सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

50 रुपये में हर बीमारी के इलाज का दावा, झाड़ा लगवाने के लिए लग रही लंबी-लंबी लाइनें; बाकायदा कट रहा पर्चा

जीन्द में एक साध्वी के यहां झाड़ा लगाकर हर बीमारी के इलाज का दावा किया जा रहा है। इसके लिए 50 रुपये का पर्चा भी काटा जाता है।जीन्द: हरियाणा के जीन्द से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां मात्र 50 रुपये में बड़ी से बड़ी बीमारी का इलाज का दावा किया जा रहा है। इतना ही नहीं यहां दूर-दूर से लोग पहुंच भी रहे हैं, जिसका सबूत यहां लगनी वाली लंबी-लंबी कतारें हैं। यहां ऐतिहासिक पांडू पिंडारा तीर्थ पर एक साध्वी झाड़ा लगाकर हर बीमारी को ठीक करने का दावा कर रही हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि विभिन्न राज्यों से लोग अपनी-अपनी बीमारी को ठीक करवाने के लिए यहां हर रोज आ रहे हैं। यहां पर शुगर से लेकर बीपी, माइग्रेन और कैंसर तक के मरीज अपना इलाज करवाने पहुंच रहे हैं।

50 रुपये की काटी जाती है पर्ची
जानकारी के मुताबिक साध्वी के यहां झाड़ा लगवाने से पहले बाकायदा 50 रूपये की पर्ची काटी जाती है। पर्ची कटवाने के बाद यहां लोगों को लंबी लाइन में घंटों इंतजार करना पड़ता है। हैरानी की बात ये है कि इस आडंबर में पुलिस प्रशासन भी अपनी डयूटी देकर साध्वी का सहयोगी कर रहे हैं। यहां 50 रूपये में हर बीमारी के इलाज का दावा किया जा रहा है। लोगों की बीमारी ठीक हो न हो, लेकिन शाम तक साध्वी का बैग जरूर पैसों से भर जाता है। साध्वी का नाम कमल दीप्ति बताया जा रहा है।

साध्वी के पास है 60 लोगों का स्टाफ
साध्वी का कहना है कि यहां पर कई राज्यों के लोग झाड़ा लगवाने आते हैं। एड़ी से चोटी तक कोई भी बीमारी हो सबका वे झाड़ा लगाती हैं। पहले वे एक दिन झाड़ा लगाती थीं, लेकिन अब लगातार बढ़ रही भीड़ को देखते हुए सप्ताह में तीन दिन झाड़ा लगाया जा रहा है। उनके यहां अब 60 आदमियों का स्टाफ है। उनके यहां इतने लोग झाड़ा लगवाने आते हैं कि उनके पास बाइट देने का भी समय नहीं होता। उधर झाड़ा लगवाने आए मरीजों का कहना है कि उन्हें झाड़ा लगवाने के बाद बीमारी से काफी राहत मिली है। (इनपुट- राजकुमार गोयल)

संबंधित समाचार

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

इटानगर में लोगों की बात सुनकर बोले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह– हर पीड़ित परिवार तक मदद पहुंचाकर ही चैन लेंगे

पूर्वोत्तर के दौरे में केंद्रीय मंत्री श्री किरन रिजिजू और मुख्यमंत्री भी साथ, अरुणाचल में अधिकारियों की बैठक भी लेंगे शिवराज सिंह चौहान*इटानगर/गुवाहाटी/नई दिल्ली,...

ताज़ा समाचार

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

Jyotiraditya M. Scindia Reviews Flood Situation Across Northeast, Assures Full Central Support

*Ministry of Development of North Eastern Region Closely...

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img