सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

‘राजनीति में कोई फुलस्टॉप नहीं होता…’, राज्यसभा में सांसदों के विदाई भाषण में बोले PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को राज्यसभा में कहा है कि राजनीति में कोई फुलस्टॉप नहीं होता है। बता दें कि पीएम राज्यसभा में सांसदों के विदाई भाषण में सदन को संबोधित कर रहे थे।संसद के ऊपरी सदन राज्यसभा में 37 सांसदों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। इनमें से कई सांसद दोबारा से अपना कार्यकाल शुरू करेंगे तो वहीं, कई नए सदस्य भी संसद का हिस्सा बनेंगे। हाल ही में राज्यसभा की 37 सीटों पर नए सदस्यों का चुनाव भी संपन्न हुआ है। इसी क्रम में बुधवार को राज्यसभा में जिन सांसदों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है उनके लिए विदाई भाषण का आयोजन किया गया। इस भाषण में पीएम मोदी ने भी भाग लिया और सदन को संबोधित किया है। पीएम मोदी ने कहा है कि राजनीति में कोई फुलस्टॉप नहीं होता है।

‘सदन अपने आप में बहुत बड़ी यूनिवर्सिटी’
पीएम मोदी ने कहा कि “सदन में हमारी शिक्षा होती है और दीक्षा भी। सदन अपने आप में बहुत बड़ी यूनिवर्सिटी है। सदन में हर सांसद का योगदान होता है। यहां नए सांसदों को वरिष्ठ सांसदों से सीखना चाहिए। जो सांसद रिटायर हो रहे हैं उनका सदन में बहुत बड़ा योगदान है। राजनीति में कोई फुलस्टॉप नहीं होता है।” पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे की और सांसद शरद पवार की भी तारीफ की।

‘सदन में हर कोई महत्वपूर्ण योगदान देता है’
पीएम मोदी ने रिटायर हो रहे सांसदों को विदाई देते हुए कहा- “सदन में कई मुद्दों पर चर्चा होती है और हर कोई बहुत महत्वपूर्ण योगदान देता है। रास्ते में कुछ खट्टे-मीठे अनुभव भी होते हैं। हालांकि, जब ऐसा अवसर आता है, तो यह स्वाभाविक है कि हम पार्टी लाइनों से ऊपर उठें और सभी के बीच एक सामान्य भावना उभरे कि हमारे सहयोगी अब कुछ अन्य महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों के लिए आगे बढ़ रहे हैं। कई सांसद यहां से अनुभव प्राप्त कर के जा रहे हैं और समाज और सार्वजनिक जीवन में सार्थक योगदान देना जारी रखेंगे।”

‘इतना लंबा कार्यकाल कोई छोटी बात नहीं’
राज्यसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा- “सभी सम्मानित सदस्य जो इस सदन से विदाई ले रहे हैं, उनमें से कुछ ऐसे समय में जा रहे हैं जब सदन का सत्र नहीं चल रहा है, जबकि कुछ को सत्र के दौरान ही विदाई मिल रही है। लेकिन इन सभी सदस्यों ने बहुत मूल्यवान योगदान दिया है। मैं एचडी देवेगौड़ा, मल्लिकार्जुन खरगे और शरद पवार जैसे सम्मानित नेताओं का उल्लेख करना चाहूंगा। ये वरिष्ठ नेता हैं जिन्होंने अपने जीवन का आधे से अधिक समय संसदीय कामकाज में बिताया है। सदन के प्रति समर्पण के साथ, यथासंभव योगदान और समाज द्वारा दी गई जिम्मेदारियों के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध रहें। यह कुछ ऐसा है जिसे हम सभी को इन वरिष्ठ नेताओं से सीखना चाहिए, मैं उनके योगदान की तहे दिल से सराहना करता हूं, क्योंकि इतना लंबा कार्यकाल कोई छोटी बात नहीं है, यह बेहद महत्वपूर्ण है।”

‘राजनीति में लोग रिटायर नहीं होते’
पीएम मोदी के बाद कांग्रेस सांसद मल्लिकार्जुन खरगे ने भी सदन को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राजनीति में रहने वाले लोग कभी रिटायर नहीं होते हैं। नेता न टायर्ड होते हैं और न ही रिटायर्ड। मुझे राजनीति में 54 साल हो गए हैं। मुझे आज भी सीखने की जरूरत होती है।

संबंधित समाचार

दुनिया की सबसे लंबी स्लैग रोड बनाकर जिंदल स्टील ने रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में जिंदल स्टील ने देश के वैज्ञानिकों के साथ मिलकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। कंपनी ने फैक्ट्रियों से निकलने...

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

ताज़ा समाचार

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img