सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

इटानगर में लोगों की बात सुनकर बोले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह– हर पीड़ित परिवार तक मदद पहुंचाकर ही चैन लेंगे



पूर्वोत्तर के दौरे में केंद्रीय मंत्री श्री किरन रिजिजू और मुख्यमंत्री भी साथ, अरुणाचल में अधिकारियों की बैठक भी लेंगे शिवराज सिंह चौहान

*इटानगर/गुवाहाटी/नई दिल्ली, 30 जून 2026,* केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज अरुणाचल प्रदेश पहुँचे, लेकिन खराब मौसम की वजह से हवाई सर्वे नहीं कर पाए और अब 1 जुलाई को अरुणाचल प्रदेश और असम के बाढ़ प्रभावित इलाकों में दिनभर ज़मीनी और हवाई दौरा करेंगे, ताकि पीड़ित किसान और अन्य परिवारों की स्थिति सीधे देख सकें और मदद के लिए उपाय कर सकें।उनके दौरे में केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री श्री किरन रिजिजू और मुख्यमंत्री भी साथ हैं।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज दोपहर अरुणाचल पहुंचकर वहां लोगों से सीधे मिलकर उनकी तकलीफ सुनी। उन्होंने कहा कि मौसम ने आज हेलीकॉप्टर रोक दिया, लेकिन हमारा इरादा नहीं रुकेगा। कल अरुणाचल और असम के बाढ़ प्रभावित इलाकों में दिनभर रहकर हर किसान और हर परिवार तक मदद पहुँचाने के लिए ज़मीन से लेकर आसमान तक पूरा जायज़ा लेंगे।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज दिल्ली से अरुणाचल प्रदेश के इटानगर पहुँचे। यहाँ उन्होंने सबसे पहले बाढ़ प्रभावित इलाकों से आए लोगों और जनप्रतिनिधियों से सीधे मुलाकात की। लोग अपने खेतों में पानी भरने, फसल के खराब होने और घर–गृहस्थी के नुकसान की बात बता रहे थे। केंद्रीय मंत्री ने सबकी बातें ध्यान से सुनीं और भरोसा दिया कि किसी भी परिवार को मदद से पीछे नहीं छोड़ा जाएगा।

इटानगर के सचिवालय में अरुणाचल प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में शिवराज सिंह चौहान ने बाढ़ की मौजूदा स्थिति, राहत सामग्री, पुनर्वास और आगे के कदमों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर के किसानों और ग्रामीणों की चिंता सीधे दिल्ली तक पहुँच चुकी है और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में केंद्र सरकार हर ज़रूरी मदद देने को तैयार है।

श्री चौहान ने कहा कि 1 जुलाई को अरुणाचल प्रदेश और असम में सघन दौरा किया जाएगा। कल सुबह से ही शिवराज सिंह चौहान अरुणाचल प्रदेश के बाढ़ प्रभावित जिलों में गाँव और राहत शिविरों में जाकर लोगों से बात करेंगे। वे किसानों के खेतों में हुए नुकसान, पशुधन की स्थिति और रोज़मर्रा की ज़िंदगी पर पड़े असर को खुद देखेंगे। हेलीकॉप्टर से अरुणाचल प्रदेश और असम के अलग–अलग बाढ़ क्षेत्रों का हवाई सर्वे कर नदियों, तटबंधों, सड़कों और फसल क्षेत्रों की स्थिति का जायजा लेंगे। शाम को असम की राजधानी गुवाहाटी में असम सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में वे बाढ़ प्रबंधन, राहत–वितरण, तटबंधों की मरम्मत और किसानों की आर्थिक मदद पर बात करेंगे।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह का ज़ोर है कि लोगों को तुरंत राहत तो मिले ही, साथ–साथ ऐसी योजना बने जिससे अगली बार बाढ़ आने पर नुकसान कम हो, जैसे बेहतर ड्रेनेज, मज़बूत तटबंध, सुरक्षित शेल्टर और फसल बीमा की बेहतर व्यवस्था।



शिवराज सिंह चौहान ने अरुणाचल और असम के बाढ़ प्रभावित लोगों से अपील की कि वे मुश्किल समय में हिम्मत बनाए रखें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर इस संकट से बाहर निकालने के लिए हर कदम उठाएँगी।



शिवराज सिंह ने मीडिया से चर्चा में कहा कि अरुणाचल प्रदेश हमारा प्यारा प्रदेश है, लेकिन आज भीषण प्राकृतिक आपदा के कारण गंभीर संकट का सामना कर रहा है। भारी बारिश और भूस्खलन से सड़कें, पुल और कई घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं- लोगों का भारी नुकसान हुआ है। किसानों की संतरा, केला और धान जैसी फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं। मैं और किरन रिजिजू, प्रधानमंत्री जी के निर्देश पर मुख्यमंत्री जी के साथ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने आए हैं। हम नुकसान का विस्तृत आकलन करेंगे और केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव सहायता सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में जनता की मदद करने में हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। प्रधानमंत्री जी और मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में हम प्रदेश को इस संकट से बाहर निकालने के लिए पूरी ताकत से काम करेंगे।

संबंधित समाचार

Jyotiraditya M. Scindia Reviews Flood Situation Across Northeast, Assures Full Central Support

*Ministry of Development of North Eastern Region Closely Monitoring the Evolving Flood Situation**New Delhi-30 June 2026|* Union Minister for Communications and Minister for...

बस्तर मॉडल की पूरे देश को सीख: 8241 परिवारों को मिला जमीन पर वैध हक, प्रशासन खुद पहुंचा लोगों तक

जमीन का मालिकाना हक स्पष्ट, अब शिक्षा, बैंक और योजनाओं तक पहुंच होगी सरल*

मलेरिया के बुखार में तपते हुए दीपिका पादुकोण ने शूट की अक्षय कुमार की फिल्म, सालों बाद लारा दत्ता ने किया खुलासा

लारा दत्ता का हाल के दिनों में दीपिका पादुकोण को लेकर खुलासा किया। उन्होंने बताया कि मलेरिया होने पर भी दीपिका पादुकोण ने काम...

ताज़ा समाचार

Jyotiraditya M. Scindia Reviews Flood Situation Across Northeast, Assures Full Central Support

*Ministry of Development of North Eastern Region Closely...

बस्तर मॉडल की पूरे देश को सीख: 8241 परिवारों को मिला जमीन पर वैध हक, प्रशासन खुद पहुंचा लोगों तक

जमीन का मालिकाना हक स्पष्ट, अब शिक्षा, बैंक और योजनाओं तक पहुंच होगी सरल*

मिडिल ईस्ट में फिर से हमला हुआ तो…ट्रंप से बातचीत के बीच पुतिन ने कर दी ऐसी बात, खुश हो जाएगा ईरान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के...

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img