सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

मोक्षदायिनी मां गंगा के पवित्र जल का विधि-विधान से हुआ पूजन

ऊर्जा मंत्री की परम पूज्य माता श्री ने किया पूजन, भोपाल से वर्चुअली जुड़े ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर

ग्वालियर 25 फरवरी 2025 । ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की पहल पर प्रयागराज महाकुंभ से मोक्षदायिनी मां गंगा का पवित्र जल लेकर टैंकर मंगलवार सुबह ग्वालियर स्थित श्याम वाटिका पहुंचा। यहां सम्पूर्ण विधि-विधान के साथ गंगा के पवित्र जल का पूजन ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की परम पूज्यनीय माता श्रीमती सुधा सिंह तोमर तथा ज्येष्ठ भ्राता कैलाशवासी श्री देवेन्द्र सिंह तोमर के पुत्र श्री सूर्य प्रताप सिंह तोमर (हितांशु) ने किया, जबकि स्वयं ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर इस कार्यक्रम में भोपाल से वर्चुअली जुड़े। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, ग्वालियर उप नगर के भाजपा मंडलों के सभी अध्यक्ष तथा भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी विशेष रुप से उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं में ग्वालियर से भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु स्नान कर पुण्य अर्जित कर चुके हैं लेकिन बहुत से श्रद्धालु ऐसे रह गए थे, जो अपनी शारीरिक और पारिवारिक परिस्थिति या अन्य किसी वजह से महाकुंभ में श्रद्धा की डुबकी लगाने से वंचित रहे। ऐसे सभी श्रद्धालुओं को उनके घर बैठे महाकुंभ स्नान का पुण्य लाभ मिल सके इस हेतु ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने प्रयागराज से मोक्षदायिनी मां गंगा के पवित्र जल से भरवाकर टैंकर लाने के प्रबंध किए तथा गंगा जल से भरा टैंकर प्रयागराज के दशाश्वमेध घाट से रवाना होकर 14 घण्टे की यात्रा के बाद मंगलवार सुबह प्रयागराज से ग्वालियर पहुंचा। जिसका पूजन उपरांत वितरण प्रारंभ किया गया।
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि वह खुद और उनकी पार्टी के कार्यकर्ता इस पवित्र गंगाजल को लोगों को उनके घरों तक पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि गंगा हमारी आस्था, हमारे विश्वास और सनातन के आधार का केंद्र है।

संबंधित समाचार

दुनिया की सबसे लंबी स्लैग रोड बनाकर जिंदल स्टील ने रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में जिंदल स्टील ने देश के वैज्ञानिकों के साथ मिलकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। कंपनी ने फैक्ट्रियों से निकलने...

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

ताज़ा समाचार

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img