईशांत शर्मा की कप्तानी में विजय हजारे ट्रॉफी के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर पाती है।

संबंधित समाचार

बड़ी खबर, T20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच कनाडा के पूर्व कप्तान ने किया रिटायरमेंट का ऐलान

T20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच एक खिलाड़ी ने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। कनाडा के पूर्व कप्तान ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा...

‘किसानों को सोलर पंप, गौशालाओं के लिए नई पॉलिसी’, OBC स्टूडेंट्स के लिए भी बड़ा ऐलान

मध्य प्रदेश सरकार फाइनेंशियल ईयर 2026-27 के लिए अपना बजट पेश किया। फाइनेंस मिनिस्टर जगदीश देवड़ा ने अपना बजट स्पीच अर्थशास्त्र के कोट “प्रजा...

इंदौर में MBA की छात्रा की हत्या में चैटिंग ऐप-तंत्र मंत्र, रोंगटे खड़े करने वाले खुलासे, जानें कातिल ने क्या क्या बताया

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक एमबीए स्टूडेंट की निर्मम हत्या मामले में कातिल ने जो बताया है वो सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो...

ताज़ा समाचार

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img