सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छतरपुर के जटाशंकर धाम में दिलाई मिट्टी और जल संरक्षण की शपथ

भोपाल/छतरपुर/नई दिल्ली, 20 फरवरी 2025, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरूवार को मध्य प्रदेश में छतरपुर के जटाशंकर धाम में जल सहेलियों के साथ वृक्षारोपण किया। साथ ही शिवराज सिंह ने वाटरशेड यात्रा और जल सहेलियों की जल यात्रा समापन में सहभागिता कर जनसमूह को संबोधित किया। इस दौरान शिवराज सिंह ने सभी को मिट्टी और जल संरक्षण की शपथ दिलाई। शिवराज सिंह चौहान ने जल सहेलियों और उपस्थितजनों से संवाद करते हुए कहा कि हमें जल बचाने के लिए आगे आना पड़ेगा, जल के बिना ये दुनिया नहीं चल सकती है। अगर धरती को आने वाली पीढ़ियों के लिए बचाना है तो पानी बचाना होगा। केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह का खजुराहो से लेकर छतरपुर, जटाशंकर धाम तक आम जनता ने भव्य स्वागत किया।

पानी बचाने, जल सहेलियों का सहयोग लेगी भारत सरकार
केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, मुझे दिल्ली की मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण में सम्मिलित होने का आमंत्रण मिला, लेकिन मैं वचनबद्ध था, मुझे बताया गया था कि, जल सहेलियां पानी बचाने के लिए जल यात्रा निकालने वाली हैं। शिवराज सिंह ने कहा कि, बहनों मैंने तुम्हारी तड़प देखी, तुम्हारे दिल की लगन देखी और बहन जब आग्रहपूर्वक भाई से कहती है तो भाई कैसे टाल सकता है। मैंने कहा कि मेरी बहनों तुम्हारे जल संरक्षण के अभियान को प्रणाम करने मैं जरूर आऊंगा। बहनों ने बुलाया और भाई चला आया। वहीं केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि, पानी बचाने के लिए वाटरशेड यात्रा निकाली जा रही है, लेकिन कितने लोग जुड़ रहे हैं..? सही मायने में यात्रा से जोड़ने वाली तो जल सहेलियां है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि, अब मैं ये तय कर रहा हूँ कि, जल के संरक्षण में जल सहेलियों का पूरा सहयोग लिया जाएगा। इस यात्रा में मेरे साथ भारत सरकार के अधिकारी भी आएंगे और बहनों के साथ मिलकर जल बचाएंगे। जल बचेगा तो जीवन बचेगा, जल सहेलियां अद्भुत काम कर रही है।

पेड़ मिट्टी और पानी बचाता है
केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि, पानी बचाने सभी को आगे आना पड़ेगा तब ही हमारी जिंदगी बचेगी, बच्चों का भविष्य बचेगा। उन्होंने कहा कि, मैं ये कहने का अधिकारी इस लिए हूँ कि, पानी और धरती बचाने के लिए मैं रोज पेड़ लगाता हूँ। आज मैं बहुत प्रसन्न हूँ मैंने अपनी बहनों के साथ पेड़ लगाया। मुझे पेड़ लगाते हुए 4 साल पूरे हो गए हैं आज 5वां साल प्रारंभ हुआ है। मुझे कोविड हो गया था तब भी मैंने कह दिया था कि, गड्ढा करके पेड़ रख दो और दूर चले जाओ, मैं पेड़ लगाकर चला जाऊंगा। पेड़ हमें ऑक्सिजन देते हैं और पेड़ पानी भी बचाते हैं। एक पेड़ बरसात के पानी को जड़ों से अवशोषित करता है और जब गर्मी आ जाती है तो बूंद-बूंद छोड़ता है, जिससे धरती में नमी रहती है, मिट्टी के कटाव को रोकता है और पानी भी बचाता है।

लाड़ली बहना के बाद लखपति दीदी अभियान
केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि, लाड़ली बहनों को केवल लाड़ली बहनें ही नहीं रहना है, अब लखपति दीदी बनना है और ये हम करके रहेंगे। प्रधानमंत्री श्रीमान नरेंद्र मोदी जी विजनरी नेता हैं और भारत को वरदान हैं। उन्होंने ग्रामीण विकास विभाग भी मुझे दिया है, और इसी विभाग के अंतर्गत लखपति दीदी अभियान भी आता है। लखपति दीदी का मतलब है, घर का कामकाज करते हुए हर एक बहन की सालाना आमदनी 1 लाख रूपए से अधिक हो। आजीविका मिशन के माध्यम से सेल्फ हेल्प ग्रुप बनाकर हम कई तरह के काम प्रारंभ करेंगे और हर बहन स्व-सहायता समूह से भी जुड़ जाएं। शिवराज सिंह ने कहा कि, मैं जल सहेलियों से भी आह्वान करता हूं कि वो भी आजीविका मिशन से जुड़ें और हम कई काम करके अपनी आमदनी बढ़ाएंगे, हम अपने पैरों पर खड़े होंगे। प्रधानमंत्री श्रीमान नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। हमारी बहनें गरीब नहीं रहेंगी और हम पूरे देश में परिश्रम की पराकाष्ठा कर इस अभियान को चलाएंगे और इसमें जल सहेलियों का भी सहयोग लेंगे।

हर गरीब को पक्का आवास
केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, हर गरीब को पक्का मकान मोदी जी का संकल्प है। हर पात्र व्यक्ति को पक्का आवास दिया जाएगा, उनका पक्के घर का सपना साकार किया जाएगा और इसके लिए फिर से सर्वे शुरू कर दिया गया है। साथ ही नियमों में कुछ बदलाव भी किए गए हैं। पहले जिनके पास दो पहिया वाहन होते थे उन्हें पक्का आवास नहीं दिया जाता था, लेकिन अब दो पहिया वाहन वाले भी पक्के आवास के लिए पात्र होंगे। इसी तरह पहले जिनकी मासिक आमदनी 10 हजार रूपए से ज्यादा थी वो पक्के आवास के लिए पात्र नहीं होते थे लेकिन अब 15 हजार की आय वाले भी पात्र होंगे। वहीं ढाई एकड़ सिंचित और 5 एक असिंचित जमीन वाले किसानों को भी अब पक्का आवास दिया जाएगा। वहीं शिवराज सिंह ने कहा कि, अब पक्के आवास के लिए हितग्राही घर बैठे अपने मोबाईल से खुद भी सर्वे कर सकता है। हितग्राही अपने मोबाईल में एप पर लॉगिन करें, आधार नंबर डालें, पूरी जानकारी भरें और खुद का फोटो खींचकर अपलोड कर दें और हितग्राही का सूची में नाम जुड़ जाएगा।

जगह-जगह भव्य स्वागत
केन्द्रीय कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरूवार को छतरपुर के प्रवास थे। पहले शिवराज सिंह खजुराहो पहुंचें। यहां शिवराज का आम जनता और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इसके बाद शिवराज सिंह खजुराहो से छतरपुर स्थित जटाशंकर धाम के लिए रवाना हुए। पूरे रास्ते गांव-गांव में शिवराज सिंह का आम जनता ने फूलों की बौछारों से स्वागत किया। शिवराज पर जेसीबी से फूल बरसाए गए। बहनों ने शिवराज को गले लगाया और सिर पर हाथ फेर उन्हें आशीर्वाद दिया। वहीं बच्चे मामा-मामा पुकारते हुए शिवराज सिंह से लिपट गए तो शिवराज ने भी अपने भांजे-भांजियों को खूब दुलार किया। युवा-नौजवानों ने फूलों की माला पहनाकर और हाथ मिलाकर अपनी खुशी जाहिर की। शिवराज सिंह ने भी दोनों हाथ जोड़कर शीश झुकाकर सभी का अभिवादन किया।

संबंधित समाचार

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

इटानगर में लोगों की बात सुनकर बोले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह– हर पीड़ित परिवार तक मदद पहुंचाकर ही चैन लेंगे

पूर्वोत्तर के दौरे में केंद्रीय मंत्री श्री किरन रिजिजू और मुख्यमंत्री भी साथ, अरुणाचल में अधिकारियों की बैठक भी लेंगे शिवराज सिंह चौहान*इटानगर/गुवाहाटी/नई दिल्ली,...

ताज़ा समाचार

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

Jyotiraditya M. Scindia Reviews Flood Situation Across Northeast, Assures Full Central Support

*Ministry of Development of North Eastern Region Closely...

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img