सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

गुरुग्राम: बॉयफ्रेंड ने लिव इन पार्टनर को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा, गर्लफ्रेंड हॉस्पिटल में एडमिट, आरोपी गिरफ्तार

गुरुग्राम में एक बॉयफ्रेंड ने अपनी लिव इन पार्टनर की बेरहमी से पिटाई कर दी है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।गुरुग्राम: गुरुग्राम में एक लिव इन पार्टनर की बंधक बनाकर पिटाई की गई है। घटना गुरुग्राम के बादशाहपुर थाना इलाके की है। पीड़ित छात्रा त्रिपुरा की रहने वाली है। यहां वह लिव इन पार्टनर के साथ रहकर पढ़ाई कर रही थी। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दिल्ली का रहने वाला है।क्या है पूरा मामला?
गुरुग्राम में एक युवक द्वारा अपनी गर्लफ्रेंड के साथ पीजी में बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। युवती की माता ने जब पुलिस को शिकायत दी तो पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवती को आरोपी के चंगुल से छुड़ाकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया। बादशाहपुर थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, बादशाहपुर थाना पुलिस को एक महिला ने सूचना दी थी कि उनकी बेटी को उसके प्रेमी ने एक पीजी में रखा हुआ है और उसे प्रताड़ित कर रहा है। जिस पर पुलिस टीम बताए गए स्थान पर पहुंची। यहां पर शिकायतकर्ता की लड़की मिली, जिसके साथ उसके बॉयफ्रेंड ने मारपीट की हुई थी।

घायल लड़की को तुरंत इलाज के लिए सरकारी अस्पताल सेक्टर-10, गुरुग्राम में दाखिल किया गया। पीड़िता ने शिकायत के माध्यम से पुलिस टीम को बताया कि वह तथा आरोपी एक साथ में एक ही कमरे में रहते थे। आरोपी इस पर शक करता था। इसके साथ लगातार मारपीट करने लगा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जिसकी पहचान दिल्ली निवासी 19 वर्षीय शिवम के रूप में हुई।

जांच में सामने आई ये बात
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि पीड़िता तथा आरोपी की मुलाकात सितंबर 2025 में हुई थी। आरोपी व पीड़िता के परिवार वालों की आपस में शादी की बात चल रही थी। पीड़िता और आरोपी की आपस में किसी बात को लेकर बहस हो गई, जिसके बाद दोनों का आपस में विवाद हो गया और आरोपी, पीड़िता को परेशान करने लगा व उसके साथ मारपीट की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

संबंधित समाचार

मलेरिया के बुखार में तपते हुए दीपिका पादुकोण ने शूट की अक्षय कुमार की फिल्म, सालों बाद लारा दत्ता ने किया खुलासा

लारा दत्ता का हाल के दिनों में दीपिका पादुकोण को लेकर खुलासा किया। उन्होंने बताया कि मलेरिया होने पर भी दीपिका पादुकोण ने काम...

मिडिल ईस्ट में फिर से हमला हुआ तो…ट्रंप से बातचीत के बीच पुतिन ने कर दी ऐसी बात, खुश हो जाएगा ईरान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के बीच लंबी बातचीत हुई। इस बातचीत में कई खास मुद्दों पर चर्चा हुई, पुतिन ने...

आवारा कुत्ते के हमले के बाद ‘रेबीज’ से लड़की की मौत, इलाज में हुई लापरवाही, चार सरकारी डॉक्टरों के खिलाफ FIR दर्ज

कुत्ते के काटने से सात साल की लड़की की मौत का मामला कोर्ट पहुंचा। जहां कोर्ट ने आरोपी डॉक्टरों के खिलाफ एक्शन लेने का...

ताज़ा समाचार

मिडिल ईस्ट में फिर से हमला हुआ तो…ट्रंप से बातचीत के बीच पुतिन ने कर दी ऐसी बात, खुश हो जाएगा ईरान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के...

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img