सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

इंसान और आत्मा की दोस्ती वाली रूमानी फिल्म, सिनेमाघरों में छाप रही है नोट, 30 करोड़ के बजट में कमाए 150 करोड़

सिनेमाघरों में 25 दिसंबर को रिलीज हुई ये फिल्म 30 करोड़ के बजट में बनी है और बॉक्स ऑफिस पर इसने छप्परफाड़ कमाई करके सबको चौंका दिया। 150 करोड़ का कलेक्शन करने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर भी रिलीज हो चुकी है।बॉलीवुड से लेकर साउथ तक में अब ज्यादातर फिल्म निर्माता बड़े बजट की फिल्में लेकर आ रहे हैं। 100-200 करोड़ में फिल्में बनाना अब आम हो गया है। पिछले साल ही कई बिग बजट फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुईं। लेकिन, आज हम आपको एक ऐसी लो बजट फिल्म के बारे में बताएंगे, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन करके सबको चौंका दिया। हम बात कर रहे हैं निविन पॉली स्टारर मलयालम फैंटसी ड्रामा ‘सर्वम माया’ की, जो 25 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में दर्शकों को कॉमेडी से लेकर इमोशंस, रोमांस सबका जबरदस्त कॉम्बिनेशन मिला और इसी का नतीजा है कि फिल्म ओटीटी पर भी रिलीज हो चुकी है, लेकिन सिनेमाघरों में इसे देखने का सिलसिला अभी तक नहीं थमा है।
दर्शकों ने लुटाया बेशुमार प्यार
साउथ सुपरस्टार निविन पॉली पिछले 5 सालों से एक सफल फिल्म के इंतजार में थे, जो ‘सर्वम माया’ के साथ पूरा हुआ। इस फिल्म पर मेकर्स ने 30 करोड़ ही खर्च किए थे, लेकिन जैसे ही ये सिनेमाघरों में रिलीज हुई दर्शकों की फेवरेट बन गई। इस फिल्म को बड़े पर्दे पर दर्शकों से खूब प्यार मिला और, अब फिल्म ओटीटी पर भी आ चुकी है। मेकर्स ने इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर रिलीज किया है।

सर्वम माया बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
फिल्म की कमाई की बात करें तो ट्रेड एनालिस्ट एबी जॉर्ज ने पिछले दिनों इस फिल्म और इसकी कमाई को लेकर एक पोस्ट शेयर किया था। उनके अनुसार ‘सर्वम माया’ ने 36 दिन में वर्ल्डवाइड 150 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। यही नहीं, आईएमडीबी पर भी 30 करोड़ में बनी सर्वम माया का कलेक्शन 150 करोड़ रुपये ही दिया गया है। इसी के साथ ये फिल्म दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में आठवें नंबर प पहुंच गई है और निविन पॉली के करियर की भी सबसे ज्यादा फुटफॉल्स वाली फिल्म बन चुकी है।

फिल्म की कहानी
‘सर्वम माया’ की कहानी की बात करें तो ये प्रभेंदु नम्बूदिरी नाम के शख्स के इर्द गिर्द घूमती है। प्रभेंदु एक ट्रेडिशनल ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखता है और एक म्यूजिक डायरेक्टर है। प्रभेंदु विदेश जाना चाहता है, लेकिन उसका ये सपना पूरा नहीं होता। ऐसे में वो अपने गांव लौट आता है और धार्मिक कामों में अपने कजिन की मदद करने लगता है। अपने कजिन की मदद के दौरान प्रभेंदु की मुलाकात डेलुलु नाम की एक मिस्टीरियस आत्मा से होती है। इस आत्मा को अपने पास्ट से के बारे में कुछ बी याद नहीं है। प्रभेंदु ऐसे में उसकी मदद करता है और धीरे-धीरे दोनों के बीच एक इमोशनल रिश्ता बनता है और कहानी एक नया मोड़ लेती है। अगर आप ये फिल्म देखना चाहते हैं तो जियो हॉटस्टार पर ये फिल्म मौजूद है।

संबंधित समाचार

दुनिया की सबसे लंबी स्लैग रोड बनाकर जिंदल स्टील ने रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में जिंदल स्टील ने देश के वैज्ञानिकों के साथ मिलकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। कंपनी ने फैक्ट्रियों से निकलने...

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

ताज़ा समाचार

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img