सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

निगम चुनाव में भाजपा को जीताकर बनाएं ट्रिपल इंजन की सरकार : नायब सैनी

हिसार। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शहर की जनता से आह्वान किया है वह नगर निगम चुनाव में भाजपा उम्मीदवार को विजयी बनाकर ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने में अपना सहयोग दें। उन्होंने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार ही देश, प्रदेश व शहर का विकास करवाने में सक्षम होती है और विकास कार्यों में कोई अड़चन नहीं आती।
नाय​ब सिंह सैनी सुशीला भवन में भाजपा मेयर पद के उम्मीदवार प्रवीण पोपली के कार्यालय उद्घाटन अवसर पर पार्टीजनों व शहरवासियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीति व ​रीति विकास करवाने की रही है लेकिन कांग्रेस व अन्य विपक्षी दल केवल अपना उल्लू सीधा करने के प्रयास में रहते हैं। ऐसे में ये दल अपनी भ्रमित बातों से जनता को बहकाने का प्रयास करते हैं लेकिन जनता अब इनकी असलियत जान चुकी है। जहां भी चुनाव हो रहे हैं, जनता कांग्रेस व विपक्षी दलों को ठिकाने लगा रही है और भाजपा को अपना रही है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भाजपा ऐसी पा​र्टी है जो चुनावी घोषणापत्र की बजाय संकल्प पत्र जारी करती है और संकल्प पत्र में किए गए वादों को पूरा करती है। उन्होंने कहा कि कुछ समय पूर्व हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में जो वादे किए थे, उनमें से 18 वादे पूरे हो चुके हैं और 10 वादे प्रोसेस में है। बाकी वादों को भी प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। इसके अलावा भी जनता की मांगों व समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर हल किया जा रहा है।

नगर निगम चुनावों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पार्टी ने अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। हिसार में पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रवीण पोपली को उम्मीदवार बनाया गया है। वे पार्टी के निष्ठावान व समर्पित कार्यकर्ता है और उनमें शहर का विकास करवाने का जज्बा है। उन्होंने शहरवासियों से प्रवीण पोपली के लिए वोटों की अपील करते हुए पार्टीजनों से आह्वान किया कि वे उनकी जीत के लिए दिन रात एक कर दें और अपने उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करें। उन्होंने मेयर पद के अलावा पार्षद पदों पर भी पार्टी उम्मीदवारों की जीत की अपील की।
इससे पहले जनसभा में पहुंचने पर जिला अध्यक्ष अशोक सैनी व अन्य पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं का स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने गद्दा भेंट करके मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा ने बताया कि इस अवसर पर उपरोक्त के अलावा कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा, विधायक विनोद भ्याणा, विधायक रणधीर पनिहार, जिला प्रभारी जवाहर सैनी, प्रदेश मंत्री कैप्टन भूूपेन्द्र, पूर्व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, जिला महामंत्री आशीष जोशी, जिला उपाध्यक्ष धर्मवीर रतेरिया, रणधीर सिंह धीरू व संजीव रेवड़ी, मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा, पूर्व सांसद डीपी वत्स, जगदीश जिंदल, पूर्व मंत्री अनूप धानक, जिला परिषद चेयरमैन सोनू डाटा, माटी कला बोर्ड के चेयरमैन ईश्वर मालवाल, वरिष्ठ नेता श्रीनिवास गोयल, पूर्व जिला अध्यक्ष आशा खेदड़, रवि सैनी, रामस्वरूप पोपली, सतबीर वर्मा, अनिल सैनी, ओपी मालिया, कृष्ण बिश्नोई, सुनीता रेड्डू, सरोज सिहाग सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बीजेपी 3, 4 व 5:-मुख्यमंत्री को गद्दा भेंट करके उनका स्वागत करते पार्टीजन, कार्यक्रम को संबोधित करते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व पार्टी उम्मीदवार प्रवीण पोपली का हाथ पकड़कर वोटों की अपील करते मुख्यमंत्री।

जारीकर्ता
राजेन्द्र सपड़ा, मीडिया प्रभारी
मोबाइल नंबर : 9355557007

संबंधित समाचार

Jindal Panther Edge Bharat Select 16–14 in Thrilling Indian Masters League Encounter at Jindal Polo Estate

The match witnessed an electrifying start, with Jindal Panther taking an early 5–1 lead after the first chukker. However, Bharat Select fought back strongly, overturning the deficit to take a 7–6 lead.

सीजन के अंतिम टूर्नामेंट में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त रूप से बने जिन्दल एस्टेट कप के विजेता

नोएडा स्थित जिन्दल पोलो एस्टेट में आयोजित पोलो सीजन के अंतिम टूर्नामेंट जिन्दल एस्टेट कप में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त विजेता रहे। टूर्नामेंट के दौरान खेले गए दो रोमांचक मुकाबलों में इन दोनों टीमों ने जीत दर्ज की।

Polo Estate and Mayfair Polo Share Jindal Estate Cup Title in Season’s Final Tournament

Polo Estate and Mayfair Polo emerged joint winners of the Jindal Estate Cup, the final tournament of the polo season, following victories in two exciting encounters at the Jindal Polo Estate in Noida.

ताज़ा समाचार

अरावली को 10–5.5 से हराकर जिन्दल पैंथर ने जीता जिन्दल पैंथर शील्ड 2026 का खिताब

सिमरन शेरगिल और सिद्धांत शर्मा ने चार-चार गोल किए, गौरव सहगल बने टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी नवीन जिन्दल ने 2036 ओलंपिक में पोलो की वापसी की उम्मीद जताई, खेल प्रेमियों को नोएडा के जिन्दल पोलो एस्टेट में मैच देखने का दिया न्योता

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img