सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

गोवा के Baga Beach पर बड़ा हादसा, हवा में टूटी पैरासेलिंग की केबल, समुद्र में गिरा पर्यटक

गोवा के बागा बीच पर पैरासेलिंग के दौरान हवा में उड़ रहे पर्यटक का केबल अचानक टूट गया और वह सीधे समुद्र में जा गिरा। इस घटना ने एक बार फिर गोवा में एडवेंचर स्पोर्ट्स की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।गोवा से एक बड़ी खबर सामने आई है। बागा बीच (Baga Beach) पर पैरासेलिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जब हवा में उड़ रहे पर्यटक की केबल अचानक टूट गई और वह सीधे समुद्र में जा गिरा। घटना 30 मार्च के शाम की है।
बताया जा रहा है कि पर्यटक समुद्र के ऊपर पैरासेलिंग का आनंद ले रहा था, तभी अचानक पैराशूट को खींच रही केबल बीच हवा में ही टूट गई। इसके बाद पर्यटक समुद्र में जा गिरा। हालांकि, राहत की बात यह रही कि पर्यटक ने लाइफ जैकेट पहन रखी थी, जिससे उसकी जान बच गई।

घटना के तुरंत बाद नाव में मौजूद स्टाफ और लाइफगार्ड्स ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन और पर्यटन विभाग ने मामले का संज्ञान लिया है और जांच के आदेश दिए गए हैं। यदि लापरवाही पाई जाती है, तो संबंधित ऑपरेटर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।पर्यटक को पैसा लौटाने से इंकार
बताया जा रहा है कि इस जानलेवा घटना के बाद जब पर्यटक और उसके साथियों ने पैरासेलिंग एजेंसी के मालिक से पैसे वापस मांगे, तो स्थिति और बिगड़ गई। आरोप है कि एजेंसी के मालिक ने न केवल पैसे लौटाने से इंकार कर दिया, बल्कि पर्यटकों के साथ आक्रामक व्यवहार भी किया।

सुरक्षा पर उठे सवाल
इस घटना ने एक बार फिर गोवा में एडवेंचर स्पोर्ट्स की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर सख्त निगरानी और मानकों के पालन की जरूरत पर जोर दिया जा रहा है।

इससे पहले, जनवरी 2025 में उत्तरी गोवा के केरी गांव में एक बड़ा हादसा हुआ था, जहां पैराग्लिडिंग के दौरान 27 वर्षीय महिला पर्यटक और उसके इंस्ट्रक्टर की खाई में गिरने से मौत हो गई थी। जांच में सामने आया था कि संबंधित ऑपरेटर अवैध रूप से काम कर रहा था।

संबंधित समाचार

दुनिया की सबसे लंबी स्लैग रोड बनाकर जिंदल स्टील ने रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में जिंदल स्टील ने देश के वैज्ञानिकों के साथ मिलकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। कंपनी ने फैक्ट्रियों से निकलने...

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

ताज़ा समाचार

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img