सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

खाटू श्याम जी में बनेगा भव्य भगवान जगन्नाथ मंदिर, भूमि पूजन हुआ सम्पन्न

श्री जगन्नाथ पुरी मंदिर के मुख्य पुजारी श्री भवानी प्रसाद दास महापात्र द्वारा किया गया भूमि पूजन

सीकर, अप्रैल, 2025: राजस्थान के सीकर जिले में स्थित पावन तीर्थस्थल खाटू श्याम जी के निकट जलुंद मगनपुरा क्षेत्र में श्री श्याम टाउनशिप में भगवान जगन्नाथ के भव्य मंदिर के निर्माण की विधिवत शुरुआत हो चुकी है। मंदिर के निर्माण हेतु भूमि पूजन का आयोजन किया गया, जो कि ओडिशा के ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ पुरी मंदिर के मुख्य पुजारी श्री भवानी प्रसाद दास महापात्र द्वारा मंत्रोच्चार और वेद विधियों के साथ सम्पन्न कराया गया।

यह मंदिर ओमश्री रियल टेक ग्रुप द्वारा विकसित की जा रही श्री श्याम टाउनशिप के मुख्य स्थलमें बनेगा। यह टाउनशिप एक आधुनिक आध्यात्मिक और आवासीय केंद्र के रूप में तैयार की जा रही है, जो खाटू श्याम जी जैसे उत्तर भारत के प्रसिद्ध तीर्थस्थल से बेहद निकट है। परियोजना का उद्देश्य श्रद्धालुओं, संतों, साधकों और परिवारों के लिए एक ऐसा स्थान तैयार करना है जहाँ आस्था, शांति और संस्कृति का संगम हो।

मंदिर निर्माण हेतु भूमि का उदारतापूर्वक दान ओमश्री रियल टेक ग्रुप के संस्थापक श्री प्रवीण कुमार भाटी द्वारा किया गया। उन्होंने कहा, “हमारा उद्देश्य केवल भवन निर्माण नहीं, बल्कि एक ऐसी आध्यात्मिक धरोहर की रचना है जो आने वाली पीढ़ियों को सेवा, भक्ति और एकता के मार्ग पर ले जाए। यह मंदिर क्षेत्र में सांस्कृतिक जागरूकता और आध्यात्मिक प्रेरणा का केंद्र बनेगा।”

भूमि पूजन के अवसर पर श्री भवानी प्रसाद दास महापात्र ने कहा, “पुरी और खाटू दो प्रमुख तीर्थ हैं और यह मंदिर उन दोनों के बीच भक्ति का सेतु बनेगा। यह केवल एक निर्माण नहीं, बल्कि श्रद्धा, अनुशासन और ईश्वर से जुड़ाव की यात्रा है।”

इस शुभ अवसर पर सुश्री ममता भाटी, ओमश्री रियल टेक ग्रुप के सह-संस्थापक, श्री मोहित मित्तल, सीईओ, और सुश्री श्वेता मित्तल, सीओओ, मोरेस भी उपस्थित रहे और उन्होंने इस पहल को पूर्ण समर्थन प्रदान किया।

यह मंदिर खाटू श्याम जी क्षेत्र की आध्यात्मिक गरिमा को नई ऊँचाइयों पर ले जाएगा और भारत की धार्मिक विरासत में एक नया अध्याय जोड़ेगा।

संबंधित समाचार

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

इटानगर में लोगों की बात सुनकर बोले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह– हर पीड़ित परिवार तक मदद पहुंचाकर ही चैन लेंगे

पूर्वोत्तर के दौरे में केंद्रीय मंत्री श्री किरन रिजिजू और मुख्यमंत्री भी साथ, अरुणाचल में अधिकारियों की बैठक भी लेंगे शिवराज सिंह चौहान*इटानगर/गुवाहाटी/नई दिल्ली,...

ताज़ा समाचार

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

Jyotiraditya M. Scindia Reviews Flood Situation Across Northeast, Assures Full Central Support

*Ministry of Development of North Eastern Region Closely...

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img