सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

ट्रे़ड डील पर बोले कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, कहा- भारत के हितों से कभी समझौता नहीं होगा

भारत और अमेरिका के बीच हाल ही में हुई ट्रेड डील को लेकर गुरुवार को कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इस डील से किसानों को कोई नुकसान नहीं होने जा रहा है। उनका कहना है कि भारत के हितों से कभी समझौता नहीं होगा। INDIA TV से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कभी भी देश का सिर झुकने नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका सहित अभी तक जितनी ट्रेड डील हुई है, उसमें किसानों के हितों को सर्वत: सुरक्षित रखा गया है। यह बात मैं पूरी जिम्मेदारी से कह रहा हूं।हम ताकतवर संवाद में विश्वास रखते हैं’
बातचीत में चौहान ने आगे कहा कि किसानों के हित पूरी तरह सुरक्षित हैं और उनपर कहीं भी आंच नहीं आई है। हम विवाद में नहीं, ताकतवर संवाद में विश्वास रखते हैं। यह डील सचमुच में डिप्लोमैसी, डेवलपमेंट और डिग्निटी का एक अनुपम उदाहरण है।

प्रधानमंत्री ने अपनी बातों पर हमेशा अमल किया है
जब शिवराज सिंह चौहान से डील को सवाल किया गया कि जब डील को लेकर बातचीत चल रही थी तो क्या भारत सरकार के मंत्री के के तौर पर आपको लूप में रखा गया था? इस पर उनका कहना है कि मैं तो स्पष्ट कहता हूं कि प्रधानमंत्री ने दो चीजें, एक नागरिक के नाते जिन पर मुझे गर्व है। प्रधानमंत्री ने कहा, मैं देश नहीं झुकने दूंगा। कभी उन्होंने झुकने नहीं दिया। दूसरा, उन्होंने कहा था कि किसान हित से कोई समझौता नहीं होगा, व्यक्तिगत रूप से चाहे कोई नुकसान हो जाए। चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में ये जो डील हुई है, उसमें किसानों हित पूरी तरह सुरक्षित हैं।

पिछले साल अमेरिका भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार रहा। अमेरिकी सरकार के व्यापार आंकड़ों के अनुसार, भारत-अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार 129.2 अरब डॉलर तक पहुंच गया। यह आंकड़ा भारत-चीन व्यापार (127.7 अरब डॉलर) से थोड़ा ही अधिक था। दोनों देशों के बीच यह डील भारत और यूरोपीय यूनियन की मेगा डील के बाद हुई है। इस डील से दोनों देशों के कारोबार में बड़ा बदलाल आएगा। भारत इससे पहले ब्रिटेन सहित अन्य कई देशों के साथ एफटीए कर चुका है।

संबंधित समाचार

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

इटानगर में लोगों की बात सुनकर बोले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह– हर पीड़ित परिवार तक मदद पहुंचाकर ही चैन लेंगे

पूर्वोत्तर के दौरे में केंद्रीय मंत्री श्री किरन रिजिजू और मुख्यमंत्री भी साथ, अरुणाचल में अधिकारियों की बैठक भी लेंगे शिवराज सिंह चौहान*इटानगर/गुवाहाटी/नई दिल्ली,...

ताज़ा समाचार

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

Jyotiraditya M. Scindia Reviews Flood Situation Across Northeast, Assures Full Central Support

*Ministry of Development of North Eastern Region Closely...

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img