सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

होली पर वैष्णो देवी कटड़ा से नई दिल्ली और वाराणसी के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, जानें टाइमिंग और रूट्स की डिटेल्स

होली के दौरान होने वाली भीड़ को मैनेज करने के लिए, नॉर्दर्न रेलवे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से नई दिल्ली और वाराणसी के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। जम्मू डिवीज़न के अधिकारियों के मुताबिक, स्पेशल ट्रेन नंबर 04081/04082 नई दिल्ली और श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच चलेगी।नई दिल्लीः उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल ने होली पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। रेलवे के जम्मू डिवीज़न के अधिकारियों के मुताबिक, स्पेशल ट्रेन नंबर 04081/04082 नई दिल्ली और श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के बीच चलेगी, जबकि ट्रेन नंबर 04603/04604 वाराणसी और कटड़ा के बीच चलेगी।न दिल्ली, न मुंबई फिर किस रेलवे स्टेशन के पास हैं 23 प्लेटफॉर्म, यहां चलते-चलते फूलने लगती है सांस

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से रात 11:45 बजे चलेगी स्पेशल ट्रेन

रेलवे के मुताबिक, ट्रेन नंबर 04081, 21 फरवरी से 8 मार्च तक नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से रात 11:45 बजे चलेगी और अगले दिन दोपहर 12 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। रास्ते में यह पानीपत, कुरुक्षेत्र, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू और उधमपुर स्टेशनों पर रुकेगी।

कटरा से नई दिल्ली के लिए रात 9:20 बजे से चलेगी

वापसी में यह इस ट्रेन का नंबर 04082 हो जाएगा। 22 फरवरी से 9 मार्च तक कटड़ा से नई दिल्ली के लिए चलेगी। यह कटड़ा से रात 9:20 बजे निकलेगी और अगले दिन सुबह 10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। यह ट्रेन पानीपत, कुरुक्षेत्र, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू और उधमपुर रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी। यानी इस ट्रेन से दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और पंजाब के लोगों को राहत मिलेगी और होली के अवसर पर माता वैष्णो देवी का दर्शन आसानी से कर सकेंगे।

वाराणसी से सुबह 5 बजे चलेगी स्पेशल ट्रेन

इसी तरह, ट्रेन नंबर 04603, 24 फरवरी से 8 मार्च के बीच चार ट्रिप के साथ वाराणसी जंक्शन रेलवे स्टेशन से कटड़ा के लिए चलेगी। ट्रेन सुबह 5 बजे वाराणसी से निकलेगी और अगले दिन सुबह 6 बजे कटड़ा पहुंचेगी। यह प्रतापगढ़, रायबरेली, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू और उधमपुर में रुकेगी।

कटरा से वाराणसी के लिए शाम 6:15 बजे से चलेगी ट्रेन

वापसी के दौरान इस का ट्रेन नंबर 04604 हो जाएगा। यह ट्रेन 22 फरवरी से 6 मार्च तक चार ट्रिप के साथ कटड़ा से वाराणसी के लिए चलेगी। यह शाम 6:15 बजे निकलेगी और अगले दिन शाम 7 बजे वाराणसी पहुंचेगी। यह ट्रेन जम्मू, उधमपुर, पठानकोट कैंट, जालंधर कैंट, लुधियाना, अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, रायबरेली और प्रतापगढ़ रुकेगी। रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि स्पेशल ट्रेनों का मकसद त्योहारों के समय आसान और सुविधाजनक यात्रा को आसान बनाना है। क्योंकि रेगुलर सर्विस ट्रेनों में भारी भीड़ होती है।

संबंधित समाचार

दुनिया की सबसे लंबी स्लैग रोड बनाकर जिंदल स्टील ने रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में जिंदल स्टील ने देश के वैज्ञानिकों के साथ मिलकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। कंपनी ने फैक्ट्रियों से निकलने...

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

ताज़ा समाचार

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img