सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

बेल्लारी: BJP विधायक जनार्दन रेड्डी के घर में लगी आग, साजिश की आशंका; कांग्रेस विधायक के समर्थकों से हुई थी झड़प

बेल्लारी में भाजपा के विधायक जी जनार्दन रेड्डी के मॉडल हाउस में आग लगने का मामला सामने आया है। आशंका जताई जा रही है कि कांग्रेस विधायक भरत रेड्डी के समर्थकों ने इस घटना को अंजाम दिया है। हाल ही में दोनों विधायकों के समर्थकों के बीच झड़प हुई थी। मामले की जांच की जा रही है।बेल्लारी: कर्नाटक के बेल्लारी में हाल ही में भाजपा और कांग्रेस के समर्थकों के बीच हुई झड़प अब हिंसक रूप लेती दिख रही है। यहां बेल्लारी में शुक्रवार को गंगावती विधायक और पूर्व मंत्री जी जनार्दन रेड्डी के स्वामित्व वाले मॉडल हाउस में आग लगने की खबर सामने आई है। घटना के समय जनार्दन रेड्डी विधानसभा के विशेष सत्र में भाग लेने के लिए शुक्रवार को बेंगलुरु में थे। उनके करीबी सहयोगियों के अनुसार, उन्होंने घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद बेल्लारी जाने का फैसला किया। उन्होंने बेल्लारी के पुलिस अधीक्षक से भी बात की और आग के बारे में जानकारी मांगी।
आग लगने के कारणों की जांच जारी
वहीं आग लगने की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद आग बुझाने के लिए दमकल की गाड़ियों को लगाया गया। फिलहाल संपत्ति को हुए नुकसान का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने कहा कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और शिकायत दर्ज करने के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। विधायक जनार्दन रेड्डी के आने और औपचारिक शिकायत दर्ज कराने के बाद एक स्पष्ट तस्वीर सामने आने की उम्मीद है। बता दें कि जहां ये मॉडल हाउस बनाया गया है, वो ले आउट बी श्रीरामुलु और जनार्दन रेड्डी के साथ संयुक्त रूप से जुड़ा हुआ है।
इसी महीने हुई थी झड़प
गौरतलब है कि बेल्लारी हाल ही में उस समय चर्चा में आया था, जब 1 जनवरी को एक बैनर के मुद्दे पर बीजेपी विधायक जनार्दन रेड्डी और कांग्रेस विधायक भरत रेड्डी के समर्थकों के बीच झड़प हो गई थी। देखते ही देखते झड़प के बीच गोलीबारी होने लगी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं आज की आगजनी की घटना को भी साजिश की नजरों से देखा जा रहा है। जनार्दन रेड्डी के करीबी लोगों का कहना है कि उन्होंने कुछ छोटे लड़कों को डीज़ल के केन के साथ वहां देखा था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

संबंधित समाचार

दुनिया की सबसे लंबी स्लैग रोड बनाकर जिंदल स्टील ने रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में जिंदल स्टील ने देश के वैज्ञानिकों के साथ मिलकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। कंपनी ने फैक्ट्रियों से निकलने...

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

ताज़ा समाचार

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img