सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

T20 World Cup 2026 से पहले एक और झटका, अचानक चोटिल हो गया ये धाकड़ खिलाड़ी

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 से पहले साउथ अफ्रीकी टीम को एक और झटका लगा है। डेविड मिलर एसए20 खेलते वक्त चोटिल हो गए हैं। इससे टीम की टेंशन बढ़ गई है।टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब करीब है। सभी टीमें इसकी तैयारी में लगी हुई हैं। इस बीच एक और खिलाड़ी चोटिल हो गया है। हालांकि अभी ये कह पाना मुश्किल है कि वो विश्व कप खेल पाएगा कि नहीं, लेकिन इतना जरूर है कि इससे टीम की टेंशन बढ़ गई है। अब जो खिलाड़ी चोटिल हुआ है, वो हैं साउथ अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ियों में से एक ​डेविड मिलर, जो इस वक्त एसए20 खेल रहे हैं। सोमवार शाम को उन्हें चोट लगी है।
पर्ल रॉयल्स की कप्तानी कर रहे हैं डेविड मिलर
डेविड मिलर इस वक्त एसए20 खेल रहे हैं। डेविड मिलर इस वक्त एसए20 में पर्ल रॉयल्स की कप्तानी कर रहे हैं। सोमवार को पर्ल रॉयल्स और एमआई केपटाउन के बीच मुकाबला खेला गया। इसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए पर्ल की टीम ने 20 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 181 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया। इसमें कप्तान डेविड मिलर ने 14 बॉल पर 19 रनों की तेज पारी खेली। उनकी पारी के दौरान तीन चौके आए। जवाब में एमआई केपटाउन की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 180 रन बना सकी। यानी पर्ल रॉयल्स ने एक रन के मामूली अंतर से मैच अपने नाम कर लिया, लेकिन इसी दौरान डेविड मिलर चोटिल हो गए।
चोट की गंभीरता पता लगने के बाद होगा डेविड मिलर पर फैसला
डेविड मिलर को जो चोट लगी है, वो कितनी गंभीर है, इसका अंदाजा अभी नहीं लग पाया है। मिलर से मैच के बाद जब उनकी चोट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता कि चोट कैसी है, अगले दिन जब वे उठेंगे और जांच होगी, उसके बाद ही इसकी गंभीरता का पता चल पाएगा। कुल मिलाकर माना जाना चाहिए कि मिलर पूरी तरह से फिट नहीं हैं। बाकी स्कैन के बाद ही असली तस्वीर का खुलासा हो पाएगा। मिलर से पहले डोनोवन फरेरा और टोनी भी चल रहे हैं चोटिल
टी20 विश्व कप 2026 के​ लिए साउ​थ अफ्रीका ने जिस टीम का ऐलान किया है, उसमें डेविड मिलर भी शामिल किए गए हैं। मिलर का करियर काफी लंबा हो चुका है और उम्मीद की जा रही है कि ये उनका आखिरी विश्व कप होगा। साउ​थ अफ्रीका की टीम पहले ही अपने और खिलाड़ियों की चोट से जूझ रही है। इससे पहले डोनोवन फरेरा के कंधे में फ्रैक्चर हुआ है। वे फिलहाल एसए20 से बाहर हो गए हैं। वहीं टोनी डी जोरजी को भी ​दिसंबर में चोट लगी थी, जो अभी तक पूरी तरह से ठीक नहीं हो पाई है। देखना होगा कि कब तक पूरी टीम फिट होती है। टी20 विश्व कप का पहला मैच 7 फरवरी को होगा, जिसमें अब ​बहुत कम दिन का वक्त बचा है।

संबंधित समाचार

दुनिया की सबसे लंबी स्लैग रोड बनाकर जिंदल स्टील ने रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में जिंदल स्टील ने देश के वैज्ञानिकों के साथ मिलकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। कंपनी ने फैक्ट्रियों से निकलने...

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

ताज़ा समाचार

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img