सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

10वीं परीक्षा के दौरान छात्रा बनी मां, गणित का पेपर छोड़ गई बाथरूम; बच्चे को दिया जन्म

छात्रा गणित का पेपर देते समय शौचालय गई। लगभग 15 मिनट तक वापस नहीं लौटी तो एक महिला कर्मचारी को उसे देखने के लिए भेजा गया। बाथरूम का दरवाजा अंदर से बंद था। अंदर से बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी।मध्य प्रदेश के धार जिले के पीथमपुर से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां के सेक्टर-1 थाना क्षेत्र स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के एक निजी स्कूल में 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा दे रही एक नाबालिग छात्रा ने परीक्षा केंद्र के बाथरूम में बच्चे को जन्म दिया।
गणित के पेपर के दौरान हुई घटना
छात्रा परीक्षा केंद्र पर गणित का पेपर दे रही थी। परीक्षा केंद्र प्रभारी नरेंद्र कुमार पोथे ने बताया कि छात्रा अचानक शौचालय जाने की बात कहकर अपनी सीट से उठी। जब वह करीब 15 मिनट तक वापस नहीं लौटी, तो संदेह होने पर एक महिला कर्मचारी को उसे देखने भेजा गया।

महिला कर्मचारी ने पाया कि बाथरूम का दरवाजा अंदर से बंद था और अंदर से किसी नवजात बच्चे के रोने की आवाज आ रही थी। स्कूल प्रबंधन ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और 108 एंबुलेंस को दी।

जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ
मौके पर पहुंची एंबुलेंस के जरिए छात्रा और नवजात को तुरंत पीथमपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। अस्पताल के डॉक्टरों ने पुष्टि की है कि 17 वर्षीय छात्रा और उसका बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं।दो साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग
मामले की गंभीरता को देखते हुए सेक्टर-1 थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी उप निरीक्षक चांदनी सिंगार ने बताया कि छात्रा बेटमा थाना क्षेत्र की निवासी है। शुरुआती पूछताछ में छात्रा ने बताया कि वह कान्हा बर्मन नामक युवक के संपर्क में पिछले दो साल से थी। पिछले एक साल से उनके बीच शारीरिक संबंध थे, जिससे वह गर्भवती हो गई। चौंकाने वाली बात यह है कि बालिका के परिजनों को उसके गर्भवती होने की कोई जानकारी नहीं थी।

सेक्टर-1 थाना पुलिस ने पीड़िता के बयानों के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आरोपी युवक कान्हा बर्मन की तलाश में जुटी है।

संबंधित समाचार

ट्रंप ने ईरान को कहा सड़कछाप बमों का राजा, बोले-तेहरान को कभी नहीं मिलेगा परमाणु हथियार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन-2026 में ईरान पर बड़ा हमला बोला है। ट्रंप ने ईरान का मजाक उड़ाते हुए...

T20 WC 2026: सेमीफाइनल की रेस हुई रोमांचक, जानें क्या है पूरा समीकरण?

T20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड सबसे पहले पहुंचने वाली टीम बन गई है। अब बाकी की 3 टीमों का तय होना...

13 साल की शादी, तीन बेटी… फिर भी आधी रात बच्चों संग निकाली गई महिला: पति पर नशे और ससुराल पर मारपीट का आरोप

कैमूर। जिले के कर्मीचक गांव से एक विवाहिता को आधी रात तीन छोटे बच्चों के साथ घर से निकालने का सनसनीखेज मामला सामने आया...

ताज़ा समाचार

T20 WC 2026: सेमीफाइनल की रेस हुई रोमांचक, जानें क्या है पूरा समीकरण?

T20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड सबसे...

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img