सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

रिटायर्ड कर्मचारियों को मिल सकता है बड़ा तोहफा, बजट 2026 में न्यूनतम पेंशन बढ़ाने की संभावना!

रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी बजट 2026 में सामने आ सकती है। लंबे समय से कर्मचारियों की ओर से न्यूनतम पेंशन बढ़ाने की मांग उठ रही है और अब संकेत मिल रहे हैं कि इस बार बजट में इसे बढ़ाने का ऐलान किया जा सकता है।
महंगाई के इस दौर में रिटायर्ड कर्मचारियों की सबसे बड़ी चिंता पेंशन है। सालों तक सेवा देने के बाद मिलने वाली रकम अगर रोजमर्रा के खर्च भी पूरे न कर पाए, तो बुजुर्गों की मुश्किलें और बढ़ जाती हैं। ऐसे में यूनियन बजट 2026 से पहले एक बड़ी राहत की उम्मीद जगी है। लंबे समय से लंबित पड़ी न्यूनतम पेंशन बढ़ाने की मांग पर अब सरकार गंभीरता से विचार कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, बजट में या उसके तुरंत बाद कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) से जुड़े पेंशनधारकों के लिए बड़ा ऐलान हो सकता है।

फिलहाल EPFO के तहत आने वाले कर्मचारियों को न्यूनतम 1000 रुपये प्रतिमाह पेंशन मिलती है। हैरानी की बात यह है कि बीते 11 वर्षों से इस राशि में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस दौरान महंगाई कई गुना बढ़ चुकी है। कर्मचारी संगठनों का साफ कहना है कि मौजूदा समय में 1000 रुपये की पेंशन किसी भी तरह से व्यवहारिक नहीं है।

कर्मचारी संगठनों की मांग
इसी मुद्दे को लेकर 6 जनवरी को भारतीय मजदूर संघ (BMS) के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री से मुलाकात की थी। बैठक में न्यूनतम पेंशन बढ़ाने की मांग को मजबूती से रखा गया, जिस पर मंत्री ने सकारात्मक रुख दिखाते हुए उचित विचार का भरोसा दिया। इसके अलावा अन्य कर्मचारी संगठनों ने भी न्यूनतम पेंशन को बढ़ाकर 7,000 से 10,000 रुपये प्रतिमाह करने की मांग दोहराई है।

सुप्रीम कोर्ट में मामला
मामला सिर्फ सरकार तक ही सीमित नहीं है। न्यूनतम पेंशन से जुड़ा मुद्दा इस समय सर्वोच्च न्यायालय में भी विचाराधीन है। ऐसे में संकेत मिल रहे हैं कि सरकार जल्द ही इस दिशा में कोई ठोस फैसला ले सकती है। जानकारों का मानना है कि बजट 2026 इस मामले में टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है।

EPFO की नई पहल
इसी बीच EPFO अपनी सेवाओं को और आसान बनाने की तैयारी में भी जुटा है। संगठन ‘सुविधा सहायक’ तैनात करने की योजना बना रहा है, ताकि सदस्यों को पेंशन, पीएफ क्लेम, अकाउंट लिंकिंग और अन्य प्रक्रियाओं में मदद मिल सके। ये सहायक एक तय शुल्क पर सदस्यों को सेवाएं देंगे, जिससे बुजुर्ग पेंशनधारकों को दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें।

संबंधित समाचार

सीजन के अंतिम टूर्नामेंट में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त रूप से बने जिन्दल एस्टेट कप के विजेता

नोएडा स्थित जिन्दल पोलो एस्टेट में आयोजित पोलो सीजन के अंतिम टूर्नामेंट जिन्दल एस्टेट कप में पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो संयुक्त विजेता रहे। टूर्नामेंट के दौरान खेले गए दो रोमांचक मुकाबलों में इन दोनों टीमों ने जीत दर्ज की।

Polo Estate and Mayfair Polo Share Jindal Estate Cup Title in Season’s Final Tournament

Polo Estate and Mayfair Polo emerged joint winners of the Jindal Estate Cup, the final tournament of the polo season, following victories in two exciting encounters at the Jindal Polo Estate in Noida.

अरावली को 10–5.5 से हराकर जिन्दल पैंथर ने जीता जिन्दल पैंथर शील्ड 2026 का खिताब

सिमरन शेरगिल और सिद्धांत शर्मा ने चार-चार गोल किए, गौरव सहगल बने टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी नवीन जिन्दल ने 2036 ओलंपिक में पोलो की वापसी की उम्मीद जताई, खेल प्रेमियों को नोएडा के जिन्दल पोलो एस्टेट में मैच देखने का दिया न्योता

ताज़ा समाचार

JINDAL PANTHER CLINCHES CHAMPIONSHIP TITLE WITH COMMANDING 10–5.5 VICTORY OVER ARAVALI

Simran Shergill and Siddhant Sharma score four goals each; Gaurav Sehgal named Most Valuable Player Naveen Jindal expresses hope for polo's return to the 2036 Olympics, invites sports enthusiasts to experience the game at Jindal Polo Estate

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img