सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

उत्तर भारत में बिगड़ा मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश की चपेट में दिल्ली-UP-बिहार समेत कई राज्य; IMD अलर्ट जारी

दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और अन्य कई राज्यों में आज आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है। दिल्ली और नोएडा में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। देशभर के मौसम में एक बार फिर से बदलाव देखने को मिल रहा है। उत्तर भारत के पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और अन्य कई राज्यों में आज यानी शनिवार और रविवार को आंधी और बारिश की संभावना है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
देश की राजधानी दिल्ली और उसके आस-पास के इलाके में आज मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। IMD ने दिल्ली और नोएडा में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 30 मार्च तक दिल्ली-NCR में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

उत्तर प्रदेश में आंधी और बारिश
उत्तर प्रदेश में भी मौसम बिगड़ने वाला है। IMD ने आज यूपी के करीब 38 जिलों में आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा, कुछ जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की संभावना भी जताई गई है। 30 मार्च तक उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आंधी के साथ तेज बारिश हो सकती है।

बिहार में मौसम का हाल
बिहार में भी मौसम खराब होने वाला है। आज बिहार के 8 जिलों में आंधी और बारिश का अनुमान है। इनमें किशनगंज, अररिया, सुपौल, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, मधेपुरा और खगड़िया शामिल हैं।

पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में भी मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। उत्तराखंड के 7 जिलों- नैनीताल, रूद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, बागेश्वर, पिथौरागढ़, टिहरी और चमोली में अगले कुछ दिनों तक रुक-रुक कर बारिश और बर्फबारी हो सकती है। हिमाचल प्रदेश में भी पर्वतीय इलाकों में भारी बारिश हो रही है। IMD ने 30 मार्च तक हिमाचल प्रदेश के कुछ जिलों में बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई है। इसके बाद, 31 मार्च को भी कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है।

झारखंड में भी बारिश का अलर्ट
वहीं, झारखंड के अधिकतर हिस्सों में अगले दो दिनों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। IMD ने आंधी-तूफान को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। खासकर गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार जिलों को छोड़कर राज्य के अन्य हिस्सों में शनिवार को तेज हवा, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।

संबंधित समाचार

मलेरिया के बुखार में तपते हुए दीपिका पादुकोण ने शूट की अक्षय कुमार की फिल्म, सालों बाद लारा दत्ता ने किया खुलासा

लारा दत्ता का हाल के दिनों में दीपिका पादुकोण को लेकर खुलासा किया। उन्होंने बताया कि मलेरिया होने पर भी दीपिका पादुकोण ने काम...

मिडिल ईस्ट में फिर से हमला हुआ तो…ट्रंप से बातचीत के बीच पुतिन ने कर दी ऐसी बात, खुश हो जाएगा ईरान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के बीच लंबी बातचीत हुई। इस बातचीत में कई खास मुद्दों पर चर्चा हुई, पुतिन ने...

आवारा कुत्ते के हमले के बाद ‘रेबीज’ से लड़की की मौत, इलाज में हुई लापरवाही, चार सरकारी डॉक्टरों के खिलाफ FIR दर्ज

कुत्ते के काटने से सात साल की लड़की की मौत का मामला कोर्ट पहुंचा। जहां कोर्ट ने आरोपी डॉक्टरों के खिलाफ एक्शन लेने का...

ताज़ा समाचार

मिडिल ईस्ट में फिर से हमला हुआ तो…ट्रंप से बातचीत के बीच पुतिन ने कर दी ऐसी बात, खुश हो जाएगा ईरान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के...

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img