सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

प्रधानमंत्री का भाषण “आकर्षक शब्दों का जाल” मात्र, कोई ठोस कार्ययोजना नहीं

भोपाल, 25फरवरी 2025

मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इन्बेस्टर समिट में दिए गए भाषण पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का भाषण सिर्फ शब्दों का जाल था, जिसमें कोई ठोस दिशा और कार्ययोजना नहीं थी। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में औद्योगिक विकास, रोजगार और गरीबी उन्मूलन की सबसे बड़ी आवश्यकता है, लेकिन इस दिशा में प्रधानमंत्री द्वारा कोई भी ठोस कदम उठाने की घोषणा नहीं की गई।

श्री पटवारी ने कहा कि मध्य प्रदेश के विकास में औद्योगिक निवेश की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका है और यह प्रदेश की समस्याओं के समाधान के लिए एक बड़ा उपाय हो सकता है। हम प्रदेश में निवेशकों का स्वागत करते हैं और इस बात की उम्मीद करते हैं कि राज्य सरकार और केंद्र सरकार द्वारा इस दिशा में गंभीर प्रयास किए जाएंगे।

लेकिन, प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी बातों में एक भी ठोस योजना का जिक्र नहीं किया। उन्होंने प्रदेश के औद्योगिक विकास के लिए कोई पैकेज, समर्थन या विशेष योजनाओं की घोषणा नहीं की। उन्होंने न तो मध्य प्रदेश के पिछली सरकारों की नीतियों पर सवाल उठाए, बल्कि उद्योगपतियों का समय बर्बाद कर 20 साल पहले की कांग्रेस सरकारों की आलोचना की, जिससे किसी उद्योगपति को कोई मदद नहीं मिल सकती।

श्री पटवारी ने कहा कि मोदी जी, आप मध्य प्रदेश की समृद्धि और औद्योगिक विकास के बारे में बात करते हैं, लेकिन यहां के उद्योगों की हालत बहुत खराब है। पहले कांग्रेस सरकार के दौरान स्थापित उद्योगों की हालत बदतर हो गई है। मंडीदीप, गोविंदपुरा, मालनपुर और पीथमपुर जैसे क्षेत्रों में जो निवेश हुआ था, वह अब संकट में है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश को कपास की राजधानी बताया, लेकिन प्रदेश के कपास उत्पादक किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है, जिससे उनके हालात दिन-प्रतिदिन खराब होते जा रहे हैं।

श्री पटवारी ने सवाल उठाया कि मोदी जी, आपके भाषण में उद्योगों को प्रोत्साहन देने के लिए कोई ठोस घोषणाएं क्यों नहीं थीं? क्या कारण है कि आपने प्रदेश के किसानों और उद्योगपतियों के लिए कोई नई योजना प्रस्तुत नहीं की? क्या आपने उन बकाएदार निवेशकों के बारे में सोचा जिनकी रकम इस सरकार पर बकाया है?

उन्होंने प्रधानमंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश को अब आपकी योजनाओं की नहीं, बल्कि ठोस कदमों की जरूरत है। हम चाहते थे कि आप प्रदेश के विकास के लिए रेलवे, वायुसेवा, और सड़कों के उन्नयन के लिए कुछ पक्के निर्णय लें, लेकिन इसके बजाय आपने सिर्फ शब्दों से काम चलाने की कोशिश की।

श्री पटवारी ने अंत में यह भी कहा कि प्रदेश में औद्योगिक विकास के लिए केंद्र सरकार का सहयोग और कार्यशील योजनाओं की जरूरत है, ताकि प्रदेशवासियों का भविष्य उज्जवल हो सके।

संबंधित समाचार

दुनिया की सबसे लंबी स्लैग रोड बनाकर जिंदल स्टील ने रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में जिंदल स्टील ने देश के वैज्ञानिकों के साथ मिलकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। कंपनी ने फैक्ट्रियों से निकलने...

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

ताज़ा समाचार

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img