सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

पंजाब के गिद्दड़बाड़ा में दो गुटों के बीच हिंसक संघर्ष, दो लोगों की मौत से मचा हड़कंप, जानें पूरा मामला

चंडीगढ: पंजाब के मुक्तसर में शुक्रवार देर रात दो गुटों में हुए हिंसक संघर्ष में दो लोगों की मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी के मुताबिक गिद्दड़बाड़ा में गांव कोटभाई के कोठे दशमेश नगर में खाल बनाने को लेकर एक पुराना विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर दो गुटों में झड़प के दौरान दो लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान बलजीत सिंह और निर्मल सिंह के रूप में हुई। दोनों को गंभीर हालात में पास के प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

लंबे अर्से से था विवाद
बताया जाता है कि जमीन में पक्का खाल बनाने को लेकर लंबे अर्से से दो गुटों में विवाद चल रहा था। पहले से ही घरों के सामने एक पक्का खाल था लेकिन उसकी जगह नई खाल बनाने की कोशिश का एक पक्ष की ओर से विरोध किया जा रहा था। इसी विरोध के दौरान दोनों पक्षों के बीच तनाव इतना बढ़ गया कि दोनों गुटों के बीच हिंसक भिड़ंत हो गई जिसमें दो लोगों की जान चली गई।

वहीं इस घटना की खबर मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी। गिद्दड़बाड़ा के डीएसपी अरुण मुंडन ने बताया कि खाल के विवाद दो गुटों के बीच यह झड़प हुई। इस झड़प में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस फिलहाल सारे मामले की जांच कर रही है।

AAP नेता की हत्या से हड़कंप
बता दें कि इसे पहले शुक्रवार को जालंधर में पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता लक्की ओबेरॉय की हत्या कर दी गई थी। जालंधर के मॉडल टाउन में एक गुरुद्वारे के बाहर अज्ञात हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी थी। ओबेरॉय अपने वाहन से गुरुद्वारा पहुंचे थे तभी दोपहिया वाहन पर सवार हमलावरों ने उन पर गोलियां चला दीं। सहायक पुलिस आयुक्त (जालंधर) परमिंदर सिंह ने बताया कि ओबेरॉय को जालंधर के एक अस्पताल ले जाया गया लेकिन गंभीर रूप से घायल होने के कारण उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि हमलावरों ने वाहन पर कम से कम पांच गोलियां चलाईं और फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है और हमलावरों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।

संबंधित समाचार

मलेरिया के बुखार में तपते हुए दीपिका पादुकोण ने शूट की अक्षय कुमार की फिल्म, सालों बाद लारा दत्ता ने किया खुलासा

लारा दत्ता का हाल के दिनों में दीपिका पादुकोण को लेकर खुलासा किया। उन्होंने बताया कि मलेरिया होने पर भी दीपिका पादुकोण ने काम...

मिडिल ईस्ट में फिर से हमला हुआ तो…ट्रंप से बातचीत के बीच पुतिन ने कर दी ऐसी बात, खुश हो जाएगा ईरान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के बीच लंबी बातचीत हुई। इस बातचीत में कई खास मुद्दों पर चर्चा हुई, पुतिन ने...

आवारा कुत्ते के हमले के बाद ‘रेबीज’ से लड़की की मौत, इलाज में हुई लापरवाही, चार सरकारी डॉक्टरों के खिलाफ FIR दर्ज

कुत्ते के काटने से सात साल की लड़की की मौत का मामला कोर्ट पहुंचा। जहां कोर्ट ने आरोपी डॉक्टरों के खिलाफ एक्शन लेने का...

ताज़ा समाचार

मिडिल ईस्ट में फिर से हमला हुआ तो…ट्रंप से बातचीत के बीच पुतिन ने कर दी ऐसी बात, खुश हो जाएगा ईरान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के...

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img