सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का विरोध प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा

बीजेपी के कार्यकर्ता और सीनियर नेता एआई समिट में कांग्रेस के अपमान जनक रवैये के खिलाफ सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान बीजेपी के कार्यकर्ताओं और नेताओं को हिरासत में लिया गया।कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी दिल्ली में विरोध प्रदर्शन कर रही है। दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को हिरासत में ले लिया गया। प्रदर्शन के दौरान वीरेंद्र सचदेवा 24 अकबर रोड के बाहर बेरीकेडिंग पर चढ़ गए थे। वहां से हटाने के लिए पुलिस को उन्हें हिरासत में लेना पड़ा। हालांकि, थोड़ी देर बाद ही प्रदेश अध्यक्ष सचदेवा को छोड़ दिया गया। बीजेपी के कार्यकर्ता और सीनीयर नेता सड़क पर उतर कर कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।AI समिट किसी पार्टी का कार्यक्रम नहीं- सचदेवा
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, ‘इस घटना से स्पष्ट है कि राहुल गांधी इस स्तर तक गिर गए हैं कि वे प्रधानमंत्री का विरोध करते-करते देश का विरोध करने लगे हैं। यह AI समिट किसी पार्टी का कार्यक्रम नहीं राष्ट्र का कार्यक्रम था, इसमें पूरे विश्व के प्रतिनिधि आए थे। इसमें आप क्या दिखाना चाह रहे थे? यह राष्ट्र की साख को भट्टा लगाना था, हम इसका विरोध करते हैं।’

देश की जनता देगी जवाब- मनोज तिवारी
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, ‘कांग्रेस ने ऐसा देश विरोधी कृत्य किया है, जिसकी भारत की जनता के मन में कोई माफी नहीं होगी। यह किराए के गुंडों से AI इंपैक्ट समिट जो आज भारत का गौरव बना हुआ है। उसे बदनाम करने की कोशिश एक गद्दारी, देशद्रोह है। देश की जनता इसका जवाब देगी।’

कल कांग्रेस ने किया था शर्मनाक प्रदर्शन
बता दें कि भारत मंडपम में चल रहे अंतरराष्ट्रीय इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान शुक्रवार को बड़ा राजनीतिक बवाल देखने को मिला। NSUI के 15-20 कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शनी हॉल नंबर-5 में घुसकर अचानक विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने अपनी टी-शर्ट उतारकर (शर्टलेस प्रदर्शन) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जोर-शोर से नारे लगाए। इस पर कई आपत्तिजनक संदेश लिखे गए थे।

संबंधित समाचार

MP: भिंड-ग्वालियर नेशनल हाईवे पर बस-कार की टक्कर में पटवारी समेत 5 लोगों की मौत, 6 घायल

मध्य प्रदेश के भिंड में बड़ा रोड एक्सीडेंट हो गया। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि छह लोग घायल हैं। घायलों...

प्रेग्नेंट हैं सरगुन मेहता, शादी के 12 साल बाद रवि दुबे के घर में गूंजेगी किलकारी? तेज हुई चर्चा, सच जानने को बेताब फैंस

टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल रवि दुबे और सरगुन मेहता एक बार फिर सुर्खियों में हैं। रवि दुबे और सरगुन मेहता की शादी के...

‘खिलाड़ी मेंटल कोमा में चले गए हैं’- T20 वर्ल्ड कप के बहिष्कार पर फूटा बांग्लादेश कोच का गुस्सा, आसिफ नजरुल पर बोला हमला

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बांग्लादेश के बहिष्कार पर सीनियर असिस्टेंट कोच मोहम्मद सलाहुद्दीन ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस...

ताज़ा समाचार

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img