सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

मध्यप्रदेश पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में मिली एक और बड़ी सफलता

भोपाल, 20 फरवरी 2025।
विगत समय में अपनाई गई आक्रामक रणनीति तथा मुठभेड़ों में प्राप्त सफलताओं से उत्साहित मध्यप्रदेश पुलिस ने दिनांक 19.02.25 को एक बड़ी मुठभेड़ में माओवादियों के एम.एम.सी. जोन (मध्यप्रदेश-महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़) के के. बी. डिवीजन (कान्हा भोरमदेव) की भोरमदेव एरिया कमेटी के 04 हार्डकोर महिला नक्सलियों को मार गिराया। सुरक्षा बलों की आक्रामक कार्यवाही से हुये नुकसान से बौखलाए माओवादी बालाघाट के थाना गढ़ी अंतर्गत सूपखार जंगल में सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की कोशिशें कर रहे थे। इनकी गतिविधियों के संबंध में लगातार आसूचनाएं मिलने पर इनकी तलाश के लिए सुरक्षाबलों को सूपखार जंगल के रौंदा गढ़ीदादर कटोलदेही क्षेत्र में भेजा गया।
दिनांक 19.02.2025 की दोपहर में सर्चिग अभियान के दौरान 2025 माओवादियों द्वारा सुरक्षा बलों को हताहत करने तथा उनके हथियार लूटने की नियत से अंधाधुंध फायरिंग की गई। सुरक्षा बलों द्वारा अपनी जान की परवाह न करते हुये सूझबूझ से नियंत्रित एवं प्रभावी जवाबी फायरिंग की गई जिसमें 04 वर्दीधारी हार्डकोर महिला माओवादी मारी गईं। इनके कब्जे से 01 इंसास रायफल मय मैग्जीन, 01 एसएलआर रायफल मय मैग्जीन, एक 303 रायफल व एक 315 रायफल तथा दैनिक उपयोग की अन्य सामग्री बरामद की गई। मुठभेड़ के दौरान घायल तथा घने जंगल का फायदा उठाकर भागे अन्य माओवादियों की तलाश में सीआरपीएफ, हॉकफोर्स तथा जिला पुलिस द्वारा मुठभेड़ क्षेत्र में बड़े स्तर पर सघन सर्चिग अभियान संचालित किया जा रहा है।

यह भी विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि इस मुठभेड़ से लगभग 30 वर्ष पहले 1996 में बालाघाट के धीरी – मुरुम जंगल में हुई मुठभेड़ में 04 माओवादी ढेर किये गये थे।

मृतक माओवादियों का विवरण

1. आशा, निवासी- दक्षिण बस्तर जिला सुकमा, छत्तीसगढ, धारित हथियार – इंसास रायफल

2. रंजीता उर्फ रमली अलमी, निवासी ग्राम तुमरीवाल, ब्लाक कुशम, तहसील मरदापाल जिला कोण्डागांव, छत्तीसगढ, धारित हथियार एसएलआर रायफल।

3. सरिता उर्फ शीला उर्फ पदम, निवासी ग्राम पेन्टा, थाना जगरकुगुंडा जिला सुकमा, छत्तीसगढ, धारित हथियार-303 रायफल

4. लख्खे मरावी, निवासी- जिला सुकमा, छत्तीसगढ, धारित हथियार – 315 रायफल,

सभी मृतक माओवादी संगठन के एमएमसी (मध्यप्रदेश- महाराष्ट्र- छत्तीसगढ़) जोन के केबी (कान्हा-भोरमदेव) डिवीजन की भोरमदेव एरिया कमेटी के सदस्य हैं। इनके विरूद्ध दर्ज आपराधिक मामलों की जानकारी प्राप्त की जा रही हैं।
क्रमांक-38/2025 धीरज/आशीष शर्मा

संबंधित समाचार

दुनिया की सबसे लंबी स्लैग रोड बनाकर जिंदल स्टील ने रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में जिंदल स्टील ने देश के वैज्ञानिकों के साथ मिलकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। कंपनी ने फैक्ट्रियों से निकलने...

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

ताज़ा समाचार

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img