सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

हरियाणा-पंजाब समेत 8 राज्यों में बारिश की चेतावनी, देश के इन इलाकों में बढ़ेगी गर्मी, जानें मौसम का ताजा हाल

मौसम विभाग के अनुसार, नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से 17 और 18 फरवरी 2026 को पश्चिमी हिमालयी इलाके में हल्की से मध्यम बारिश, बर्फबारी और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना है। वहीं, कुछ राज्यों में तापमान बढ़ने की उम्मीद है।नई दिल्लीः देश में मौसम का मिजाज बदल रहा है। मौसम विभाग (IMD) ने बताया है कि एक नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से पूरे भारत के मौसम में बदलाव हो रहा है। जहां उत्तरी मैदानी इलाकों में तापमान बढ़ने से गर्मी का एहसास हो रहा है, वहीं हिमालयी इलाकों में कुछ जगहों पर बारिश और बर्फबारी होने की उम्मीद है। 17 फरवरी की सुबह जम्मू और कश्मीर (गुलमर्ग और सोनमर्ग) और लद्दाख के ऊंचे इलाकों में कुछ जगहों पर बारिश या बर्फबारी हो सकती है।

देश के इन हिस्सों में बढ़ेगी गर्मी

मौसम विभाग ने कहा कि अगले तीन दिनों में नॉर्थ-वेस्ट इंडिया में मिनिमम टेम्परेचर 2 से 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की उम्मीद है। अगले 24 घंटों के बाद वेस्टर्न इलाकों में भी मिनिमम टेम्परेचर में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। दक्षिणी और तटीय भारत में 17 फरवरी से तटीय कर्नाटक,कोंकण और गोवा में कुछ जगहों पर गर्म वाले हालात की चेतावनी दी गई है।

कहां कितना दर्ज किया जा रहा तापमान

पंजाब, हरियाणा चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, बिहार, ओडिशा, सिक्किम, असम और मेघालय में 7-12°C के बीच दर्ज किया जा रहा है। वहीं, पश्चिमी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र, कच्छ, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ में 12-15°C के बीच तापमान दर्ज किया जा रहा है। भारत के मैदानी इलाकों में सबसे कम मिनिमम टेम्परेचर 6.6°C भटिंडा (पंजाब) में देखा गया।

मौसम विभाग के मुतबिक, गुजरात, केरल,माहे, तेलंगाना, तटीय कर्नाटक में अधिकतम तापमान 35-37°C के बीच दर्ज किया जा रहा है। वहीं, ओडिशा, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल में 30-35°C, उत्तरी पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अधितम तापमान 20-25°C दर्ज किया जा रहा है।

किन राज्यों में बारिश और बर्फबारी होगी?

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से 17 से 19 फरवरी के बीच जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में कहीं-कहीं बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 17 और 18 फरवरी को बारिश-बर्फबारी हो सकती है।

17 और 18 तारीख को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश, बिजली कड़कने और तेज़ हवाएं (30-40 kmph) चलने की संभावना है। 18 फरवरी को मध्य प्रदेश में गरज के साथ बारिश और बिजली कड़कने की संभावना है। 21 और 22 फरवरी को दक्षिण तमिलनाडु और केरल और माहे में कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 29°C से 31°C और 12°C से 14°C के बीच रहने की संभावना है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान नॉर्मल से ज़्यादा रहेगा। हल्की हवा चलने की उम्मीद है।

संबंधित समाचार

Jindal Panther Edge Bharat Select 16–14 in Thrilling Indian Masters League Encounter at Jindal Polo Estate

The match witnessed an electrifying start, with Jindal Panther taking an early 5–1 lead after the first chukker. However, Bharat Select fought back strongly, overturning the deficit to take a 7–6 lead.

सीजन के अंतिम टूर्नामेंट में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त रूप से बने जिन्दल एस्टेट कप के विजेता

नोएडा स्थित जिन्दल पोलो एस्टेट में आयोजित पोलो सीजन के अंतिम टूर्नामेंट जिन्दल एस्टेट कप में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त विजेता रहे। टूर्नामेंट के दौरान खेले गए दो रोमांचक मुकाबलों में इन दोनों टीमों ने जीत दर्ज की।

Polo Estate and Mayfair Polo Share Jindal Estate Cup Title in Season’s Final Tournament

Polo Estate and Mayfair Polo emerged joint winners of the Jindal Estate Cup, the final tournament of the polo season, following victories in two exciting encounters at the Jindal Polo Estate in Noida.

ताज़ा समाचार

अरावली को 10–5.5 से हराकर जिन्दल पैंथर ने जीता जिन्दल पैंथर शील्ड 2026 का खिताब

सिमरन शेरगिल और सिद्धांत शर्मा ने चार-चार गोल किए, गौरव सहगल बने टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी नवीन जिन्दल ने 2036 ओलंपिक में पोलो की वापसी की उम्मीद जताई, खेल प्रेमियों को नोएडा के जिन्दल पोलो एस्टेट में मैच देखने का दिया न्योता

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img