सुनते हैं कि....

एनजीओ संचालिका का IAS डॉटर कनेक्शन-करोड़ों की फंडिंग  

राजधानी में खुद को समाजसेवी बताने वाली एक महिला...

‘मेरे पापा पावरफुल’

राजधानी भोपाल में बन रहे अत्याधुनिक बीजेपी दफ्तर को...

हिंदुत्व का असली रक्षक कौन?

2024 के आम चुनावों में बीजेपी अपने ट्रंप कार्ड...

वंदे भारत स्लीपर शुरू, जानिए हावड़ा से कितने बजे चलेगी, कामाख्या कितने बजे पहुंचे, बीच में कहां-कहां रुकेगी

भारतीय रेलवे के इतिहास में आज एक नया अध्याय जुड़ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो हावड़ा से गुवाहाटी (कामाख्या) के बीच चलेगी। आइए जानते हैं इस ट्रेन का टाइम टेबल और स्टॉपेज।भारतीय रेलवे ने लंबी दूरी की यात्रा को नया आयाम दे दिया है। देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के शुभारंभ के साथ ही यात्रियों को अब रात की यात्रा में भी तेज रफ्तार, बेहतर सुरक्षा और आधुनिक सुविधाओं का अनुभव मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हरी झंडी दिखाए जाने के बाद यह हाई-स्पीड स्लीपर ट्रेन हावड़ा से गुवाहाटी (कामाख्या) के बीच नियमित रूप से चलेगी। खास बात यह है कि यह ट्रेन राजधानी और सुपरफास्ट ट्रेनों की तुलना में कम समय में सफर पूरा करेगी और यात्रियों को लग्जरी के साथ किफायती यात्रा का ऑप्शन देगी।किन-किन स्टेशनों पर होगा ठहराव
यह ट्रेन हावड़ा और कामाख्या के बीच कई महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी। इनमें बंडेल, नबद्वीप धाम, कटवा, अजीमगंज, न्यू फरक्का, मालदा टाउन, अलुआबाड़ी रोड, न्यू जलपाईगुड़ी, जलपाईगुड़ी रोड, न्यू कूचबिहार, न्यू अलीपुरद्वार, न्यू बोंगईगांव और रंगिया रेलवे स्टेशन शामिल हैं। यह रूट न सिर्फ पश्चिम बंगाल बल्कि उत्तर-पूर्व भारत के कई अहम शहरों को बेहतर कनेक्टिविटी देगा।हावड़ा-कामाख्या वंदे भारत स्लीपर का टाइम टेबल
हावड़ा से कामाख्या जाने वाली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन (ट्रेन नंबर 27575) गुरुवार को छोड़कर सप्ताह के बाकी सभी दिन शाम 6:20 बजे हावड़ा जंक्शन से रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन सुबह 8:20 बजे कामाख्या जंक्शन पहुंचेगी। वहीं, कामाख्या से हावड़ा चलने वाली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन (ट्रेन नंबर 27576) बुधवार को छोड़कर रोजाना शाम 6:15 बजे कामाख्या जंक्शन से चलेगी और अगले दिन सुबह 8:15 बजे हावड़ा पहुंचेगी।

यात्रियों के लिए सीट और कोच की व्यवस्था
हावड़ा-कामाख्या वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में कुल 16 कोच होंगे और इसकी कुल यात्री क्षमता 823 होगी। इसमें थर्ड एसी में 611 स्लीपर बर्थ, सेकेंड एसी में 188 और फर्स्ट एसी में 24 बर्थ उपलब्ध होंगी। सभी कोच पूरी तरह एयर-कंडीशंड होंगे और आधुनिक सुविधाओं से लैस रहेंगे।

संबंधित समाचार

दुनिया की सबसे लंबी स्लैग रोड बनाकर जिंदल स्टील ने रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में जिंदल स्टील ने देश के वैज्ञानिकों के साथ मिलकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। कंपनी ने फैक्ट्रियों से निकलने...

अंगुल रथ यात्रा उत्सव में शामिल हुए नवीन जिन्दल; जिंदल फाउंडेशन ने पुरी में 12वें वार्षिक ‘अन्न सेवा’ कार्यक्रम की शुरुआत की

दस से अधिक वर्षों से, फाउंडेशन की यह रथ यात्रा सेवा सहानुभूति और साझा जिम्मेदारी का प्रतीक रही है। यह कार्यक्रम सुनिश्चित करता है कि जब पवित्र यात्रा के लिए पुरी में लाखों लोग एकत्रित हों, तो कोई भी श्रद्धालु भूखा न रहे।

नवीन जिन्दल समूह ने 18 गीगावाट की परमाणु परियोजनाओं के लिए 9 से अधिक राज्यों में संभावनाएं तलाशना शुरू किया

स्टील, खनन, बिजली, नवीकरणीय ऊर्जा और रियल एस्टेट क्षेत्रों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के बाद नवीन जिन्दल समूह अब परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में कदम रख रहा है। इसके लिए 'जिन्दल रिन्यूएबल्स' की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी 'जिन्दल न्यूक्लियर पावर प्राइवेट लिमिटेड' का गठन किया गया है।

ताज़ा समाचार

सोशल मीडिया पर जुड़ें

560FansLike
245FollowersFollow
285FollowersFollow
320SubscribersSubscribe

विज्ञापन

spot_img