सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

रेलवे का बड़ा अपडेट: वंदे भारत स्लीपर और अमृत भारत की टिकट कैंसिलेशन नीति बदली, जानें कितना होगा रिफंड

भारतीय रेल ने 16 जनवरी से ट्रेन के टिकट के कैंसिलेशन को लेकर नियमों में कुछ बदलाव किए हैं। अगर आपने भी टिकट करा रखा है तो आपको कैंसिलेशन से जुड़ा ये अपडेट जरूर समझ लेना चाहिए।भारतीय रेल ने नए साल में ट्रेन टिकट कैंसिलेशन को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है। रेलवे ने हाल ही में जारी एक सर्कुलर में ट्रेन टिकट को रद्द करने पर काटी जाने वाली राशि के नियमों में संशोधन किया है। इसमें नई वंदे भारत स्लीपर और अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को भी शामिल किया गया है। 16 जनवरी को जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, नए नियमों का संक्षिप्त नाम रेल यात्री (टिकट रद्दीकरण और किराये का प्रतिदेय) संशोधन नियम 2026 है। वंदे भारत स्लीपर के टिकट कैंसिलेशन से जुड़े नियम
16 जनवरी से प्रभावी नए नियम के मुताबिक, अगर टिकट ट्रेन के निर्धारित प्रस्थान समय से 72 घंटे से अधिक समय पहले कैंसिल किया जाता है तो कैंसिलेशन चार्ज के तौर पर 25 प्रतिशत राशि काटी जाएगी।

अगर टिकट ट्रेन के निर्धारित प्रस्थान समय से 72 घंटे से लेकर 8 घंटे तक की अवधि के अन्दर कैंसिल किया जाता है तो कैंसिलेशन चार्ज के तौर पर 50 प्रतिशत राशि काटी जाएगी।
अगर टिकट ट्रेन के निर्धारित प्रस्थान समय से 8 घंटे से कम समय में कैंसिल किया जाता है तो कोई किराया रिफंड नहीं किया जाएगा।

यह भी समझ लें
लेकिन ऐसा है कि वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस के मामले में, अगर ट्रेन के निर्धारित प्रस्थान समय से 8 घंटे पहले तक टिकट का कैंसिलेशन नहीं किया गया हो या टीडीआर ऑनलाइन फाइल नहीं की गई हो तो ऐसे टिकटों पर किसी भी प्रकार का किराया वापस नहीं किया जाएगा। अमृत भारत II एक्सप्रेस का रिजर्व टिकट, वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस के रिजर्व टिकट पर लागू नियमों द्वारा संचालित होगा।

संबंधित समाचार

दुनिया की सबसे लंबी स्लैग रोड बनाकर जिंदल स्टील ने रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में जिंदल स्टील ने देश के वैज्ञानिकों के साथ मिलकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। कंपनी ने फैक्ट्रियों से निकलने...

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

ताज़ा समाचार

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img