सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

भारती एयरटेल और एप्पल की रणनीतिक साझेदारी: एयरटेल वाई-फाई और पोस्टपेड ग्राहकों को मिलेगा

भारती एयरटेल और एप्पल की रणनीतिक साझेदारी: एयरटेल वाई-फाई और पोस्टपेड ग्राहकों को मिलेगा एप्पल टीवी+ और एप्पल म्यूजिक का एक्सक्लूसिव ऑफर

एप्पल टीवी+ अब सभी ₹999 प्लान्स से शुरू होने वाले होम वाई-फाई ग्राहकों के लिए उपलब्ध
₹999 या उससे अधिक के पोस्टपेड प्लान वाले ग्राहकों को एप्पल टीवी+ की सुविधा मिलेगी और वे 6 महीने तक फ्री एप्पल म्यूजिक का आनंद ले सकेंगे

नई दिल्ली, 24 फरवरी 2025: भारती एयरटेल और एप्पल ने एक रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है, जिसके तहत एयरटेल ग्राहकों को एप्पल टीवी+ और एप्पल म्यूजिक की सेवाएं प्रदान की जाएंगी। ₹999 से शुरू होने वाले सभी होम वाई-फाई प्लान्स के ग्राहकों को एप्पल टीवी+ के बेहतरीन कॉन्टेन्ट का एक्सेस मिलेगा, जिसे वे चलते-फिरते भी मल्टीपल डिवाइसेस पर स्ट्रीम कर सकेंगे। इसके अतिरिक्त, ₹999 या उससे अधिक के पोस्टपेड प्लान वाले ग्राहकों को एप्पल टीवी+ की सुविधा मिलेगी और वे 6 महीने तक फ्री एप्पल म्यूजिक का आनंद ले सकेंगे, जिसमें भारतीय और अंतरराष्ट्रीय संगीत का विशाल संग्रह उपलब्ध होगा।

इस रणनीतिक साझेदारी के तहत एयरटेल ग्राहक अब विशेष रूप से एप्पल टीवी+ के प्रीमियम और आकर्षक ड्रामा, कॉमेडी सीरीज़, फीचर फिल्में, डॉक्यूमेंट्रीज़, बच्चों और परिवार के लिए मनोरंजक कॉन्टेन्ट का आनंद ले सकेंगे। इसके साथ ही, एप्पल म्यूजिक की अंग्रेजी, हिंदी और अन्य भाषाओं में मौजूद अद्वितीय म्यूजिक लाइब्रेरी, एक शानदार ऑडियो अनुभव प्रदान करेगी।

सिद्धार्थ शर्मा – चीफ़ मार्केटिंग ऑफिसर और सीईओ – कनेक्टेड होम्स, भारती एयरटेल ने कहा, “हम एप्पल के साथ इस बड़े बदलाव की शुरुआत करने वाली साझेदारी की घोषणा करते हुए उत्साहित हैं, जिससे हमारे ग्राहकों को उनकी शानदार वीडियो और म्यूजिक सेवाओं का एक्सक्लूसिव एक्सेस मिलेगा। यह साझेदारी हमारे लाखों होम वाई-फाई और पोस्टपेड ग्राहकों के लिए एक असाधारण मौक़ा है, जिससे उन्हें एप्पल के प्रीमियम कॉन्टेन्ट का अनुभव मिलेगा। हमें विश्वास है कि यह सहयोग कॉन्टेन्ट की दुनिया को नए अंदाज में सबके सामने लाएगा और ग्राहकों के लिए मनोरंजन अनुभवों का एक नया मानक स्थापित करेगा।”

शालिनी पोद्दार, निदेशक – कॉन्टेन्ट और सेवाएं, एप्पल इंडिया ने कहा, “हम एयरटेल के साथ साझेदारी करके उत्साहित हैं, जिससे हमारा बेहतरीन क्वालिटी वाला संगीत, प्रीमियम टीवी सीरीज़ और फ़िल्में लाखों उपभोक्ताओं तक पहुंचेंगी। यह साझेदारी हमारे रणनीतिक लक्ष्य के अनुसार बिल्कुल सटीक है, जो अवॉर्ड विजेता कॉन्टेन्ट, कहानियों और मनोरंजन को सभी के लिए आसानी से उपलब्ध कराना है।”

इस साझेदारी के माध्यम से, ग्राहक एप्पल टीवी+ के सभी ओरिजिनल सीरीज़ और फ़िल्मों का विज्ञापन के बग़ैर आनंद उठा सकते हैं, जिसमें अंतरराष्ट्रीय अवॉर्ड जीती हुई हिट सीरीज़ जैसे “टेड लैसो,” “सेवेरेंस,” “द मॉर्निंग शो,” “स्लो हॉर्सेस,” “साइलो,” “श्रिंकिंग” और “डिस्क्लेमर”, आदि शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, वे “वॉल्फ्स” और “द गॉर्ज” जैसी नवीनतम फ़िल्में भी देख सकेंगे। साथ ही, 6 महीने तक मुफ्त एप्पल म्यूजिक का लाभ
मिलेगा, जिसमें भारतीय और अंतरराष्ट्रीय संगीत का विशाल संग्रह, क्यूरेटेड प्लेलिस्ट, आर्टिस्ट इंटरव्यू, एप्पल म्यूजिक रेडियो, एप्पल म्यूजिक सिंग, टाइम-सिंक्ड लिरिक्स, लॉसलेस ऑडियो और इमर्शिसिव स्पेयटील ऑडियो जैसी रोमांचिक सुविधाएँ उपलब्ध हैं।

होम वाई-फाई प्लान्स:

प्लान

स्पीड

लीनियर टीवी बेनेफिट

ओटीटी बेनेफिट

₹999

200 एमबीपीएस तक

-एप्पल टीवी+, ज़ी5, अमेज़न प्राइम, जियो हॉटस्टार, 23+ ओटीटी और भी बहुत कुछ

₹1099

200 एमबीपीएस तक

350+ टीवी चैनल (एचडी सहित)

एप्पल टीवी+, ज़ी5, अमेज़न प्राइम, जियो हॉटस्टार, 23+ ओटीटी और भी बहुत कुछ

₹1599

300 एमबीपीएस तक

350+ टीवी चैनल (एचडी सहित)

एप्पल टीवी+, ज़ी5, नेटफ्लिक्स, अमेज़न प्राइम, जियो हॉटस्टार, 23+ ओटीटी और भी बहुत कुछ

₹3999

1 जीबीपीएस तक

350+ टीवी चैनल (एचडी सहित)

एप्पल टीवी+, ज़ी5, नेटफ्लिक्स, अमेज़न प्राइम, जियो हॉटस्टार, 23+ ओटीटी और भी बहुत कुछ

पोस्टपेड प्लान्स:

प्लान

डेटा लाभ

ऐड-ऑन सिम्स

ओटीटी बेनेफिट

₹999

150 जीबी

2

एप्पल टीवी+, एप्पल म्यूजिक, अमेज़न प्राइम, जियो हॉटस्टार, एक्सस्ट्रीम प्ले अनलिमिटेड (20+ ओटीटी) और भी बहुत कुछ

₹1199

190 जीबी

3

एप्पल टीवी+, एप्पल म्यूजिक, अमेज़न प्राइम, जियो हॉटस्टार, एक्सस्ट्रीम प्ले अनलिमिटेड (20+ ओटीटी) और भी बहुत कुछ

₹1399

240 जीबी

3

एप्पल टीवी+, एप्पल म्यूजिक, नेटफ्लिक्स बेसिक अनलिमिटेड, अमेज़न प्राइम, जियो हॉटस्टार, एक्सस्ट्रीम प्ले अनलिमिटेड (20+ ओटीटी) और भी बहुत कुछ

₹1749

320 जीबी

4

एप्पल टीवी+, एप्पल म्यूजिक, नेटफ्लिक्स स्टैंडर्ड अनलिमिटेड, अमेज़न प्राइम, जियो हॉटस्टार, एक्सस्ट्रीम प्ले अनलिमिटेड (20+ ओटीटी) और भी बहुत कुछ

एप्पल टीवी+ और एप्पल म्यूजिक के जुड़ने से, अमेज़न प्राइम, नेटफ्लिक्स, ज़ी5, और जियो हॉटस्टार जैसी प्रमुख स्ट्रीमिंग सेवाओं के साथ, एयरटेल वाई-फाई ग्राहकों को अब मनोरंजन के असीमित विकल्प मिलेंगे। यह एयरटेल की डिजिटल लाइफस्टाइल सेवाओं में एक नया मील का पत्थर स्थापित करेगा और ग्राहकों को एक समग्र और समृद्ध मनोरंजन अनुभव प्रदान करेगा।

संबंधित समाचार

सीजन के अंतिम टूर्नामेंट में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त रूप से बने जिन्दल एस्टेट कप के विजेता

नोएडा स्थित जिन्दल पोलो एस्टेट में आयोजित पोलो सीजन के अंतिम टूर्नामेंट जिन्दल एस्टेट कप में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त विजेता रहे। टूर्नामेंट के दौरान खेले गए दो रोमांचक मुकाबलों में इन दोनों टीमों ने जीत दर्ज की।

Polo Estate and Mayfair Polo Share Jindal Estate Cup Title in Season’s Final Tournament

Polo Estate and Mayfair Polo emerged joint winners of the Jindal Estate Cup, the final tournament of the polo season, following victories in two exciting encounters at the Jindal Polo Estate in Noida.

अरावली को 10–5.5 से हराकर जिन्दल पैंथर ने जीता जिन्दल पैंथर शील्ड 2026 का खिताब

सिमरन शेरगिल और सिद्धांत शर्मा ने चार-चार गोल किए, गौरव सहगल बने टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी नवीन जिन्दल ने 2036 ओलंपिक में पोलो की वापसी की उम्मीद जताई, खेल प्रेमियों को नोएडा के जिन्दल पोलो एस्टेट में मैच देखने का दिया न्योता

ताज़ा समाचार

JINDAL PANTHER CLINCHES CHAMPIONSHIP TITLE WITH COMMANDING 10–5.5 VICTORY OVER ARAVALI

Simran Shergill and Siddhant Sharma score four goals each; Gaurav Sehgal named Most Valuable Player Naveen Jindal expresses hope for polo's return to the 2036 Olympics, invites sports enthusiasts to experience the game at Jindal Polo Estate

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img