सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

म.प्र. पावर जनरेटिंग कंपनी के ताप विद्युत गृहों ने हासिल किया 90.74 प्रतिशत पीएलएफ

म.प्र. पावर जनरेटिंग कंपनी के ताप विद्युत गृहों ने हासिल किया 90.74 प्रतिशत पीएलएफ
सर्वश्रेष्ठ दैनिक पीएलएफ का रिकार्ड बना
ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने दी बधाई
भोपाल : 21 फरवरी, 2025
मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के चार ताप विद्युत गृहों ने 19 फरवरी को 90.74 प्रतिशत प्लांट लोड फेक्टर (पीएलएफ) अर्जित कर अब तक का सर्वश्रेष्ठ दैनिक पीएलएफ का रिकार्ड बनाया। इससे पूर्व पावर जनरेटिंग कंपनी का सर्वश्रेष्ठ दैनिक पीएलएफ 85.03 प्रतिशत था, जो कि सात वर्ष पूर्व 19 अप्रैल 2018 को अर्जित किया गया था। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर और अपर मुख्य सचिव ऊर्जा श्री नीरज मंडलोई ने चारों ताप विद्युत गृहों के अभ‍ियंताओं व कार्मिकों को इस उपलब्ध‍ि के लिए बधाई दी है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी विद्युत उत्पादन के नए रिकार्ड कायम होते रहेंगे।
दिनांक 19 फरवरी को जब मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के चार ताप विद्युत गृहों द्वारा दैनिक 90.74 प्रतिशत पीएलएफ का रिकार्ड बनाया गया, तब इनका समग्र विद्युत उत्पादन 99.52 मिलियन यूनिट दर्ज किया गया। पावर जनरेटिंग कंपनी के चारों ताप विद्युत गृह की वर्तमान विद्युत उत्पादन क्षमता 4570 मेगावाट है।
दिनांक 19 फरवरी को 210 मेगावाट क्षमता के अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई ने 4.94 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन करते हुए 98.06 प्रतिशत पीएलएफ हासिल किया। 500 मेगावाट क्षमता के सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारणी ने 11.80 मिलियन यूनिट दैनिक उत्पादन करते हुए 98.32 प्रतिशत पीएलएफ, 1340 मेगावाट क्षमता के संजय गांधी ताप विद्युत गृह बिरसिंगपुर ने 25.71 मिलियन यूनिट उत्पादन करते हुए 79.95 पीएलएफ व 2520 मेगावाट क्षमता के श्री सिंगाजी ताप विद्युत गृह दोंगलिया ने 57.07 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन करते हुए 94.36 प्रतिशत पीएलएफ अर्जित किया।

संबंधित समाचार

दुनिया की सबसे लंबी स्लैग रोड बनाकर जिंदल स्टील ने रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में जिंदल स्टील ने देश के वैज्ञानिकों के साथ मिलकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। कंपनी ने फैक्ट्रियों से निकलने...

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

ताज़ा समाचार

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img