सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

पंजाब सरकार ने 2 सीनियर IAS अधिकारियों को सस्पेंड किया, आंगनवाड़ी घोटाले से जुड़ा है मामला

पंजाब सरकार की तरफ से जारी आदेश में यह नहीं बताया गया था कि अधिकारियों को क्यों सस्पेंड किया गया है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को बांटे गए मोबाइल फोन की खरीद में गड़बड़ी के चलते यह कार्रवाई हुई है।पंजाब सरकार ने शनिवार को दो सीनियर आईएएस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। सूत्रों के अनुसार आंगनवाड़ी स्मार्टफोन घोटाले के सिलसिले में यह बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। आधिकारिक आदेशों के अनुसार, अधिकारी कमल किशोर यादव और जसप्रीत सिंह को निलंबित कर दिया गया है। अखिल भारतीय सेवा अनुशासन और अपील नियम, 1969 के 3(1) के प्रावधानों के अनुसार दोनों अधिकारियों पर एक्शन लिया गया है।
कार्मिक विभाग आईएएस शाखा द्वारा जारी अलग-अलग आदेशों के अनुसार, पंजाब सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी निगम लिमिटेड (पंजाब इन्फोटेक) के प्रबंध निदेशक जसप्रीत सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। एक अन्य आदेश में, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के प्रशासनिक सचिव कमल किशोर यादव को निलंबित कर दिया गया है। वह निवेश प्रोत्साहन एवं सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग प्रोत्साहन के प्रशासनिक सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे थे।
चंडीगढ़ में रहेंगे दोनों अधिकारी
आदेशों के अनुसार निलंबन अवधि के दौरान दोनों अधिकारियों का मुख्यालय चंडीगढ़ में ही रहेगा। उन्हें अगले आदेश तक नियमों के अनुसार निर्वाह भत्ता प्राप्त होगा। निलंबन आदेश पंजाब के राज्यपाल के नाम से जारी किए गए थे और पंजाब सरकार के मुख्य सचिव केएपी सिन्हा द्वारा हस्ताक्षरित थे। आदेशों की प्रतियां सूचना और आवश्यक कार्रवाई के लिए भारत सरकार और अन्य संबंधित अधिकारियों को भेज दी गई हैं।
आंगनवाड़ी घोटाले से जुड़ा है मामला
सरकारी आदेशों में यह नहीं बताया गया था कि अधिकारियों को क्यों निलंबित किया गया है। हालांकि, सूत्रों ने बताया कि यह केंद्र सरकार की मिशन सक्षम आंगनवाड़ी के तहत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए स्मार्टफोन खरीदने में छह साल की देरी से संबंधित है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा स्मार्टफोन उपलब्ध कराने के लिए चयनित विक्रेता ने देरी के लिए अदालत का रुख किया था। इस मामले के संबंध में दो अन्य आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है, जिनमें विकास प्रताप भी शामिल हैं, जो सामाजिक सुरक्षा के अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप मेकार्यरत थे

संबंधित समाचार

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

इटानगर में लोगों की बात सुनकर बोले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह– हर पीड़ित परिवार तक मदद पहुंचाकर ही चैन लेंगे

पूर्वोत्तर के दौरे में केंद्रीय मंत्री श्री किरन रिजिजू और मुख्यमंत्री भी साथ, अरुणाचल में अधिकारियों की बैठक भी लेंगे शिवराज सिंह चौहान*इटानगर/गुवाहाटी/नई दिल्ली,...

ताज़ा समाचार

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

Jyotiraditya M. Scindia Reviews Flood Situation Across Northeast, Assures Full Central Support

*Ministry of Development of North Eastern Region Closely...

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img