सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

मंत्री बनने की दौड़ या बगावत? कर्नाटक के 40 विधायकों ने दिल्ली में डेरा डाला, हाईकमान से करेंगे मुलाकात

कर्नाटक में सीएम सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के बीच चल रही खींचतान अभी खत्म नहीं हुई थी कि इस बीच एक और नए मुद्दे ने सबका ध्यान खींच लिया। अब पार्टी के कई विधायकों ने दिल्ली में अपना डेरा डाल लिया है।कर्नाटक कांग्रेस में आपसी घमासान मचा है। कैबिनेट फेरबदल की मांग कर रहे 40 विधायकों ने दिल्ली में डेरा डाला हुआ है। कांग्रेस के ये विधायक पार्टी हाईकमान से मिलकर मंत्रिमंडल में फेरबदल और नए चेहरों को मौका देने की मांग करेंगे। इनमें तीन से ज्यादा बार विधायक बन चुके करीब 40 विधायकों की मांग है कि मौजूदा मंत्रियों को लगभग तीन साल का समय मिल चुका है, इसलिए अब सीनियर विधायकों को मौका दिया जाए।
कम से कम 5 नए विधायकों को मंत्री बनाने की मांग
सीनियर विधायकों के साथ ही पहली बार चुने गए 38 कांग्रेस विधायक भी एक्टिव हो गए हैं। नए विधायकों ने पार्टी नेतृत्व को पत्र लिखकर कम से कम 5 नए विधायकों को मंत्री बनाने की मांग की है।

इन मंत्रियों की हो सकती है छुट्टी
सूत्रों के मुताबिक 4 मई को पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी के चुनाव नतीजों के बाद और मानसून सत्र से पहले कांग्रेस पार्टी काफी संख्या में मंत्रिमंडल से मंत्रियों की छुट्टी कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक यह आंकड़ा काफी बड़ा हो सकता है। दरअसल, अभी कर्नाटक में 34 मंत्री है, इसमें कई लोगों के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी और साथ ही कई विधायक काफी लंबे समय से मंत्री है। ऐसे में सरकार में नए चेहरों को जगह देकर कोशिश की जाएगी कि सरकार के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी को कम किया जाए।

इसी वजह से कांग्रेस विधायक एक्टिव हो गए हैं। इनका कहना है कि वो सीएम बदलने या नहीं बदलने की मांग नहीं कर रहे बल्कि यह मांग कर रहे हैं कि कैबिनेट विस्तार हो और उन्हें मौका मिले।

संबंधित समाचार

Jindal Panther Edge Bharat Select 16–14 in Thrilling Indian Masters League Encounter at Jindal Polo Estate

The match witnessed an electrifying start, with Jindal Panther taking an early 5–1 lead after the first chukker. However, Bharat Select fought back strongly, overturning the deficit to take a 7–6 lead.

सीजन के अंतिम टूर्नामेंट में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त रूप से बने जिन्दल एस्टेट कप के विजेता

नोएडा स्थित जिन्दल पोलो एस्टेट में आयोजित पोलो सीजन के अंतिम टूर्नामेंट जिन्दल एस्टेट कप में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त विजेता रहे। टूर्नामेंट के दौरान खेले गए दो रोमांचक मुकाबलों में इन दोनों टीमों ने जीत दर्ज की।

Polo Estate and Mayfair Polo Share Jindal Estate Cup Title in Season’s Final Tournament

Polo Estate and Mayfair Polo emerged joint winners of the Jindal Estate Cup, the final tournament of the polo season, following victories in two exciting encounters at the Jindal Polo Estate in Noida.

ताज़ा समाचार

अरावली को 10–5.5 से हराकर जिन्दल पैंथर ने जीता जिन्दल पैंथर शील्ड 2026 का खिताब

सिमरन शेरगिल और सिद्धांत शर्मा ने चार-चार गोल किए, गौरव सहगल बने टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी नवीन जिन्दल ने 2036 ओलंपिक में पोलो की वापसी की उम्मीद जताई, खेल प्रेमियों को नोएडा के जिन्दल पोलो एस्टेट में मैच देखने का दिया न्योता

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img