सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

दिल्ली समेत कई राज्यों में 3-5°C तक बढ़ेगा तापमान, फरवरी में मार्च जैसी गर्मी, महाराष्ट्र-तमिलनाडु में 36.6°C तक पहुंचा पारा

देश के कई राज्यों में गर्मी का असर दिखना शुरू हो गया है। अगले 7 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-4°C की बढ़ोतरी की संभावना है। इसलिए, इस हफ़्ते नॉर्थवेस्ट इंडिया के कई हिस्सों में मैक्सिमम टेम्परेचर नॉर्मल से 3-5°C ज़्यादा रहने की संभावना है।नई दिल्लीः उत्तर-पश्चिम भारत में गर्मी ने दस्तक दे दी है। दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में तापमान लगातार बढ़ रहा है। इसकी वजह से गर्मी बढ़ रही है। मौसम विभाग ने अगले सात दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी का अनुमान लगाया है। इस वजह से पूरे हफ़्ते कई इलाकों में दिन का तापमान नॉर्मल से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस ज़्यादा रहने की संभावना है। सेंट्रल इंडिया में भी अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है, जबकि पूर्वी भारत में भी तापमान धीरे-धीरे बढ़ सकता है।

महाराष्ट्र-तमिलनाडु में 36.6°C तक पहुंचा अधितकम तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब, पश्चिमी राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, गुजरात, पूर्वी राजस्थान, असम, सब-हिमालयी पश्चिम बंगाल में तापमान सामान्य से 3-5°C ज़्यादा दर्ज किया गया। पश्चिमी राजस्थान, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पश्चिमी और दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत में अधिकतम तापमान 34-37°C के बीच दर्ज किया जा रहा है। हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान के बाकी हिस्सों, मध्य और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 30-34°C के बीच दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में भारत के मैदानी इलाकों में सबसे ज़्यादा तापमान 36.6°C इरोड (तमिलनाडु) और शोलापुर (महाराष्ट्र) में दर्ज किया गया।

न्यूनतम तापमान 10.0°C दर्ज

जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान, मुज़फ़्फ़राबाद में सबसे कम तापमान 0°C से कम दर्ज किया गया। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में तापमान 6°C तक दर्ज किया जा रहा है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, सिक्किम में 7-12°C तक न्यूनतम तापमान दर्ज किया जा रहा है। दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, पश्चिम बंगाल, मध्य महाराष्ट्र और झारखंड में 12-15°C तक न्यूनतम तापमान दर्ज हो रहा है। भारत के मैदानी इलाकों में अलवर (राजस्थान) और अंबिकापुर (छत्तीसगढ़) में सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.0°C दर्ज किया गया।

यहां पर हो सकती है बारिश

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बादल छाए रहने की संभावना है। ऊंचे इलाकों में भी हल्की बारिश या बर्फ़बारी हो सकती है, जबकि अरुणाचल प्रदेश में भी थोड़ी बारिश होने की उम्मीद है। केरल और कर्नाटक में कहीं-कहीं बौछारें पड़ सकती हैं, लेकिन भारी बारिश की कोई संभावना नहीं है। 27 और 28 फरवरी को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश हो सकती है। यहां पर 30-40 किमी की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली-एनसीआर में आसमान ज़्यादातर साफ़ रहेगा, दोपहर तक हल्के बादल छा सकते हैं। दिल्ली में अधिकतम तापमान 30°C से 32°C और न्यूनतम 14°C से 16°C के बीच रहने की संभावना है। सुबह के समय हवा पश्चिम दिशा से चलेगी और हवा की स्पीड 10 kmph तक पहुंच सकती है। दोपहर में हवा की स्पीड बढ़कर उत्तर-पश्चिम दिशा से 15 kmph तक हो जाएगी।

संबंधित समाचार

Jindal Panther Edge Bharat Select 16–14 in Thrilling Indian Masters League Encounter at Jindal Polo Estate

The match witnessed an electrifying start, with Jindal Panther taking an early 5–1 lead after the first chukker. However, Bharat Select fought back strongly, overturning the deficit to take a 7–6 lead.

सीजन के अंतिम टूर्नामेंट में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त रूप से बने जिन्दल एस्टेट कप के विजेता

नोएडा स्थित जिन्दल पोलो एस्टेट में आयोजित पोलो सीजन के अंतिम टूर्नामेंट जिन्दल एस्टेट कप में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त विजेता रहे। टूर्नामेंट के दौरान खेले गए दो रोमांचक मुकाबलों में इन दोनों टीमों ने जीत दर्ज की।

Polo Estate and Mayfair Polo Share Jindal Estate Cup Title in Season’s Final Tournament

Polo Estate and Mayfair Polo emerged joint winners of the Jindal Estate Cup, the final tournament of the polo season, following victories in two exciting encounters at the Jindal Polo Estate in Noida.

ताज़ा समाचार

अरावली को 10–5.5 से हराकर जिन्दल पैंथर ने जीता जिन्दल पैंथर शील्ड 2026 का खिताब

सिमरन शेरगिल और सिद्धांत शर्मा ने चार-चार गोल किए, गौरव सहगल बने टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी नवीन जिन्दल ने 2036 ओलंपिक में पोलो की वापसी की उम्मीद जताई, खेल प्रेमियों को नोएडा के जिन्दल पोलो एस्टेट में मैच देखने का दिया न्योता

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img