सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

“हनुमान जी आदिवासी थे, भगवान राम आदिवासियों की वजह से जीते”, कांग्रेस नेता उमंग सिंघार के बयान से एमपी में गरमाई सियासत

मध्य प्रदेश में कांग्रेस नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बयान से हड़कंप मचा हुआ है। उन्होंने हनुमान जी को आदिवासी बताया है।भोपाल: मध्य प्रदेश में कांग्रेस नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बयान से हड़कंप मचा हुआ है। उन्होंने भगवान हनुमान को आदिवासी बताते हुए एक नया राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है। ऐसे में मध्य प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर धार्मिक और आदिवासी पहचान को लेकर बहस तेज हो गई है।
बड़वानी जिले के सेंधवा सबडिवीजन स्थित गेरू घाटी में बुधवार को आयोजित आदिवासी अधिकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए उमंग सिंघार ने कहा कि भगवान हनुमान और भगवान राम की वानर सेना आदिवासी थी। उन्होंने कहा कि रामायण में राम की सेना का बात हुई तो वानर बना दिया आदिवासियों को। जंगल के अंदर एक शबरी मिली जो राम को बेर खिलाती है।
राम आदिवासियों की वजह से जीते: उमंग सिंघार
उमंग सिंघार ने कहा रामायण में कहा है तो क्या एक ही आदिवासी थी पूरी जंगल में। नहीं जितने लोग सेवा में राम के साथ थे, सब आदिवासी थे। राम को अगर जिताया है तो आदिवासियों ने जिताया है। हनुमान जी को आदिवासी बताते हुए उमंग सिंगार ने कहा कि हम हनुमान जी की पूजा करते हैं। गांव-गांव में हनुमान के मंदिर है। जो हमारे वंशज हैं, मैं तो कहता हूं वह भी हमारे हैं, वह भी आदिवासी हैं।
वहीं बीजेपी पर निशाना साधते हुए उमंग सिंगार ने कहा लेकिन जब हिंदू की बात करते हैं, भगवानों की बात करते हैं तो मोदी की पतंग उड़ाते हैं, यह हनुमान की पतंग उड़ा रहे हैं, मतलब आदिवासियों को उड़ा रहे हैं।बीजेपी ने की आलोचना
बीजेपी ने बयान को धार्मिक भावनाएं भड़काने वाला बताते हुए कड़ी आपत्ति जताई है। वहीं कांग्रेस इसे आदिवासी इतिहास और पहचान से जोड़कर देख रही है।
गौरतलब है कि हिंदू धर्म में हनुमान जी सबसे ज्यादा पूजे जाने वाले भगवान में से एक हैं। देशभर में उनके मंदिर हैं और वह सबसे बड़े रामभक्त और कलयुग के राजा माने जाते हैं।

संबंधित समाचार

मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले: 620 करोड़ की 2 सिंचाई परियोजनाओं को मंजूरी, सरदार सरोवर विस्थापितों की रजिस्ट्री मुफ्त होगी

मध्य प्रदेश कैबिनेट ने सरदार सरोवर परियोजना के विस्थापितों को आवंटित आवासीय भूखंडो का पंजीयन फ्री कराये जाने का फैसला लिया है। साथ ही...

विराट-रोहित के अगला वर्ल्ड कप खेलने पर धोनी की दो टूक, सचिन तेंदुलकर का भी किया जिक्र

ODI वर्ल्ड कप में अभी 2 साल बाकी है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या रोहित शर्मा और विराट कोहली अगला...

ग्लैमरस डीवा हैं AAP सांसद संजय सिंह की बेटी, फिल्मों में दिखाई अदाएं, अब इस मूवी से लगाएंगी रोमांस का तड़का

आप सांसद संजय सिंह की बेटी किसी ग्लैमरस डीवा से कम नहीं हैं। वो अपनी अदाओं का जादू न सिर्फ सोशल मीडिया पर चलाती...

ताज़ा समाचार

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img