सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

भारत को मिली बड़ी सफलता: पोखरण में पिनाका एक्सटेंडेड रेंज रॉकेट का सफल परीक्षण, दहल जाएंगे दुश्मन

रक्षा क्षेत्र में भारत को एक और बड़ी सफलता मिली है। पोखरण में पिनाका एक्सटेंडेड रेंज रॉकेट का सफल परीक्षण किया है। इस रॉकेट की ताकत इतनी खास है कि भारत के दुश्मन दहल जाएंगे।रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत की तरफ देश ने एक और बड़ा कदम बढ़ाया है। राजस्थान के पोखरण में सोलर ग्रुप द्वारा निर्मित पिनाका एक्सटेंडेड रेंज (ER) रॉकेट्स के प्रोडक्शन बैच का सफल परीक्षण किया गया। यह पहली बार है जब निजी कंपनी ने 24 गाइडेड पिनाका रॉकेट्स के साथ सटीकता, मारक क्षमता और 50 किमी से अधिक रेंज (Extended Range) का सफलतापूर्वक प्रदर्शन किया, जो भारत की स्वदेशी रक्षा क्षमता (आत्मनिर्भर भारत) को बढ़ावा देता है।

गेम चेंजर साबित होगा पिनाका
दुनिया में जारी तनाव के माहौल के बीच भारत ने 90 KM स्ट्राइक पॉवर वाली 24 पिनाका ER रॉकेट का परीक्षण किया है। बता दें कि पहली बार पिनाका Extended Range रॉकेट के दो प्रोडक्शन बैचों का सफल परीक्षण किया है। यह परीक्षण पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में किया गया, जहां 24 रॉकेट्स को लॉन्च कर उनकी सटीकता और मारक क्षमता को परखा गया। दुनिया में तनाव लगातार बढ़ रहा है। ऐसे समय में भारत का यह कदम एक बड़ा रणनीतिक संदेश माना जा रहा है। पिनाका ER भविष्य के युद्धों में गेम चेंजर साबित होने जा रहा है।

24 Pinaka Enhanced रॉकेट दागे गए
पिनाका के धमाके की आवाज से दुश्मनों की नींद उड़ जाएगी। क्योंकि स्वदेशी रॉकेट सिस्टम की रेंज बढ़ गई है। रॉकेट सिस्टम का सोलर ग्रुप ने देश में पहली बार दो प्रोडक्शन बैच का सफल परीक्षण किया। यह टेस्टिंग इंडियन आर्म फोर्सेज के लिए काफी अहम है। पोखरण में टेस्टिंग के दौरान इस दौरान कुल 24 रॉकेट दागे गए, जिनमें उनकी सटीकता (accuracy), स्थिरता (consistency) और मारक क्षमता (lethality) को जांचा गया। कंपनी के मुताबिक, सभी रॉकेट ने फील्ड कंडीशन में शानदार प्रदर्शन किया।

पिनाका सिस्टम क्या है?
पिनाका एक मल्टिपल लॉन्च रॉकेट सिस्टम है। ये एक लंबी दूरी तक मार करने वाला आर्टिलरी हथियार है, जिसे रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने भारतीय सेना के लिए विकसित किया है। यह सिस्टम तेज प्रतिक्रिया (rapid response) और सटीक हमले के लिए जाना जाता है, जिससे सेना की युद्ध क्षमता काफी बढ़ जाती है। पिनाका की सबसे बड़ी खासियत इसकी तेजी और सटीक हमला करने की क्षमता है। कुछ हद तक यह क्रूज मिसाइल की तरह काम करता।

पिनाका की खासियत
पिनाका भारत का एक सफल स्वदेशी हथियार सिस्टम माना जाता है। भारतीय सेना का इसे मजबूत समर्थन मिला हुआ है। भविष्य में इसके और लंबी दूरी वाले वर्जन आने की तैयारी है। अभी तक भारत के पास पिनाका मार्क-1 और पिनाका मार्क-2 ऑपरेशनल हो चुके हैं। वहीं पिनाका मार्क-3 विकास के चरण में है। इसके आगे मार्क-4 और मार्क-5 की तैयारी भी है।

संबंधित समाचार

मलेरिया के बुखार में तपते हुए दीपिका पादुकोण ने शूट की अक्षय कुमार की फिल्म, सालों बाद लारा दत्ता ने किया खुलासा

लारा दत्ता का हाल के दिनों में दीपिका पादुकोण को लेकर खुलासा किया। उन्होंने बताया कि मलेरिया होने पर भी दीपिका पादुकोण ने काम...

मिडिल ईस्ट में फिर से हमला हुआ तो…ट्रंप से बातचीत के बीच पुतिन ने कर दी ऐसी बात, खुश हो जाएगा ईरान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के बीच लंबी बातचीत हुई। इस बातचीत में कई खास मुद्दों पर चर्चा हुई, पुतिन ने...

आवारा कुत्ते के हमले के बाद ‘रेबीज’ से लड़की की मौत, इलाज में हुई लापरवाही, चार सरकारी डॉक्टरों के खिलाफ FIR दर्ज

कुत्ते के काटने से सात साल की लड़की की मौत का मामला कोर्ट पहुंचा। जहां कोर्ट ने आरोपी डॉक्टरों के खिलाफ एक्शन लेने का...

ताज़ा समाचार

मिडिल ईस्ट में फिर से हमला हुआ तो…ट्रंप से बातचीत के बीच पुतिन ने कर दी ऐसी बात, खुश हो जाएगा ईरान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के...

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img