सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

जनता का आशीर्वाद भाजपा के साथ, हरियाणा में ट्रिपल इंजन की बनेगी मजबूत सरकार : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

लोगों का उत्साह बता रहा है, बड़े मार्जिन से जीत दर्ज करेगी मेयर प्रत्याशी सुमन बहमनी : नायब सैनी

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यमुनानगर से भाजपा मेयर उम्मीदवार सुमन बहमनी व सभी 22 वार्डों के भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में निकाला रोड शो

भव्य रोड शो में जगह-जगह हुआ मुख्यमंत्री का स्वागत, मोदी, नायब जिंदाबाद के लोगों ने लगाए नारे

यमुनानगर 22 फरवरी। भाजपा की मेयर प्रत्याशी के समर्थन में निकाले गए रोड शो में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि जनता का आशीर्वाद भाजपा के साथ और निकाय चुनाव में ट्रिपल इंजन की मजबूत सरकार हरियाणा में बनने जा रही है। श्री सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा विकास और जनकल्याण को प्राथमिकता दी है। भाजपा की सरकार हर वर्ग के हितों की रक्षा करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। रोड शो में उमड़े अपार जनसमूह से गदगद सीएम सैनी ने दावा करते हुए कहा कि भाजपा की मेयर पद की प्रत्याशी सुमन बहमनी और 22 वार्डों के सभी पार्षद प्रत्याशी बड़े मार्जिन से जीत दर्ज करेंगे।
हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को यमुनानगर जगाधरी नगर निगम चुनावों में प्रचार को और गति देने पहुंचे। उन्होंने भाजपा की मेयर पद उम्मीदवार सुमन बहमनी व नगर निगम के सभी 22 वार्डों के भाजपा पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में भव्य रोड शो निकाला। रोड शो जगाधरी के वार्ड नंबर 1 से शुरू हुआ और गौशाला चौक, झंडा चौक, खेड़ा बाजार में पहुंचा। खेड़ा बाजार जगाधरी में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सहित सभी भाजपा नेताओं ने श्री खेड़ा महाराज जी के चरणों में शीश नवाया व सभी आमजन की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। इसके पश्चात रोड शो पत्थर वाला बाजार, पुलिस चौकी, बुडिया चौक, अग्रसेन चौक ,सफायर चौक से होते हुए प्यारा चौक, मधु चौक ,शहीद भगत सिंह चौक रेलवे स्टेशन अग्रसेन चौक से होते हुए,स्टेशन चौक अग्रसेन चौक पर स्थित प्राचीन देवी मंदिर पहुंचा। मुख्यमंत्री ने यहां माता के दरबार में शीश नवाया व सभी की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।
रोड शो के दौरान जगह-जगह मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का लोगों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और लोगों ने जमकर भारत माता की जय, मोदी जिंदाबाद, नायब सैनी जिंदाबाद के नारे लगाए। मुख्यमंत्री ने भी सभी लोगों का अभिवादन किया और भाजपा प्रत्याशियों को प्रचंड वोटों से जिताने की अपील की।
रोड शो के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि लोगों का उत्साह और मिल रहे समर्थन से भाजपा प्रत्याशियों की जीत तय है। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा सरकार की नीतियों और विकास कार्यों से संतुष्ट है। श्री सैनी ने कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा को जबरदस्त जनसमर्थन मिल रहा है। श्री सैनी ने कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी और हरियाणा में ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि यमुनानगर में जब छोटी सरकार बनेगी तो विकास की गति भी तेज होगी और पूरे जिला का विकास होगा। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओें का लोगों को सीधे लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि रोड़ शो में जनता के उत्साह ने बता दिया है कि 2 मार्च को लोग भाजपा के कमल के फूल के निशान पर वोट करेंगे और यमुनगर के विकास को गति देंगे।
विशाल रोड शो में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ भाजपा मेयर प्रत्याशी सुमन बहमनी, कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा, विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा, पूर्व नगर निगम मेयर मदन चौहान भाजपा नेत्री बंतो कटारिया, भाजयुमो जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रीति जौहर, पूर्व चेयरपर्सन रोजी मलिक आंनद, पूर्व चेयरमैन रामनिवास गर्ग, पूर्व चेयरमैन रामेश्वर चौहान, जिला परिषद चेयरमैन रमेश ठसका, जिला महामंत्री कृष्ण सिंगला, राकेश त्यागी,भावना पवन बिट्टू, पूर्व विधायक बलवंत सिंह, ईश्वर पलाका, बिशन लाल सैनी सहित सभी वार्डों के भाजपा प्रत्याशी मुख्य रूप से मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Jindal Panther Crowned Indian Masters Champions with Thrilling 12–11 Victory

Led by two goals from Naveen Jindal, Jindal Panther mounted a stunning comeback against Vimal Arion Achievers, with Matt Perry sealing the 14-goal title via an extra-time golden goal.

Jindal Panther Edge Bharat Select 16–14 in Thrilling Indian Masters League Encounter at Jindal Polo Estate

The match witnessed an electrifying start, with Jindal Panther taking an early 5–1 lead after the first chukker. However, Bharat Select fought back strongly, overturning the deficit to take a 7–6 lead.

सीजन के अंतिम टूर्नामेंट में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त रूप से बने जिन्दल एस्टेट कप के विजेता

नोएडा स्थित जिन्दल पोलो एस्टेट में आयोजित पोलो सीजन के अंतिम टूर्नामेंट जिन्दल एस्टेट कप में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त विजेता रहे। टूर्नामेंट के दौरान खेले गए दो रोमांचक मुकाबलों में इन दोनों टीमों ने जीत दर्ज की।

ताज़ा समाचार

Jindal Panther Crowned Indian Masters Champions with Thrilling 12–11 Victory

Led by two goals from Naveen Jindal, Jindal Panther mounted a stunning comeback against Vimal Arion Achievers, with Matt Perry sealing the 14-goal title via an extra-time golden goal.

Jindal Panther Edge Bharat Select 16–14 in Thrilling Indian Masters League Encounter at Jindal Polo Estate

The match witnessed an electrifying start, with Jindal Panther taking an early 5–1 lead after the first chukker. However, Bharat Select fought back strongly, overturning the deficit to take a 7–6 lead.

सीजन के अंतिम टूर्नामेंट में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त रूप से बने जिन्दल एस्टेट कप के विजेता

नोएडा स्थित जिन्दल पोलो एस्टेट में आयोजित पोलो सीजन के अंतिम टूर्नामेंट जिन्दल एस्टेट कप में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त विजेता रहे। टूर्नामेंट के दौरान खेले गए दो रोमांचक मुकाबलों में इन दोनों टीमों ने जीत दर्ज की।

Polo Estate and Mayfair Polo Share Jindal Estate Cup Title in Season’s Final Tournament

Polo Estate and Mayfair Polo emerged joint winners of the Jindal Estate Cup, the final tournament of the polo season, following victories in two exciting encounters at the Jindal Polo Estate in Noida.

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img