सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

इंडियन यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब भी गिरफ्तार, भारत मंडपम प्रदर्शन मामले में दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन

इंडियन यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब की गिरफ्तारी पर कांग्रेस नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। छत्तीसढ़ के पूर्व सीएम बघेल ने कहा कि वह इस गिरफ्तारी की कड़ी निंदा करते हैं।दिल्ली में एआई समिट के दौरान भारत मंडपम में विरोध प्रदर्शन के मामले में लगातार गिरफ्तारी हो रही है। इंडियन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अब तक कुल 8 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।
पटियाला हाउस कोर्ट में बढ़ाई गई सुरक्षा
दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में उदय भानु चिब को पेश किया है। पटियाला हाउस कोर्ट के बाहर और अंदर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पैरा मिलट्री फोर्स को तैनात किया गया है। कोर्ट के बाहर बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता जमा हुए हैं।

ये गिरफ्तारी पूरी तरह से असंवैधानिक- कांग्रेस
उदय भानु चिब की गिरफ्तारी पर कांग्रेस पार्टी की प्रतिक्रिया सामने आई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कांग्रेस ने लिखा कि दिल्ली पुलिस ने IYC के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब जी को गिरफ्तार कर लिया है। ये गिरफ्तारी पूरी तरह से असंवैधानिक है। देश के संविधान ने हर नागरिक को विरोध का अधिकार दिया है। हम इन हथकंडों से डरने वाले नहीं हैं। हम जनता की आवाज उठाते रहेंगे, उनके लिए लड़ते रहेंगे।

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम ने की कड़ी निंदा
इंडियन यूथ कांग्रेस अध्यक्ष की गिरफ्तारी पर कांग्रेस नेताओं ने नाराजगी जताई है। छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि दिल्ली पुलिस द्वारा उदय भानु चिब एवं अन्य युवा साथियों की गैरकानूनी गिरफ्तारी की मैं कड़ी निंदा करता हूं।

शांतिपूर्ण तरीके से किया गया प्रदर्शन
पूर्व सीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘सरकार यह भूल रही है कि लोकतंत्र में युवाओं का आवाज उठाना, सवाल पूछना और विरोध करना अपराध नहीं, बल्कि लोकतंत्र का सबसे मजबूत हथियार है। हमारे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिना किसी हिंसा या उकसावे के सिर्फ शांतिपूर्ण तरीके से प्रधानमंत्री के समझौतों और युवाओं की अनसुनी पीड़ा को सामने लाया है।’

सरकार पुलिसिया दमन का ले रही सहारा
बघेल ने कहा कि यह एक साहसी, जायज और लोकतांत्रिक कदम था, जिसे दबाने के लिए अब सरकार के द्वारा पुलिसिया दमन का सहारा लिया जा रहा है। यह कार्रवाई न केवल गैरकानूनी है, बल्कि अभिव्यक्ति की आजादी और लोकतंत्र पर सीधा हमला भी है।

IYC कार्यकर्ताओं को तुरंत किया जाए रिहा
पूर्व सीएम ने कहा कि हम मांग करते हैं कि उदय भानु चिब सहित सभी गिरफ्तार IYC कार्यकर्ताओं को तुरंत रिहा किया जाए और उन पर लगाए गए सभी झूठे आरोप वापस लिए जाएं तथा इस तरह की दमनकारी कार्रवाईयों को तत्काल रोका जाए।

संबंधित समाचार

बीच समंदर में पवन हंस हेलीकॉप्टर की कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग, 5 लोग सुरक्षित

पोर्ट ब्लेयर से मायाबंदर जा रहे पवन हंस हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग बीच समंदर में कराई गई। हेलीकॉप्टर को पानी से निकालने की कोशिश...

‘रामायण’ की मंथरा की आपबीती, एक थप्पड़ ने चकनाचूर किया हीरोइन बनने का सपना, फट गई आंख की नस, मार गया लकवा

रामायण' में मंथरा का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुईं ललिता पवार ने 9 साल की उम्र में मूक फिल्मों से अभिनय की शुरुआत...

भारत और कनाडा फिर से बनेंगे पक्के दोस्त, प्रधानमंत्री मार्क कार्नी पीएम मोदी से मिलने आ रहे नई दिल्ली

ट्रेड वार में अमेरिका का सामना करने के लिए कनाडा को भारत जैसे सहयोगी की जरूरत है। लिहाजा कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी अब...

ताज़ा समाचार

बीच समंदर में पवन हंस हेलीकॉप्टर की कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग, 5 लोग सुरक्षित

पोर्ट ब्लेयर से मायाबंदर जा रहे पवन हंस हेलीकॉप्टर...

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img