सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत ने पाकिस्तान को हराते हुए अपनी दूसरी जीत दर्ज की

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत ने पाकिस्तान को हराते हुए अपनी दूसरी जीत दर्ज की । दुबई में हुए इस हाईप्रोफाइल मैच में भारत गेंदबाज हो या बल्लेबाज सबने अपना रोल बखूबी निभाया । इसके अलावा विराट कोहली के 51वें वनडे शतक ने फैंस का दिन बना दिया । इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया । ओपन करने उतरे इमाम उल हक और बाबर आजम ने पाकिस्तान को ठीक ठाक शुरुआत दी ।
पाकिस्तान के सबसे बड़े स्टार बाबर आजम इस मैच में फॉर्म में दिखे और उन्होंने आते ही चौको की बरसात कर दी । बाबर की फॉर्म देखकर लग रहा था कि वह बड़ी पारी खेलने के मूड में है लेकिन हार्दिक पांड्या ने उन्हे विकेटकीपर केएल राहुल के हाथों कैच करवा कर आउट कर दिया । बाबर आजम के 23 रन के निजी स्कोर के आउट होने के बाद उम्मीद थी कि इमाम बड़ी पारी खेलेंगे लेकिन अक्षर पटेल के सीधे थ्रो ने उन्हे 10 रन पर पवेलियन की राह दिखा दी
इसके बाद पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान और साउद शकील ने पाकिस्तान की पारी को संभाला, दोनों बल्लेबाजों ने धीमी शुरुआत के बाद कुछ अच्छे शॉट खेले । खासकर साउद शकील ने काफी अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 62 रन की पारी खेली, लेकिन कप्तान रिजवान ने 46 रन बनाने के लिए 77 गेंद खर्च कर दी, जिससे बाकी बल्लेबाजों पर दबाव बढ़ गया

अक्षर पटेल ने रिजवान को तो हार्दिक ने साउद शकील को आउट किया । इन दोनों के आउट होने के बाद पाकिस्तान की टीम संभल ही नहीं पाई । सलमान अली आगा, तैयब ताहिर और शाहीन आफरीदी जल्दी जल्दी आउट गए । अंतिम 10 ओवर्स में कुलदीप ने 3 विकेट लेकर पाकिस्तान को 241 रन पर ऑलआउट कर दिया, वो तो खुशदिल शाह का भला हो, जिन्होंने 38 रन की पारी खेलते हुए अपने टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया । भारत की तरफ से कुलदीप यादव ने 3, हार्दिक पांड्या ने 2, हर्षित राणा, रवींद्र जडेजा और अक्षर ने 1-1 विकेट लिया ।
लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया के ओपनर्स रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने एक बार फिर ताबड़तोड़ शुरुआत दी । टीम इंडिया लक्ष्य का आसानी से पीछा कर ही रही थी कि इतने में शाहीन आफरीदी ने रोहित शर्मा को 20 रन के स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर दिया । इसके बाद गिल ने विराट कोहली के साथ मिलकर अर्धशतकीय साझेदारी की, गिल अपने अर्धशतक की तरफ बढ़ ही रहे थे कि पाकिस्तानी लेग स्पिनर अबरार अहमद ने उन्हें 46 रन के स्कोर पर आउट कर दिया
शुभमन के आउट होने के बाद कोहली और अय्यर ने भारत का स्कोरबोर्ड आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी ली । दोनों ने पाकिस्तानी गेंदबाजों को बहुत आसानी से खेला, इस दौरान अय्यर ने 21वां अर्धशतक पूरा किया लेकिन 56 रन के स्कोर पर वह खुशदिल का शिकार बने । अय्यर के आउट होने बाद विराट कोहली ने नाबाद 100 रन की पारी के साथ ही टीम इंडिया को 6 विकेट से जीत दिला दी ।

संबंधित समाचार

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

इटानगर में लोगों की बात सुनकर बोले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह– हर पीड़ित परिवार तक मदद पहुंचाकर ही चैन लेंगे

पूर्वोत्तर के दौरे में केंद्रीय मंत्री श्री किरन रिजिजू और मुख्यमंत्री भी साथ, अरुणाचल में अधिकारियों की बैठक भी लेंगे शिवराज सिंह चौहान*इटानगर/गुवाहाटी/नई दिल्ली,...

ताज़ा समाचार

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

Jyotiraditya M. Scindia Reviews Flood Situation Across Northeast, Assures Full Central Support

*Ministry of Development of North Eastern Region Closely...

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img