सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

फूलों की माला से लदे BJP जिला उपाध्यक्ष नाले में गिरे, स्वागत जुलूस के दौरान पैर फिसला;

छतरपुर में बीजेपी जिला उपाध्यक्ष के साथ एक हादसा हो गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। बीजेपी के नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष राम मनोहर तिवारी पद मिलने के बाद पहली बार अपने गांव पहुंचे थे।मध्य प्रदेश के छतरपुर में कहावत है कि राजनीति में कद बढ़ते ही जमीन पर पैर टिकना मुश्किल हो जाता है, और ऐसा ही कुछ नजारा देखने को मिला बिजावर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खैरा में। यहां बीजेपी के नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष राम मनोहर तिवारी पद मिलने के बाद पहली बार अपने गांव पहुंचे थे। यहां उनके साथ एक हादसा हो गया, जिसका वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। आशीर्वाद लेने लोगों के बीच निकले थे
दरअसल, राम मनोहर तिवारी पदभार संभालने के बाद गांव खैरा में स्वागत कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान समर्थकों का उत्साह सातवें आसमान पर था और उपाध्यक्ष जी भी फूलों की मालाओं से लदे हुए विजयी मुद्रा में चल रहे थे। लेकिन शायद मालाओं और स्वागत की खुशी के कारण उन्हें नीचे का रास्ता नजर नहीं आया। जैसे ही वे स्वागत जुलूस के साथ आगे बढ़े, पैर सीधे नाली के खुले गड्ढे में जा पड़ा और उपाध्यक्ष जी धड़ाम से अंदर! चकाचक सजे नेता जी को नाली से बाहर निकालने के लिए समर्थकों को खासी मशक्कत करनी पड़ी।अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो की चर्चा पूरे क्षेत्र में चटखारे लेकर सुनी जा रही है। लोग कह रहे हैं कि उपाध्यक्ष जी को पद मिलते ही विकास की जमीनी हकीकत और नाली की सफाई का जायजा सबसे पहले मिल गया।

संबंधित समाचार

दुनिया की सबसे लंबी स्लैग रोड बनाकर जिंदल स्टील ने रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में जिंदल स्टील ने देश के वैज्ञानिकों के साथ मिलकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। कंपनी ने फैक्ट्रियों से निकलने...

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

ताज़ा समाचार

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img